ताजा खबर
अब शिकायत लेकर दफ्तर जाने की जरूरत कम होगी, जमशेदपुर में ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp सेवा शुरूसरायकेला में दिनदहाड़े वृद्धा से चेन छिनतई! ‘मौसी’ कहकर बात की, फिर गले से सोना झपटकर फरारमैरी कॉम के एक बयान पर क्यों उठे सवाल? टीम ने दी सफाईसरायकेला में बड़ा हादसा! नहर में पलटा बालू लदा ट्रक, पानी कम होने से बची चालक की जानठेकेदार से रिश्वत लेने वाले रेलवे के 2 अफसरों को 3-3 साल की जेल, CBI कोर्ट का बड़ा फैसलाकिशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति, पानी का बंटवारा तय, अब निर्माण की राह खुलेगी?वृद्धावस्था पेंशन पर बड़ा अपडेट! ₹3,000 की किस्त को लेकर सरकार ने बदला नियमशिवपाल की जगह अखिलेश यादव को मिली लोहिया ट्रस्ट की कमान, 2027 से पहले सपा की समाजवादी विरासत पर बड़ा दांव‘हनुमान’ के बाद अब खाटू श्याम और साईं बाबा की बारी! धार्मिक फिल्मों का बढ़ा क्रेजटाटा स्टील व टाटा मोटर्स को मिलेंगे 61,200 करोड़! टाटा संस की लिस्टिंग से बदल सकता है कंपनियों का खेलअब शिकायत लेकर दफ्तर जाने की जरूरत कम होगी, जमशेदपुर में ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp सेवा शुरूसरायकेला में दिनदहाड़े वृद्धा से चेन छिनतई! ‘मौसी’ कहकर बात की, फिर गले से सोना झपटकर फरारमैरी कॉम के एक बयान पर क्यों उठे सवाल? टीम ने दी सफाईसरायकेला में बड़ा हादसा! नहर में पलटा बालू लदा ट्रक, पानी कम होने से बची चालक की जानठेकेदार से रिश्वत लेने वाले रेलवे के 2 अफसरों को 3-3 साल की जेल, CBI कोर्ट का बड़ा फैसलाकिशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति, पानी का बंटवारा तय, अब निर्माण की राह खुलेगी?वृद्धावस्था पेंशन पर बड़ा अपडेट! ₹3,000 की किस्त को लेकर सरकार ने बदला नियमशिवपाल की जगह अखिलेश यादव को मिली लोहिया ट्रस्ट की कमान, 2027 से पहले सपा की समाजवादी विरासत पर बड़ा दांव‘हनुमान’ के बाद अब खाटू श्याम और साईं बाबा की बारी! धार्मिक फिल्मों का बढ़ा क्रेजटाटा स्टील व टाटा मोटर्स को मिलेंगे 61,200 करोड़! टाटा संस की लिस्टिंग से बदल सकता है कंपनियों का खेल
ठेकेदार से रिश्वत लेने वाले रेलवे के 2 अफसरों को 3-3 साल की जेल, CBI कोर्ट का बड़ा फैसला - aksharsamvad.com
Spread the love

रांची : सीबीआई के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने रिश्वत के मामले में पूर्व-मध्य रेलवे के दो तत्कालीन अधिकारियों को दोषी करार देते हुए तीन-तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर ₹10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

सजा पाने वालों में असिस्टेंट मैटेरियल मैनेजर केके झा और सीनियर डीएमएम राजेश्वरी सिंह शामिल हैं।

बकाया बिल के भुगतान के बदले मांगी थी रिश्वत

मामला वर्ष 2018 का है। रेलवे ठेकेदार नरेश कुमार सिंह ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोप था कि बकाया बिल के भुगतान के एवज में दोनों अधिकारियों ने ठेकेदार से कुल ₹62 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। आरोप के मुताबिक, इसमें ₹45 हजार राजेश्वरी सिंह और ₹17 हजार केके झा को दिए जाने थे।

CBI ने पहले शिकायत का किया सत्यापन

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले का सत्यापन किया। आरोप सही पाए जाने के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई और दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में कुल 18 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने दोनों आरोपित अधिकारियों को दोषी पाया।

जुर्माना नहीं दिया तो बढ़ेगी सजा

अदालत ने दोनों दोषियों को तीन-तीन साल के कठोर कारावास के साथ ₹10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने की स्थिति में दोनों को तीन-तीन महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

यह फैसला रेलवे में रिश्वतखोरी के मामलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version