ताजा खबर
चॉकलेट समझ फिनाइल की टिकिया निगल गया मासूम, सांस थमने तक नहीं मिली ऑक्सीजन; MGM में मौतSIR जांच में बड़ा खुलासा! जमशेदपुर की वोटर लिस्ट में 3 अफगान नागरिकों के नाम, पासपोर्ट कार्यालय ने की पुष्टिJSSC CGL पर हाई कोर्ट की रोक, नियुक्ति रद करने के सरकार के आदेश को झटका; वेतन पर 15 सितंबर को सुनवाईपुणे में खेल कोटे का महाघोटाला, 1000 से ज्यादा फर्जी प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी की कोशिशमिडिल ईस्ट में फिर भड़की जंग! अमेरिका ने ईरान के 5 तेल टैंकरों पर किया हमला, तेहरान की धमकी से बढ़ा तनावहाईवे पर हादसे के बाद अब मदद नहीं होगी दूर, हर टोल प्लाजा पर तैनात होगी एंबुलेंससिर्फ ₹2,000 के लालच में बनी शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से बीए की छात्रा गिरफ्तारअवैध संबंध में बाधा बना पति तो रची हत्या की साजिश, पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तारबिहार होमगार्ड में नौकरी का बड़ा मौका, कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती, जानें पूरी चयन प्रक्रियाछात्र आत्महत्या पर झारखंड के लिए बड़ी खबर: देश में 80% बढ़े मामले, जमशेदपुर में 54% की गिरावटचॉकलेट समझ फिनाइल की टिकिया निगल गया मासूम, सांस थमने तक नहीं मिली ऑक्सीजन; MGM में मौतSIR जांच में बड़ा खुलासा! जमशेदपुर की वोटर लिस्ट में 3 अफगान नागरिकों के नाम, पासपोर्ट कार्यालय ने की पुष्टिJSSC CGL पर हाई कोर्ट की रोक, नियुक्ति रद करने के सरकार के आदेश को झटका; वेतन पर 15 सितंबर को सुनवाईपुणे में खेल कोटे का महाघोटाला, 1000 से ज्यादा फर्जी प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी की कोशिशमिडिल ईस्ट में फिर भड़की जंग! अमेरिका ने ईरान के 5 तेल टैंकरों पर किया हमला, तेहरान की धमकी से बढ़ा तनावहाईवे पर हादसे के बाद अब मदद नहीं होगी दूर, हर टोल प्लाजा पर तैनात होगी एंबुलेंससिर्फ ₹2,000 के लालच में बनी शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से बीए की छात्रा गिरफ्तारअवैध संबंध में बाधा बना पति तो रची हत्या की साजिश, पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तारबिहार होमगार्ड में नौकरी का बड़ा मौका, कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती, जानें पूरी चयन प्रक्रियाछात्र आत्महत्या पर झारखंड के लिए बड़ी खबर: देश में 80% बढ़े मामले, जमशेदपुर में 54% की गिरावट
पुणे में खेल कोटे का महाघोटाला, 1000 से ज्यादा फर्जी प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी की कोशिश - aksharsamvad.com
Spread the love

पुणे : पुणे पुलिस ने सरकारी नौकरी में खेल कोटे का लाभ लेने के लिए 1000 से ज्यादा फर्जी खेल प्रमाणपत्र जारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने करीब 60 ऐसे लोगों की पहचान की है, जिन्होंने सरकारी पदों के लिए आवेदन करते समय इन फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।

कभी आयोजित नहीं हुईं प्रतियोगिताओं के भी बनाए रिकॉर्ड

पुलिस अधिकारी के अनुसार, महाराष्ट्र कुराश एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव ने कथित तौर पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के फर्जी रिकॉर्ड तैयार किए। जांच में सामने आया कि कुछ प्रतियोगिताएं ऐसी थीं, जो वास्तव में आयोजित ही नहीं हुई थीं। इनके नाम पर खिलाड़ियों के लिए प्रमाणपत्र तैयार किए गए।

पुलिस को शिकायत मिली थी कि खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को कुराश और अन्य खेलों के फर्जी प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शिकायत के बाद जांच शुरू की गई।

आरटीआई से मिले दस्तावेजों में भी गड़बड़ी

जांच के दौरान आरटीआई आवेदन के जरिये मिले दस्तावेजों की भी जांच की गई। इनमें कई गड़बड़ियां सामने आईं। पुलिस के मुताबिक प्रमाणपत्रों पर हस्ताक्षर भी कथित तौर पर स्कैन कर लगाए गए थे।

अधिकारी ने बताया कि यह गिरोह वर्ष 2016 के बाद से सक्रिय था। आशंका है कि इस दौरान एक हजार से अधिक फर्जी प्रमाणपत्र बांटे गए। पुलिस अब इन प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल करने वाले लोगों और पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस ने करीब 60 लोगों की पहचान की है, जिन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया। आरोपितों से पूछताछ के आधार पर पुलिस फर्जी प्रमाणपत्र तैयार करने और उन्हें अभ्यर्थियों तक पहुंचाने वाले अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।

कुराश एक प्रकार की कुश्ती है, जिसकी शुरुआत मध्य एशिया में हुई थी। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त खेल है और महाराष्ट्र में वर्ष 2012 से महाराष्ट्र कुराश एसोसिएशन के तहत खेला जा रहा है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version