ताजा खबर
जमशेदपुर में ‘फर्जी पुलिस’ गैंग का खुलासा, आरोपी पर 11 गंभीर मामलेगणेश विसर्जन के बाद जमशेदपुर में बवाल, घरों में घुसकर हमला; 5 घायल, एक की हालत गंभीरफर्जी डिग्री पर लगेगा अंकुश, कोल्हान विवि के प्रमाणपत्र में 11 सुरक्षा फीचर; क्यूआर कोड से होगा सत्यापनचीनी सेना ने पकड़ लिया था डोभाल का खुफिया दल, लगा था करियर खत्म; IIT रुड़की में सुनाया 50 साल पुराना किस्साजमशेदपुर में एचआईवी का बड़ा आंकड़ा सामने आया, 3,410 लोग संक्रमण के साथ जी रहेदीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरी बार बेटी के माता-पिता बने कपलतिरंगा थामते ही भावुक हुईं मनु भाकर, एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में याद आए कोच जसपाल राणादुर्गा पूजा से पहले बदलेगी जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था, सुरक्षित सड़कों का बना रोडमैपझारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र ने दी मंजूरी; मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा की नियुक्तिरंजय सिंह हत्याकांड में नौ साल बाद फैसला, धनबाद कोर्ट ने दो आरोपियों को किया बरीजमशेदपुर में ‘फर्जी पुलिस’ गैंग का खुलासा, आरोपी पर 11 गंभीर मामलेगणेश विसर्जन के बाद जमशेदपुर में बवाल, घरों में घुसकर हमला; 5 घायल, एक की हालत गंभीरफर्जी डिग्री पर लगेगा अंकुश, कोल्हान विवि के प्रमाणपत्र में 11 सुरक्षा फीचर; क्यूआर कोड से होगा सत्यापनचीनी सेना ने पकड़ लिया था डोभाल का खुफिया दल, लगा था करियर खत्म; IIT रुड़की में सुनाया 50 साल पुराना किस्साजमशेदपुर में एचआईवी का बड़ा आंकड़ा सामने आया, 3,410 लोग संक्रमण के साथ जी रहेदीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरी बार बेटी के माता-पिता बने कपलतिरंगा थामते ही भावुक हुईं मनु भाकर, एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में याद आए कोच जसपाल राणादुर्गा पूजा से पहले बदलेगी जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था, सुरक्षित सड़कों का बना रोडमैपझारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र ने दी मंजूरी; मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा की नियुक्तिरंजय सिंह हत्याकांड में नौ साल बाद फैसला, धनबाद कोर्ट ने दो आरोपियों को किया बरी
जमशेदपुर में एचआईवी का बड़ा आंकड़ा सामने आया, 3,410 लोग संक्रमण के साथ जी रहे - aksharsamvad.com
Spread the love

 

समाहरणालय सभागार में जिला एड्स नियंत्रण एवं रोकथाम समिति की बैठक में अधिकारियों के साथ चर्चा करते उपायुक्त राजीव रंजन।

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में एचआईवी को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने रोकथाम, जांच तथा उपचार व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया है। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला एड्स नियंत्रण एवं रोकथाम समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले में एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, जांच, उपचार और संक्रमित लोगों की देखभाल से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की गई।

जिले में 3,410 लोग एचआईवी के साथ जी रहे

बैठक में बताया गया कि जिले में अनुमानित 3,410 लोग एचआईवी के साथ जीवन जी रहे हैं। वहीं, इस वर्ष अब तक 7,220 लोगों की एचआईवी जांच की जा चुकी है। प्रशासन ने जांच और उपचार की सुविधा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया है।

उपायुक्त राजीव रंजन ने संबंधित विभागों और संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमण की रोकथाम के लिए केवल जांच ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समय पर पहचान, उपचार, देखभाल और संक्रमित लोगों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना भी जरूरी है।

जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने का निर्देश

बैठक में एचआईवी संक्रमण को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को संक्रमण से बचाव, जांच और उपचार की जानकारी मिल सके।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित संस्थाओं को जरूरतमंद लोगों तक सेवाएं पहुंचाने पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाने और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

संक्रमित लोगों के प्रति संवेदनशील व्यवहार जरूरी

उपायुक्त ने कहा कि एचआईवी के साथ जीवन जी रहे लोगों के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक दृष्टिकोण जरूरी है। उन्होंने कहा कि संक्रमित लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सामाजिक सहयोग भी मिलना चाहिए। करुणा, समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ सामूहिक प्रयास कर जिले को स्वस्थ एवं जागरूक बनाने की दिशा में लगातार काम किया जाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, जिला एड्स नियंत्रण एवं रोकथाम समिति के प्रतिनिधि, जनसंपर्क, शिक्षा, समाज कल्याण, नगर निकाय तथा एचआईवी के साथ जीवन जी रहे लोगों के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version