ताजा खबर
बिहार कैबिनेट के 17 फैसले: गया में बनेगा विष्णुपद कॉरिडोर, छोटे शहरों की उड़ान को भी मिलेगी रफ्तारUPI से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खबर! ₹2,000 से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा ₹5 चार्जचौका-पातकुम रोड पर तेज रफ्तार बाइक का कहर, महिला को मारी जोरदार टक्कर; दो गंभीरUNSC में भारत की स्थायी सीट कब? पाँच दलीलें मजबूत, लेकिन फैसला अभी दूरअब शिकायत लेकर दफ्तर जाने की जरूरत कम होगी, जमशेदपुर में ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp सेवा शुरूसरायकेला में दिनदहाड़े वृद्धा से चेन छिनतई! ‘मौसी’ कहकर बात की, फिर गले से सोना झपटकर फरारमैरी कॉम के एक बयान पर क्यों उठे सवाल? टीम ने दी सफाईसरायकेला में बड़ा हादसा! नहर में पलटा बालू लदा ट्रक, पानी कम होने से बची चालक की जानठेकेदार से रिश्वत लेने वाले रेलवे के 2 अफसरों को 3-3 साल की जेल, CBI कोर्ट का बड़ा फैसलाकिशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति, पानी का बंटवारा तय, अब निर्माण की राह खुलेगी?बिहार कैबिनेट के 17 फैसले: गया में बनेगा विष्णुपद कॉरिडोर, छोटे शहरों की उड़ान को भी मिलेगी रफ्तारUPI से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खबर! ₹2,000 से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा ₹5 चार्जचौका-पातकुम रोड पर तेज रफ्तार बाइक का कहर, महिला को मारी जोरदार टक्कर; दो गंभीरUNSC में भारत की स्थायी सीट कब? पाँच दलीलें मजबूत, लेकिन फैसला अभी दूरअब शिकायत लेकर दफ्तर जाने की जरूरत कम होगी, जमशेदपुर में ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp सेवा शुरूसरायकेला में दिनदहाड़े वृद्धा से चेन छिनतई! ‘मौसी’ कहकर बात की, फिर गले से सोना झपटकर फरारमैरी कॉम के एक बयान पर क्यों उठे सवाल? टीम ने दी सफाईसरायकेला में बड़ा हादसा! नहर में पलटा बालू लदा ट्रक, पानी कम होने से बची चालक की जानठेकेदार से रिश्वत लेने वाले रेलवे के 2 अफसरों को 3-3 साल की जेल, CBI कोर्ट का बड़ा फैसलाकिशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति, पानी का बंटवारा तय, अब निर्माण की राह खुलेगी?
चौका-पातकुम रोड पर तेज रफ्तार बाइक का कहर, महिला को मारी जोरदार टक्कर; दो गंभीर - aksharsamvad.com
Spread the love

सरायकेला : चौका थाना क्षेत्र के चौका-पातकुम रोड पर बालाजी हॉस्पिटल के सामने मंगलवार शाम करीब छह बजे तेज रफ्तार बाइक ने खेत से काम कर घर लौट रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और महिला दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सड़क पर तड़प रहे थे दोनों घायल

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, रुगड़ी निवासी भवानी महतो खेत से काम कर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान सड़क पर तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला के साथ बाइक सवार युवक भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों कुछ देर तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे।

भाजपा युवा नेता ने दिखाई तत्परता

हादसे की जानकारी मिलने के बाद भाजपा युवा नेता आकाश महतो तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने चौका थाना पुलिस और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क से उठाकर इलाज के लिए चांडिल उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

पुलिस पहुंची मौके पर, जांच शुरू

सूचना मिलने पर चौका थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। फिलहाल दोनों घायलों का चांडिल उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

error: Content is protected !!
Exit mobile version