ताजा खबर
छह साल से सड़क का इंतजार, चंपई सोरेन तक पहुंची वाल्मीकि नगर की आवाज, मिला निर्माण का आश्वासनसड़क नहीं तो वोट नहीं, लेवाटांड में कीचड़ बना मुसीबत, मरीज से विद्यार्थियों तक हर कोई परेशानट्रैफिक नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई, जमशेदपुर में सुरक्षित सड़कों के लिए बड़ा प्लानSIR ड्यूटी के दौरान शिक्षक नील मोहन माईती की मौत, शिक्षकों में आक्रोश; हार्ट अटैक की आशंकाजमशेदपुर में लगेंगे 300 नए CCTV, अपराधियों की हर चाल पर पुलिस की नजरनेपाल से दिल्ली तक के कलाकारों ने चिलगु में मचाया धमाल, देर रात तक झूमते रहे दर्शकनक्शा किसने बनाया, मंजूरी किसने दी? एमजीएम की 12 करोड़ की कैथ लैब पर गंभीर सवाल₹1700 का लाइसेंस बनवाने में ₹6000 तक खर्च! आखिर अतिरिक्त रकम किसकी जेब में जा रही?गम्हरिया में आधी रात मौत का कहर, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन को कुचला; नाबालिग समेत 3 की मौतमहिला बैंककर्मी की शिकायत पर सपा नेता के खिलाफ FIR, पार्टी ने पद से हटायाछह साल से सड़क का इंतजार, चंपई सोरेन तक पहुंची वाल्मीकि नगर की आवाज, मिला निर्माण का आश्वासनसड़क नहीं तो वोट नहीं, लेवाटांड में कीचड़ बना मुसीबत, मरीज से विद्यार्थियों तक हर कोई परेशानट्रैफिक नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई, जमशेदपुर में सुरक्षित सड़कों के लिए बड़ा प्लानSIR ड्यूटी के दौरान शिक्षक नील मोहन माईती की मौत, शिक्षकों में आक्रोश; हार्ट अटैक की आशंकाजमशेदपुर में लगेंगे 300 नए CCTV, अपराधियों की हर चाल पर पुलिस की नजरनेपाल से दिल्ली तक के कलाकारों ने चिलगु में मचाया धमाल, देर रात तक झूमते रहे दर्शकनक्शा किसने बनाया, मंजूरी किसने दी? एमजीएम की 12 करोड़ की कैथ लैब पर गंभीर सवाल₹1700 का लाइसेंस बनवाने में ₹6000 तक खर्च! आखिर अतिरिक्त रकम किसकी जेब में जा रही?गम्हरिया में आधी रात मौत का कहर, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन को कुचला; नाबालिग समेत 3 की मौतमहिला बैंककर्मी की शिकायत पर सपा नेता के खिलाफ FIR, पार्टी ने पद से हटाया
जमशेदपुर में लगेंगे 300 नए CCTV, अपराधियों की हर चाल पर पुलिस की नजर - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। शहर में अब 300 अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों के जरिए शहर के प्रमुख एंट्री और एग्जिट रूट पर नजर रखी जाएगी, ताकि अपराध के बाद भागने वाले आरोपियों को ट्रेस करने में पुलिस को मदद मिल सके।

यह फैसला एसएसपी एहतेशाम वकारिब की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मासिक अपराध समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुराने मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और नए मामलों में समय पर चार्जशीट दाखिल करने को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

शहर के प्रवेश और निकास मार्ग होंगे कैमरे की निगरानी में

पुलिस के अनुसार शहर में पहले से सरकारी और निजी स्तर पर CCTV कैमरे लगे हुए हैं। सरकारी CCTV में चार-पांच कैमरे खराब होने की जानकारी भी बैठक में सामने आई। इन खराब कैमरों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है।

नए लगाए जाने वाले CCTV को विशेष रूप से शहर के एंट्री और एग्जिट रूट पर लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य किसी घटना के बाद संदिग्धों की आवाजाही को ट्रैक करना है।

बाहर से आने वाले बदमाशों पर भी रहेगी नजर

पुलिस की योजना सिर्फ शहर से बाहर भागने वाले अपराधियों पर नजर रखने तक सीमित नहीं है। बाहर से आने वाले बदमाशों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जाएगी। CCTV फुटेज के जरिए संदिग्ध गतिविधियों की पहचान में मदद मिलने की उम्मीद है।

त्योहारों में बढ़ेगी पुलिस गश्त

दुर्गापूजा, कर्मा पूजा और छठ पूजा को देखते हुए भी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी गई है। शहर के सभी थाना क्षेत्रों में बैठक कर सुरक्षा प्लान तैयार किया जाएगा। त्योहारों के दौरान संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने की योजना है।

सड़क हादसों पर बनेगा नया ट्रैफिक प्लान

अपराध समीक्षा बैठक में शहर में बढ़ रहे सड़क हादसों पर भी चर्चा हुई। एसएसपी ने जल्द ही सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक करने और नया ट्रैफिक सेफ्टी प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है।

दो महीने में 61 बदमाश भेजे गए जेल

एसएसपी के अनुसार पिछले दो महीने में नशीले पदार्थ और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 200 किलो गांजा और 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल 30 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

इसके अलावा 15 अवैध हथियार बरामद किए गए और 31 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

7000 शिकायतों में 80 फीसदी का निपटारा

पुलिस के मुताबिक करीब 7000 लोगों ने एसएसपी कार्यालय और थानों में शिकायतें की थीं। इनमें लगभग 80 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।

घरेलू विवाद से जुड़े 661 मामले सामने आए, जिनमें से 558 मामलों का निपटारा किया जा चुका है।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर भी जोर

सभी थाना प्रभारियों और अनुसंधान अधिकारियों को पुराने मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही नए मामलों में त्वरित जांच पूरी कर समय पर चार्जशीट दाखिल करने को कहा गया है, ताकि मामलों का न्यायिक निष्पादन जल्द हो सके।

error: Content is protected !!
Exit mobile version