ताजा खबर
पलामू में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप! महिला और बेटी से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदनपार्टी बदली तो 10 साल का बैन! कपिल सिब्बल के प्रस्ताव से गरमाई सियासत, CJP ने किया समर्थनधौनी-सुदेश महतो के घर भी पहुंचा सांप! रांची में ‘आतंक’, हर दिन 10 तक रेस्क्यू कॉल100 साल की उम्र में भी समाजसेवा का जज्बा, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने मृत्यु के बाद चिकित्सा विज्ञान को समर्पित किया शरीरदेश के शीर्ष 100 अमीरों में चमके रूंगटा बंधु, 40 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ बनाई खास पहचानकैंसर की दवा में बड़ा फर्जीवाड़ा! 90 अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाएं, सप्लायर गिरफ्तारराजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बंपर जीत, 163 सीटों पर कब्जा; कांग्रेस 103 पर सिमटीबाजार में बिक रहा सेहत बिगाड़ने वाला ‘नकली पनीर’! असली-नकली की ऐसे करें पहचान, राज्यों में मचा हड़कंपरात के सन्नाटे में तड़ातड़ चली गोलियां, रांची में 6 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंपहिंदी सीखकर भारतीय संस्कृति को समझ रहे विदेशी, झारखंड निभा रहा अहम भूमिकापलामू में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप! महिला और बेटी से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदनपार्टी बदली तो 10 साल का बैन! कपिल सिब्बल के प्रस्ताव से गरमाई सियासत, CJP ने किया समर्थनधौनी-सुदेश महतो के घर भी पहुंचा सांप! रांची में ‘आतंक’, हर दिन 10 तक रेस्क्यू कॉल100 साल की उम्र में भी समाजसेवा का जज्बा, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने मृत्यु के बाद चिकित्सा विज्ञान को समर्पित किया शरीरदेश के शीर्ष 100 अमीरों में चमके रूंगटा बंधु, 40 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ बनाई खास पहचानकैंसर की दवा में बड़ा फर्जीवाड़ा! 90 अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाएं, सप्लायर गिरफ्तारराजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बंपर जीत, 163 सीटों पर कब्जा; कांग्रेस 103 पर सिमटीबाजार में बिक रहा सेहत बिगाड़ने वाला ‘नकली पनीर’! असली-नकली की ऐसे करें पहचान, राज्यों में मचा हड़कंपरात के सन्नाटे में तड़ातड़ चली गोलियां, रांची में 6 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंपहिंदी सीखकर भारतीय संस्कृति को समझ रहे विदेशी, झारखंड निभा रहा अहम भूमिका
पलामू में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप! महिला और बेटी से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन - aksharsamvad.com
Spread the love

पलामू : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ठकुराई डबरा गांव में जमीन विवाद को लेकर महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट व गाली-गलौज का मामला सामने आया है। मामले में मोनिका सिंह, पति सूरज सिंह ने लेस्लीगंज थाने में आवेदन देकर अरुण सिंह, सुजीत सिंह, सुमित सिंह और नीतू देवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी थाने में आवेदन दिया गया है।

जमीन विवाद को लेकर बढ़ा विवाद

मोनिका सिंह ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि अरुण सिंह उनके हिस्से की जमीन भी बेचने का प्रयास कर रहे हैं। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ जाता है और उनके साथ मारपीट की जाती है।

बेटी के साथ भी मारपीट का आरोप

मोनिका सिंह का आरोप है कि विवाद के दौरान उनकी बेटी को भी गाली-गलौज और मारपीट का सामना करना पड़ा। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दूसरे पक्ष ने भी लगाया अपना पक्ष

इधर, अरुण सिंह ने भी सूरज सिंह और मोनिका सिंह के खिलाफ थाने में आवेदन देने की बात कही है। अरुण सिंह के अनुसार, मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कोई भी भाई या हिस्सेदार दूसरे के हिस्से की जमीन अपनी मर्जी से नहीं बेच सकता और ऐसी जमीन की रजिस्ट्री भी नहीं होगी।

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

पलामू के लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पलामू के लेस्लीगंज में जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। पुलिस की जांच के बाद ही मारपीट और जमीन बिक्री से जुड़े आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version