ताजा खबर
एक हत्या, 9 गिरफ्तारियां और कोलकाता तक पहुंची जांच… निखार केस में अब खुलेंगे बड़े राज?अब गांव में एक ही छत के नीचे मिलेगी हर दवा! झारखंड में ‘अबुआ दवाखाना’ की बड़ी पहल, 745 केंद्रों से बदलेगा इलाज का तरीकायूपी चुनाव से पहले मुस्लिम सियासत में हलचल, AIMIM-ओलमा काउंसिल-पीस पार्टी के साथ आने की तैयारी!9/11 से पहले भारत पर हमले की साजिश रच रहा था बिन लादेन! CIA की गुप्त रिपोर्ट में बड़ा खुलासामोदी के डिनर में क्यों नहीं पहुंचे शी जिनपिंग? पुतिन ने चखा भारतीय जायका, जानिए क्या था खास मेन्यूBRICS शिखर सम्मेलन में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, पाकिस्तान से लेकर पश्चिमी देशों तक गया सख्त संदेशअब WhatsApp से दर्ज होगी शिकायत, घर बैठे जान सकेंगे कार्रवाई का स्टेटसअंधविश्वास के खिलाफ छात्राओं ने बनाई ह्यूमन चेन, गांव तक गूंजा विज्ञान का संदेशहर मतदाता जरूरी, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए लगा विशेष पंजीकरण शिविर116 गांवों की आवाज बनी एक ताकत, सीमा गांव में संवाद यात्रा का समापनएक हत्या, 9 गिरफ्तारियां और कोलकाता तक पहुंची जांच… निखार केस में अब खुलेंगे बड़े राज?अब गांव में एक ही छत के नीचे मिलेगी हर दवा! झारखंड में ‘अबुआ दवाखाना’ की बड़ी पहल, 745 केंद्रों से बदलेगा इलाज का तरीकायूपी चुनाव से पहले मुस्लिम सियासत में हलचल, AIMIM-ओलमा काउंसिल-पीस पार्टी के साथ आने की तैयारी!9/11 से पहले भारत पर हमले की साजिश रच रहा था बिन लादेन! CIA की गुप्त रिपोर्ट में बड़ा खुलासामोदी के डिनर में क्यों नहीं पहुंचे शी जिनपिंग? पुतिन ने चखा भारतीय जायका, जानिए क्या था खास मेन्यूBRICS शिखर सम्मेलन में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, पाकिस्तान से लेकर पश्चिमी देशों तक गया सख्त संदेशअब WhatsApp से दर्ज होगी शिकायत, घर बैठे जान सकेंगे कार्रवाई का स्टेटसअंधविश्वास के खिलाफ छात्राओं ने बनाई ह्यूमन चेन, गांव तक गूंजा विज्ञान का संदेशहर मतदाता जरूरी, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए लगा विशेष पंजीकरण शिविर116 गांवों की आवाज बनी एक ताकत, सीमा गांव में संवाद यात्रा का समापन
9/11 से पहले भारत पर हमले की साजिश रच रहा था बिन लादेन! CIA की गुप्त रिपोर्ट में बड़ा खुलासा - aksharsamvad.com
Spread the love

नई दिल्ली : 9/11 आतंकी हमलों की 25वीं बरसी पर अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA की ओर से सार्वजनिक किए गए 70 से अधिक गोपनीय दस्तावेजों ने अल-कायदा और उसके प्रमुख ओसामा बिन लादेन की गतिविधियों को लेकर कई अहम जानकारियां सामने रखी हैं। दस्तावेजों में दावा किया गया है कि अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 के हमलों से पहले बिन लादेन का नेटवर्क भारत को लेकर भी नापाक मंसूबे रखता था।

1998 की रिपोर्ट में भी बिन लादेन का जिक्र

CIA की ओर से जारी दस्तावेजों में 28 अगस्त 1998 का एक खुफिया मेमो शामिल है। इसका शीर्षक था- ‘बिन लादेन का आतंकवादी नेटवर्क अभी भी एक खतरा है।’ मेमो के मुताबिक, ओसामा बिन लादेन कई देशों में बड़े हमलों को अंजाम देने की फिराक में था।

रिपोर्ट में भारत के अलावा पाकिस्तान, मिस्र, कुवैत, सऊदी अरब, यमन, युगांडा और नाइजीरिया जैसे देशों का भी उल्लेख मिलता है। हालांकि दस्तावेज में भारत को लेकर किसी खास हमले की तारीख या विस्तृत ऑपरेशनल प्लान का स्पष्ट जिक्र नहीं किया गया है।

अमेरिका और ब्रिटेन भी थे निशाने पर

दस्तावेजों के मुताबिक, 2001 में अमेरिका पर हुए 9/11 हमलों से काफी पहले बिन लादेन पश्चिमी देशों के खिलाफ हमलों की योजना बना रहा था। अफगानिस्तान में अमेरिकी मिसाइल हमलों के कुछ घंटे बाद भी बिन लादेन द्वारा अमेरिका और ब्रिटेन के खिलाफ नए हमलों की योजना बनाए जाने की जानकारी खुफिया रिपोर्ट में दर्ज थी।

रिपोर्ट में यह भी चेतावनी दी गई थी कि बिन लादेन अपने नेटवर्क और सहयोगी संगठनों के जरिए दुनिया के कई देशों में हमले करा सकता है।

क्लिंटन और बुश को दी गई थी चेतावनी

CIA के दस्तावेजों से पता चलता है कि 1998 से 2001 के बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू. बुश प्रशासन को कई बार बिन लादेन और उसके नेटवर्क से पैदा हो रहे खतरे के बारे में चेतावनी दी थी।

CIA के अनुसार इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का उद्देश्य इतिहास के इस संवेदनशील दौर से जुड़े रिकॉर्ड को अधिक पारदर्शी बनाना है।

फिर हुआ 9/11 का सबसे बड़ा आतंकी हमला

11 सितंबर 2001 को अल-कायदा के 19 आतंकवादियों ने चार कमर्शियल विमानों का अपहरण कर लिया। दो विमानों को न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की इमारतों से टकराया गया, जबकि तीसरा विमान अमेरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटागन से टकराया। चौथा विमान यात्रियों के प्रतिरोध के बाद पेंसिल्वेनिया के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इन हमलों ने पूरी दुनिया की सुरक्षा व्यवस्था को बदलकर रख दिया। अब 25 साल बाद सामने आए CIA के पुराने दस्तावेज एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर रहे हैं कि 9/11 से पहले बिन लादेन के नेटवर्क की योजनाओं को लेकर खुफिया एजेंसियों को कितनी जानकारी थी और उन चेतावनियों पर कितना अमल हुआ।

error: Content is protected !!
Exit mobile version