ताजा खबर
दिनदहाड़े अपहरण से आदित्यपुर में सनसनी, हथियारबंद बदमाश कार से युवक को जबरन उठा ले गएअवैध बालू पर बड़ा एक्शन! बराबाजार में संयुक्त छापेमारी, 600 CFT बालू लदी लॉरी जब्त; चालक फरारपलामू में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप! महिला और बेटी से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदनपार्टी बदली तो 10 साल का बैन! कपिल सिब्बल के प्रस्ताव से गरमाई सियासत, CJP ने किया समर्थनधौनी-सुदेश महतो के घर भी पहुंचा सांप! रांची में ‘आतंक’, हर दिन 10 तक रेस्क्यू कॉल100 साल की उम्र में भी समाजसेवा का जज्बा, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने मृत्यु के बाद चिकित्सा विज्ञान को समर्पित किया शरीरदेश के शीर्ष 100 अमीरों में चमके रूंगटा बंधु, 40 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ बनाई खास पहचानकैंसर की दवा में बड़ा फर्जीवाड़ा! 90 अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाएं, सप्लायर गिरफ्तारराजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बंपर जीत, 163 सीटों पर कब्जा; कांग्रेस 103 पर सिमटीबाजार में बिक रहा सेहत बिगाड़ने वाला ‘नकली पनीर’! असली-नकली की ऐसे करें पहचान, राज्यों में मचा हड़कंपदिनदहाड़े अपहरण से आदित्यपुर में सनसनी, हथियारबंद बदमाश कार से युवक को जबरन उठा ले गएअवैध बालू पर बड़ा एक्शन! बराबाजार में संयुक्त छापेमारी, 600 CFT बालू लदी लॉरी जब्त; चालक फरारपलामू में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप! महिला और बेटी से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदनपार्टी बदली तो 10 साल का बैन! कपिल सिब्बल के प्रस्ताव से गरमाई सियासत, CJP ने किया समर्थनधौनी-सुदेश महतो के घर भी पहुंचा सांप! रांची में ‘आतंक’, हर दिन 10 तक रेस्क्यू कॉल100 साल की उम्र में भी समाजसेवा का जज्बा, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने मृत्यु के बाद चिकित्सा विज्ञान को समर्पित किया शरीरदेश के शीर्ष 100 अमीरों में चमके रूंगटा बंधु, 40 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ बनाई खास पहचानकैंसर की दवा में बड़ा फर्जीवाड़ा! 90 अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाएं, सप्लायर गिरफ्तारराजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बंपर जीत, 163 सीटों पर कब्जा; कांग्रेस 103 पर सिमटीबाजार में बिक रहा सेहत बिगाड़ने वाला ‘नकली पनीर’! असली-नकली की ऐसे करें पहचान, राज्यों में मचा हड़कंप
दिनदहाड़े अपहरण से आदित्यपुर में सनसनी, हथियारबंद बदमाश कार से युवक को जबरन उठा ले गए - aksharsamvad.com
Spread the love

सरायकेला-खरसावां : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम आशीय़ाना चौक पर सोमवार शाम दिनदहाड़े एक युवक के कथित अपहरण की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हथियारबंद बदमाशों ने सड़क पर एक युवक को जबरन अपनी कार में बैठाया और इसके बाद तेज रफ्तार से गम्हरिया की ओर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सरेराह कार रोककर युवक को जबरन बैठाया

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार चार से पांच की संख्या में अज्ञात युवक काले रंग की एक कार से आशीय़ाना चौक पहुंचे थे। वहां उन्होंने युवक अल्ताफ की सफेद रंग की कार (JH05CE-5447) को रोका। इसके बाद उसे जबरन कार से बाहर निकाला गया और अपनी गाड़ी में बैठा लिया गया।

बताया गया कि घटना के दौरान आरोपियों के पास हथियार भी थे। युवक को जबरन कार में बैठाने के बाद बदमाश गम्हरिया की ओर निकल गए। सरेराह हुई इस घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मामा ने लगाया हथियार के बल पर अगवा करने का आरोप

अपहृत युवक की पहचान कोल्हानबिरा के बालिजुमा निवासी अल्ताफ के रूप में किए जाने की बात सामने आई है। युवक के मामा अफसर अली ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने हथियार यानी पिस्तौल के बल पर अल्ताफ को अगवा किया है।

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस तत्काल एक्शन में आई और घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

CCTV फुटेज से बदमाशों की तलाश

पुलिस अब आशीय़ाना चौक और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच का मुख्य फोकस उस कार पर है, जिसमें बदमाश युवक को लेकर फरार हुए। पुलिस फुटेज के जरिए वाहन का नंबर, आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

फिलहाल युवक को ले जाने वाले लोगों की पहचान और घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमों द्वारा छापेमारी किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला वास्तविक अपहरण का है या इसके पीछे कोई आपसी विवाद अथवा अन्य कारण जुड़ा हुआ है। फिलहाल दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने आदित्यपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version