ताजा खबर
हाथीमारा में गूंजा पर्यावरण बचाने का संकल्प, ग्रामीणों ने मिलकर लगाए सैकड़ों पौधेगरीबों के राशन पर डाका! अंत्योदय का 14 बोरा चावल जब्त, छापेमारी से मचा हड़कंपबसपा में बड़ा सियासी फेरबदल, आकाश आनंद बाहर, ईशान आनंद को मिली अहम जिम्मेदारीJPSC नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, अध्यक्ष और सदस्यों के खाली पद भरने के लिए सरकार को दो महीने की मोहलतअबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 2030 से पहले जेल से रिहाई की उम्मीद खत्मरांची में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत! 3 फ्लाईओवर का टेंडर फाइनल, अक्टूबर से शुरू हो सकता है निर्माणविश्व पैरा तीरंदाजी में भारत का ‘गोल्डन’ निशाना, आखिरी दिन छह पदक जीतकर रचा इतिहासबिहार में शराबबंदी पर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- 20 हजार करोड़ का राजस्व नुकसान फिर भी नहीं हटेगी पाबंदीजमशेदपुर के लिए बड़ी खुशखबरी! कलाइकुंडा में बनेगा सिविल एयरपोर्ट, 180 सीटों वाले A-320 से जुड़ेंगे बड़े शहरबाढ़ की मार से यूपी बेहाल! 26 जिले प्रभावित, 21 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गएहाथीमारा में गूंजा पर्यावरण बचाने का संकल्प, ग्रामीणों ने मिलकर लगाए सैकड़ों पौधेगरीबों के राशन पर डाका! अंत्योदय का 14 बोरा चावल जब्त, छापेमारी से मचा हड़कंपबसपा में बड़ा सियासी फेरबदल, आकाश आनंद बाहर, ईशान आनंद को मिली अहम जिम्मेदारीJPSC नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, अध्यक्ष और सदस्यों के खाली पद भरने के लिए सरकार को दो महीने की मोहलतअबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 2030 से पहले जेल से रिहाई की उम्मीद खत्मरांची में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत! 3 फ्लाईओवर का टेंडर फाइनल, अक्टूबर से शुरू हो सकता है निर्माणविश्व पैरा तीरंदाजी में भारत का ‘गोल्डन’ निशाना, आखिरी दिन छह पदक जीतकर रचा इतिहासबिहार में शराबबंदी पर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- 20 हजार करोड़ का राजस्व नुकसान फिर भी नहीं हटेगी पाबंदीजमशेदपुर के लिए बड़ी खुशखबरी! कलाइकुंडा में बनेगा सिविल एयरपोर्ट, 180 सीटों वाले A-320 से जुड़ेंगे बड़े शहरबाढ़ की मार से यूपी बेहाल! 26 जिले प्रभावित, 21 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए
हाथीमारा में गूंजा पर्यावरण बचाने का संकल्प, ग्रामीणों ने मिलकर लगाए सैकड़ों पौधे - aksharsamvad.com
Spread the love

 

हाथीमारा गांव में पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पौधारोपण करते पूर्व खादी ग्रामोद्योग आयोग सदस्य।

सरायकेला : पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरायकेला के हाथीमारा गांव में बुधवार को बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। पर्यावरण पहल, सुरदीव खादी ग्रामोद्योग आयोग एवं गौ सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने पौधे लगाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

विकास की अंधी दौड़ पर उठाए सवाल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व सदस्य मनोज कुमार सिंह ने कहा कि विकास की दौड़ में आंख मूंदकर पेड़ों की कटाई हो रही है और उनकी जगह कंक्रीट के बड़े-बड़े भवन और कारखाने बनाए जा रहे हैं। विकास जरूरी है, लेकिन प्रकृति की कीमत पर होने वाला विकास आने वाली पीढ़ियों के लिए चुनौती बन सकता है।

उन्होंने कहा कि देश के कई बड़े शहर आज जल संकट से जूझ रहे हैं। आने वाले समय में यह समस्या और गंभीर हो सकती है। कहीं वर्षा की कमी हो रही है तो कहीं बाढ़ की स्थिति पैदा हो रही है। लोग विभिन्न प्रकार की सांस संबंधी बीमारियों से भी प्रभावित हो रहे हैं।

‘धरती से लिया बहुत, अब लौटाने का समय’

मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण से हम बहुत कुछ ले रहे हैं, लेकिन उसे वापस देना भूलते जा रहे हैं। हमारी यही भूल आने वाले समय में सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ धरती से बेहतर विरासत कुछ नहीं हो सकती।

उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कहा कि केवल पौधा लगाना पर्याप्त नहीं है, जब तक उसकी नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती।

पौधारोपण के साथ मिट्टी और जल संरक्षण भी जरूरी

स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सहपर्यावरण प्रमुख बंदेशंकर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है। मिट्टी का सुपोषण, जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाना और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग से परहेज करने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

सामूहिक प्रयास से आगे बढ़ेगा अभियान

कार्यक्रम में सुरदीव खादी ग्रामोद्योग आयोग एवं गौ सेवा ट्रस्ट के मनोज सिन्हा ने विषय प्रवेश एवं स्वागत भाषण दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल देते हुए अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मनोज सिन्हा, ज्योति बाला, अमित मिश्रा, डॉ. अनिल राय, संगीता श्रीवास्तव, सरोज सिन्हा, जयप्रकाश सिंह, गुरजीत सिंह, अभिषेक बजाज एवं देव कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version