ताजा खबर
बाजार में बिक रहा सेहत बिगाड़ने वाला ‘नकली पनीर’! असली-नकली की ऐसे करें पहचान, राज्यों में मचा हड़कंपरात के सन्नाटे में तड़ातड़ चली गोलियां, रांची में 6 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंपहिंदी सीखकर भारतीय संस्कृति को समझ रहे विदेशी, झारखंड निभा रहा अहम भूमिकातीज से एक दिन पहले उजड़ गया सुहाग व संतान, एग्रिको में टक्कर से पिता-पुत्र की मौत2029 से भाजपा शासित राज्यों में UCC! अमित शाह का बड़ा ऐलान, आतंकवाद पर भी जीरो टॉलरेंसशिक्षा के नायकों को सलाम! रांची में दर्जनों शिक्षकों को मिला उत्कृष्टता पुरस्कारभगवान गणेश ने क्यों लिए थे 8 अवतार? किस असुर के अंत के लिए धरा कौन-सा रूप, जानिए पूरी कहानीजमशेदपुर में SIR कर्मी बनकर घर में घुसे, महिला को बंधक बनाया और लूट ले गए सोना; 4 गिरफ्तारपुरुलिया में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका की हत्या कर बाइक पर शव ले जा रहा था प्रेमी, पुलिस ने दबोचाझारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज! सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मुहर, गढ़वा-पलामू-साहिबगंज के न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिलबाजार में बिक रहा सेहत बिगाड़ने वाला ‘नकली पनीर’! असली-नकली की ऐसे करें पहचान, राज्यों में मचा हड़कंपरात के सन्नाटे में तड़ातड़ चली गोलियां, रांची में 6 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंपहिंदी सीखकर भारतीय संस्कृति को समझ रहे विदेशी, झारखंड निभा रहा अहम भूमिकातीज से एक दिन पहले उजड़ गया सुहाग व संतान, एग्रिको में टक्कर से पिता-पुत्र की मौत2029 से भाजपा शासित राज्यों में UCC! अमित शाह का बड़ा ऐलान, आतंकवाद पर भी जीरो टॉलरेंसशिक्षा के नायकों को सलाम! रांची में दर्जनों शिक्षकों को मिला उत्कृष्टता पुरस्कारभगवान गणेश ने क्यों लिए थे 8 अवतार? किस असुर के अंत के लिए धरा कौन-सा रूप, जानिए पूरी कहानीजमशेदपुर में SIR कर्मी बनकर घर में घुसे, महिला को बंधक बनाया और लूट ले गए सोना; 4 गिरफ्तारपुरुलिया में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका की हत्या कर बाइक पर शव ले जा रहा था प्रेमी, पुलिस ने दबोचाझारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज! सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मुहर, गढ़वा-पलामू-साहिबगंज के न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिल
तीज से एक दिन पहले उजड़ गया सुहाग व संतान, एग्रिको में टक्कर से पिता-पुत्र की मौत - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर : तीज पर्व की खुशियों से ठीक एक दिन पहले एक परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा कि पूरे इलाके में मातम पसर गया। शहर के एग्रिको चौक के पास रविवार शाम तेज रफ्तार टिपर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने टिपर को घेर लिया और जमकर हंगामा किया।

तेज रफ्तार टिपर ने ली पिता-पुत्र की जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिता-पुत्र स्कूटी से भीमा रोड की ओर से जा रहे थे। इसी दौरान लिट्टी चौक की ओर से सिग्नल की तरफ जा रहे टिपर की चपेट में उनकी स्कूटी आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों स्कूटी के पीछे वाले चक्के में फंस गए। भागने के प्रयास में चालक उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया।

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। लोगों ने टिपर का पीछा कर उसे रोक लिया, लेकिन चालक मौका पाकर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने टिपर पर पथराव कर दिया, जिससे वाहन के शीशे टूट गए।

तीज से पहले घर में छाया मातम

मृतकों की पहचान मानगो के चंद्रावती नगर निवासी दीपक राम उर्फ दीपक और उनके 12 वर्षीय बेटे यश के रूप में हुई। पुलिस ने स्कूटी के नंबर के आधार पर दोनों की पहचान की। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां अपनों को खोने का गम देखकर माहौल गमगीन हो गया।

परिवार के लिए यह हादसा इसलिए भी और दर्दनाक है क्योंकि अगले दिन तीज पर्व था। जिस घर में पर्व की तैयारियां और खुशियां होनी थीं, वहां अब मातम पसरा है।

सातवीं कक्षा में पढ़ता था यश

12 वर्षीय यश सातवीं कक्षा का छात्र था। वह डिमना रोड स्थित ब्लू बेल्स स्कूल में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार, यश तीन भाइयों में मंझला था। वह मार्बल की मूर्तियां और मंदिर बनाने में रुचि रखता था।

दीपक काम के सिलसिले में रविवार शाम बारीडीह जाने वाले थे। छोटे बेटे ने उन्हें बाहर जाने से मना भी किया था। इसके बावजूद दीपक काम जरूरी बताते हुए जल्द लौटने की बात कहकर निकले और यश को भी अपने साथ स्कूटी पर ले गए। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर पिता-पुत्र का आखिरी सफर बन जाएगा।

पुलिस ने टिपर जब्त कर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति नियंत्रित की। पुलिस ने दोनों शवों को एमजीएम अस्पताल भेजा। टिपर को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version