कई बड़े थानों में बदले प्रभारी
जारी आदेश के अनुसार चन्दन कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी, राजन कुमार को आजादनगर थाना प्रभारी, मधुसूदन दे और अविनाश कुमार को साइबर अपराध थाना भेजा गया है। वहीं संजय सुमन को सोनारी थाना प्रभारी, प्रशांत कुमार सिंह को गोलमुरी थाना प्रभारी तथा राजेन्द्र मुंडा को परसुडीह थाना प्रभारी बनाया गया है।
घाटशिला से मानगो तक नई जिम्मेदारी
इसी क्रम में भूषण कुमार को घाटशिला थाना प्रभारी, शंकर कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी, नित्यानंद प्रसाद को साकची यातायात थाना प्रभारी, बिरेन्द्र कुमार को मानगो थाना प्रभारी और अजय कुमार को घाटशिला अंचल का अंचल निरीक्षक बनाया गया है।
सब इंस्पेक्टर स्तर पर भी बड़ा बदलाव
सब इंस्पेक्टर स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किया गया है। शंकर कुशवाहा और सुनील कुमार भोक्ता को गोलमुरी थाना, जबकि अभिषेक कुमार-1 और अनुज कुमार सिंह को परसुडीह थाना में पदस्थापित किया गया है।
रवि होनाहागा को बहरागोड़ा, कुमार इन्द्रेश को बरसोल, पवन कुमार-1 को श्यामसुंदरपुर और धनंजय पासवान को कमलपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
साकची, कोवाली, मुसाबनी और डुमरिया की भी बदली कमान
इसके अलावा मुकेश साव को साकची थाना, अमित कुमार चौधरी को कोवाली थाना प्रभारी, करमपाल भगत को मुसाबनी थाना प्रभारी, पंचम तिग्गा को कदमा थाना तथा अमित कुमार-3 को डुमरिया थाना प्रभारी बनाया गया है। अशोक कुमार-2 को पुलिस केंद्र गोलमुरी में पदस्थापित किया गया है।
अपराध नियंत्रण और अनुसंधान पर जोर
पुलिस अधिकारियों के इस बड़े फेरबदल से जिले के कई प्रमुख थानों की कमान बदल गई है। प्रशासन की ओर से यह बदलाव अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के बेहतर अनुसंधान और थाना स्तर पर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नई पदस्थापना वाले थाना या पुलिस प्रतिष्ठान में तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है।




