ताजा खबर
पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायलनंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट! ममता गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने नामांकन लिया वापसजपला-छतरपुर सड़क पर गड्ढों का ‘संकट’, ग्रामीणों ने लगाया जाम; बोले- मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोलनUPI पर MDR की आहट से व्यापारी चिंतित, मेदिनीनगर चैंबर ने सरकार से कहा- फैसले पर करें पुनर्विचारबिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर! फोर-व्हीलर और CNG ऑटो में जोरदार टक्कर, गैस लीकेज से मची अफरा-तफरीनिठारी कांड फिर सुर्खियों में, सुरेंद्र कोली की मौत की खबर, न्यायिक प्रक्रिया पर उठे नए सवालऑस्ट्रेलिया में विदेशी छात्रों पर सख्ती, अब परिवार को साथ ले जाना होगा मुश्किलदिल्ली में किशोरी से दरिंदगी के बाद हत्या, CCTV से मिला सुराग, चार आरोपी गिरफ्तारपलामू इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं ने खोला मेस के खाने के खिलाफ मोर्चा, भूख हड़ताल पर बैठीं सैकड़ों छात्राएंएशियाई खेलों से पहले आवास पर उठे सवाल, दो खिलाड़ियों के कमरे में ठहराए गए तीन सदस्यपाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायलनंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट! ममता गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने नामांकन लिया वापसजपला-छतरपुर सड़क पर गड्ढों का ‘संकट’, ग्रामीणों ने लगाया जाम; बोले- मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोलनUPI पर MDR की आहट से व्यापारी चिंतित, मेदिनीनगर चैंबर ने सरकार से कहा- फैसले पर करें पुनर्विचारबिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर! फोर-व्हीलर और CNG ऑटो में जोरदार टक्कर, गैस लीकेज से मची अफरा-तफरीनिठारी कांड फिर सुर्खियों में, सुरेंद्र कोली की मौत की खबर, न्यायिक प्रक्रिया पर उठे नए सवालऑस्ट्रेलिया में विदेशी छात्रों पर सख्ती, अब परिवार को साथ ले जाना होगा मुश्किलदिल्ली में किशोरी से दरिंदगी के बाद हत्या, CCTV से मिला सुराग, चार आरोपी गिरफ्तारपलामू इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं ने खोला मेस के खाने के खिलाफ मोर्चा, भूख हड़ताल पर बैठीं सैकड़ों छात्राएंएशियाई खेलों से पहले आवास पर उठे सवाल, दो खिलाड़ियों के कमरे में ठहराए गए तीन सदस्य
जपला-छतरपुर सड़क पर गड्ढों का ‘संकट’, ग्रामीणों ने लगाया जाम; बोले- मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोलन - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जपला-छतरपुर मुख्य पथ के खेद्रा के पास जर्जर सड़क और बड़े गड्ढों से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।

छतरपुर : जपला-छतरपुर मुख्य पथ MDR-127 की जर्जर स्थिति से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को सड़क पर फूट पड़ा। खेद्रा के पास ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि भारी लोडेड वाहनों के लगातार परिचालन के कारण छतरपुर से जपला तक सड़क कई जगहों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे बने परेशानी

ग्रामीणों के अनुसार, खेद्रा समेत कई स्थानों पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

भारी वाहनों पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार भारी और लोडेड वाहनों का परिचालन हो रहा है। वाहनों के दबाव से सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत को लेकर अब तक अपेक्षित पहल नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

‘जल्द मरम्मत शुरू नहीं हुई तो जन आंदोलन’

सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल सड़क मरम्मत कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा और वे जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

सड़क जाम से आवागमन प्रभावित

ग्रामीणों के प्रदर्शन के कारण जपला-छतरपुर मुख्य पथ पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सड़क की स्थायी मरम्मत और भारी वाहनों के परिचालन से होने वाले नुकसान पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

error: Content is protected !!
Exit mobile version