ताजा खबर
आज का राशिफल, सूर्य-बुध की युति से चमकेगा भाग्य, इन 7 राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरीDUSU Election 2026: 11 साल बाद NSUI का चारों केंद्रीय पदों से सफाया, बागी दीपांशु ने 30,615 वोट से मारी बाजीहैदराबाद में ₹10 के छुट्टे पर खूनी खेल! ऑटो ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी-बच्चों के सामने हुई वारदातदिल्ली SIR में बड़ा खुलासा: आडवाणी से लेकर बांसुरी स्वराज तक को नोटिस, 31.63 लाख वोटरों के नाम जांच के घेरे मेंबच्चों की कफ सिरप पर बड़ा फैसला! 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अब लगेगी लाल चेतावनीउम्र नहीं बनी पढ़ाई की राह में बाधा, पूर्वी सिंहभूम के 12,500 नवसाक्षरों ने दी परीक्षाखनिज कानून पर रघुवर दास का बड़ा बयान, कहा-झारखंड को मिलेगा अतिरिक्त आर्थिक लाभपैपराजी की हरकतों पर भड़के सलमान खान, अभिनेत्रियों की निजता को लेकर उठाए गंभीर सवाल2014 के बाद मुस्लिम समाज की स्थिति बदली, भाजपा नेता मोहिबुल हक का बड़ा दावानारद मुनि को क्यों मिला वानर मुख? भगवान विष्णु की माया से जुड़ी है रोचक कथाआज का राशिफल, सूर्य-बुध की युति से चमकेगा भाग्य, इन 7 राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरीDUSU Election 2026: 11 साल बाद NSUI का चारों केंद्रीय पदों से सफाया, बागी दीपांशु ने 30,615 वोट से मारी बाजीहैदराबाद में ₹10 के छुट्टे पर खूनी खेल! ऑटो ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी-बच्चों के सामने हुई वारदातदिल्ली SIR में बड़ा खुलासा: आडवाणी से लेकर बांसुरी स्वराज तक को नोटिस, 31.63 लाख वोटरों के नाम जांच के घेरे मेंबच्चों की कफ सिरप पर बड़ा फैसला! 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अब लगेगी लाल चेतावनीउम्र नहीं बनी पढ़ाई की राह में बाधा, पूर्वी सिंहभूम के 12,500 नवसाक्षरों ने दी परीक्षाखनिज कानून पर रघुवर दास का बड़ा बयान, कहा-झारखंड को मिलेगा अतिरिक्त आर्थिक लाभपैपराजी की हरकतों पर भड़के सलमान खान, अभिनेत्रियों की निजता को लेकर उठाए गंभीर सवाल2014 के बाद मुस्लिम समाज की स्थिति बदली, भाजपा नेता मोहिबुल हक का बड़ा दावानारद मुनि को क्यों मिला वानर मुख? भगवान विष्णु की माया से जुड़ी है रोचक कथा
DUSU Election 2026: 11 साल बाद NSUI का चारों केंद्रीय पदों से सफाया, बागी दीपांशु ने 30,615 वोट से मारी बाजी - aksharsamvad.com
Spread the love

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजों में NSUI चारों केंद्रीय पदों पर जीत दर्ज नहीं कर सकी। 2015 के बाद यह पहला मौका है जब NSUI को DUSU के केंद्रीय पैनल में कोई पद नहीं मिला। वहीं ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव समेत तीन पदों पर जीत दर्ज की, जबकि NSUI से अलग होकर निर्दलीय मैदान में उतरे दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद जीत लिया।

बागी दीपांशु की बड़ी जीत, NSUI प्रत्याशी से कई गुना ज्यादा वोट

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन को 30,615 वोट मिले। उन्होंने ABVP के इशु मौर्य को 16,910 और NSUI के वीर चतरथ को 4,313 वोट मिले। दीपांशु ने इशु मौर्य को 13,705 वोटों के अंतर से हराया।

दीपांशु पहले NSUI से जुड़े रहे थे और टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे। उनके चुनाव में उतरने और जीतने को इस चुनाव के प्रमुख घटनाक्रमों में गिना जा रहा है।

अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास की जीत

अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने 24,576 वोट हासिल किए। NSUI के विजय शंकर मीणा को 22,523 वोट मिले। इस तरह डबास ने 2,053 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

सचिव और संयुक्त सचिव पद भी ABVP के खाते में

सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी को 21,650 वोट मिले, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी को 14,869 वोट मिले।

संयुक्त सचिव पद पर ABVP के लक्ष्य राज सिंह 16,615 वोट के साथ विजयी रहे। निर्दलीय विशेष यादव को 15,778 और NSUI के गोपाल चौधरी को 15,206 वोट मिले।

टिकट वितरण पर उठे सवाल, संगठन के भीतर असंतोष की चर्चा

चुनाव परिणाम के बाद NSUI के टिकट वितरण और उम्मीदवारों के चयन को लेकर संगठन के भीतर सवाल उठने की खबरें सामने आई हैं। कुछ रिपोर्टों में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और प्रभारी कन्हैया कुमार की भूमिका को लेकर भी संगठन के भीतर चर्चा का उल्लेख किया गया है। हालांकि, टिकट वितरण को लेकर सामने आए अलग-अलग दावों को संबंधित पक्षों के बयानों के संदर्भ में ही देखा जाना चाहिए।

दीपांशु शौकीन के निर्दलीय उतरने के बाद उनका प्रदर्शन खास तौर पर चर्चा में रहा। उन्होंने उपाध्यक्ष पद पर 30 हजार से अधिक वोट हासिल किए, जबकि NSUI का आधिकारिक प्रत्याशी चार हजार से कुछ अधिक वोट पर रह गया।

DUSU में ABVP के तीन पद, निर्दलीय दीपांशु को एक

DUSU के चार केंद्रीय पदों का परिणाम इस प्रकार रहा:

अध्यक्ष: यश डबास  ABVP  : 24,576 वोट

उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन  निर्दलीय : 30,615 वोट

सचिव: रिया छावड़ी  ABVP  : 21,650 वोट

संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह ABVP : 16,615 वोट

चुनाव में मतदान प्रतिशत 40.46% रहा, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक बताया गया है।

नतीजों ने NSUI की रणनीति पर बहस छेड़ी

चारों केंद्रीय पदों में एक भी पद नहीं जीत पाने के बाद NSUI की चुनावी रणनीति, टिकट चयन और संगठन के भीतर समन्वय को लेकर बहस तेज हो गई है। वहीं दीपांशु शौकीन की जीत ने यह भी दिखाया कि केंद्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने प्रमुख छात्र संगठनों के प्रत्याशियों के बीच बड़ा वोट हासिल किया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version