ताजा खबर
जमशेदपुर में राजनीति बनाम अपराध का मुद्दा गरमाया, सरयू राय ने फेसबुक लाइव में खोले कई राजदिल्ली में सजेगा कूटनीति का सबसे बड़ा मंच! BRICS समिट में जुटेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग, दुनिया की नजर भारत परदेशभर के डाकघरों में सर्वर डाउन! दोपहर 12:30 बजे से बुकिंग ठप, पार्सल-स्पीड पोस्ट का काम प्रभावित 10 साल का इंतजार खत्म! अब 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद, 350 Kmph की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेनधनबाद के अस्पताल में बिजली संकट बना जानलेवा? 48 घंटे में दूसरी मौत, वेंटिलेटर बंद होने पर उठे सवालरांची में वोटर लिस्ट से 34 नाम हटाने की कथित कोशिश, फॉर्म-7 को लेकर मचा बवालदिल्ली की फैक्ट्री में युवती से दुष्कर्म का आरोप, 66 वर्षीय ठेकेदार गिरफ्तार, वायरल वीडियो की जांच तेजडेंजर जोन में जाने पर रोक फिर भी नदी में उतरे, आसंगी चेकडैम में दो युवक तेज बहाव में बहे; तलाश जारी‘दिल्ली का लड़का हो या मुंबई का…’ टीम इंडिया चयन पर शिखर धवन का बड़ा बयान, बोले- खेल ही बनाता है पहचानपूर्वी सिंहभूम में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा कायाकल्प, 60 स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे ‘मॉडर्न सेंटर’जमशेदपुर में राजनीति बनाम अपराध का मुद्दा गरमाया, सरयू राय ने फेसबुक लाइव में खोले कई राजदिल्ली में सजेगा कूटनीति का सबसे बड़ा मंच! BRICS समिट में जुटेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग, दुनिया की नजर भारत परदेशभर के डाकघरों में सर्वर डाउन! दोपहर 12:30 बजे से बुकिंग ठप, पार्सल-स्पीड पोस्ट का काम प्रभावित 10 साल का इंतजार खत्म! अब 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद, 350 Kmph की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेनधनबाद के अस्पताल में बिजली संकट बना जानलेवा? 48 घंटे में दूसरी मौत, वेंटिलेटर बंद होने पर उठे सवालरांची में वोटर लिस्ट से 34 नाम हटाने की कथित कोशिश, फॉर्म-7 को लेकर मचा बवालदिल्ली की फैक्ट्री में युवती से दुष्कर्म का आरोप, 66 वर्षीय ठेकेदार गिरफ्तार, वायरल वीडियो की जांच तेजडेंजर जोन में जाने पर रोक फिर भी नदी में उतरे, आसंगी चेकडैम में दो युवक तेज बहाव में बहे; तलाश जारी‘दिल्ली का लड़का हो या मुंबई का…’ टीम इंडिया चयन पर शिखर धवन का बड़ा बयान, बोले- खेल ही बनाता है पहचानपूर्वी सिंहभूम में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा कायाकल्प, 60 स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे ‘मॉडर्न सेंटर’
जमशेदपुर में राजनीति बनाम अपराध का मुद्दा गरमाया, सरयू राय ने फेसबुक लाइव में खोले कई राज - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जिन्होंने फेसबुक लाइव के जरिए शहर की राजनीति और अपराध जगत के कथित बदलते समीकरणों पर कई गंभीर सवाल उठाए।

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से शहर की राजनीति और अपराध जगत के कथित बदलते समीकरणों को लेकर कई गंभीर दावे किए। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल कर आपराधिक घटनाओं से उनका नाम जोड़ने और राजनीतिक छवि खराब करने की सुनियोजित कोशिश की जा रही है।

सरयू राय ने कहा कि शहर में आपराधिक गिरोहों की गतिविधियां और राजनीतिक समीकरण लगातार बदल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट के जरिए उनके खिलाफ तथ्यहीन पोस्ट और तस्वीरें प्रसारित कर रहे हैं।

‘निखार और हरेराम से डेढ़ साल पहले खत्म हो चुका संबंध’

सरयू राय ने निखार सबलोक और हरेराम सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों से उनका संबंध करीब डेढ़ साल पहले ही खत्म हो चुका था। उन्होंने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान निखार ने उनके साथ काम किया था, लेकिन बाद में वह उनसे अलग हो गया।

निखार सबलोक की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरों और संबंधों का हवाला देकर सरयू राय को घेरने की कोशिश पर उन्होंने सवाल उठाए। राय ने कहा कि किसी व्यक्ति के पुराने संबंधों के आधार पर उसकी बाद की गतिविधियों के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।

जमीन कब्जाने की बात पर निखार को किया था साफ मना

राय ने दावा किया कि करीब डेढ़-पौने दो साल पहले कदमा में एक बड़े खाली प्लॉट को लेकर निखार सबलोक उनसे मिलने आए थे। उनके अनुसार, निखार ने उक्त जमीन पर अपनी नजर होने की बात कही थी।

सरयू राय का दावा है कि उन्होंने निखार से स्पष्ट कहा था कि वह किसी भी तरह के अवैध कब्जे में उनकी मदद नहीं करेंगे। राय के अनुसार, इसके बाद निखार उनसे अलग हो गए।

निखार की हत्या के बाद ‘लॉयल्टी शिफ्ट’ का दावा

फेसबुक लाइव में सरयू राय ने कहा कि निखार की हत्या के बाद आपराधिक गिरोहों के बीच कथित तौर पर “लॉयल्टी शिफ्ट” हुई है। उन्होंने दावा किया कि शहर में अलग-अलग गिरोहों के समीकरण बदल रहे हैं।

राय ने कहा कि निखार की बाद की गतिविधियों को उनसे जोड़ना गलत है, क्योंकि उनके अनुसार निखार से उनका संपर्क काफी पहले खत्म हो चुका था।

अशोक राघव के मोबाइल को लेकर उठाए सवाल

सरयू राय ने निखार सबलोक हत्याकांड में गिरफ्तार अशोक सिंह राघव के मोबाइल का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने राघव का मोबाइल जब्त किया है और उसमें कई बातचीत रिकॉर्ड होने का दावा किया गया है।

राय ने कहा कि राघव ने उन्हें कुछ कथित फोन रिकॉर्डिंग सुनाई थीं। उन्होंने पुलिस से मांग की कि मोबाइल में मौजूद रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जाए तथा कानून के दायरे में जो तथ्य सार्वजनिक किए जा सकते हैं, उन्हें सामने लाया जाए।

अमित शर्मा को गाली देने की रिकॉर्डिंग का भी जिक्र

सरयू राय ने भाजपा नेता अमित शर्मा को कथित तौर पर फोन पर गाली दिए जाने के मामले का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि इस मामले से जुड़ी बातचीत की रिकॉर्डिंग साकची थाना में दी गई है।

राय के अनुसार, बातचीत के दौरान कई बार राजनीतिक लोगों के नाम लिए गए। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि रिकॉर्डिंग की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होनी चाहिए।

सोशल मीडिया अभियान पर भी निशाना

सरयू राय ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर लगाकर यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या जमशेदपुर में अपराधियों को उनका संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने इसे बिना प्रमाण का दुष्प्रचार बताते हुए कहा कि उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल कर आपराधिक घटनाओं से उनका नाम जोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट और पोस्ट की जांच की मांग की।

मुख्यमंत्री से जल्द मिलेंगे सरयू राय

सरयू राय ने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और जमशेदपुर में राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ अपराध जगत से जुड़े कथित समीकरणों पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर बदनाम करने, धमकी देने या दबाव बनाने की कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version