ताजा खबर
ICSSR की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार चयनित, शोध जगत में खुशी की लहर21 गाड़ियां बरामद… अब खुलेगा वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क का राज! बिष्टुपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाईसिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी के घर चोरी, ₹40 लाख के गहने और नकदी गायबसुदिव्य सोनू की विरासत संभालेंगी श्वेता शर्मा? 26 सितंबर के बाद मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा तेजलद्दाख का उदाहरण देकर पश्चिम यूपी के वकीलों ने उठाई हाईकोर्ट बेंच की मांग, सीएम योगी ने क्या कहा?IIT बॉम्बे में छात्र की मौत, CCTV रिकॉर्डिंग से घटनाक्रम समझने में जुटी क्राइम ब्रांचझारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; रांची समेत कई जिलों में गरज-वज्रपात की चेतावनी22 नवंबर को होगा कोल्हान का बड़ा पत्रकार सम्मान समारोह, तीन वरिष्ठ पत्रकारों के नाम पर मिलेंगे पुरस्कार; 20 अक्टूबर तक भेजें एंट्रीजमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पैर में लगी गोली; 6 गिरफ्तारशूटिंग से सात दिन पहले अक्षय खन्ना ने छोड़ी ‘दृश्यम 3’, निर्देशक ने बताया कैसे बदली कहानीICSSR की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार चयनित, शोध जगत में खुशी की लहर21 गाड़ियां बरामद… अब खुलेगा वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क का राज! बिष्टुपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाईसिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी के घर चोरी, ₹40 लाख के गहने और नकदी गायबसुदिव्य सोनू की विरासत संभालेंगी श्वेता शर्मा? 26 सितंबर के बाद मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा तेजलद्दाख का उदाहरण देकर पश्चिम यूपी के वकीलों ने उठाई हाईकोर्ट बेंच की मांग, सीएम योगी ने क्या कहा?IIT बॉम्बे में छात्र की मौत, CCTV रिकॉर्डिंग से घटनाक्रम समझने में जुटी क्राइम ब्रांचझारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; रांची समेत कई जिलों में गरज-वज्रपात की चेतावनी22 नवंबर को होगा कोल्हान का बड़ा पत्रकार सम्मान समारोह, तीन वरिष्ठ पत्रकारों के नाम पर मिलेंगे पुरस्कार; 20 अक्टूबर तक भेजें एंट्रीजमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पैर में लगी गोली; 6 गिरफ्तारशूटिंग से सात दिन पहले अक्षय खन्ना ने छोड़ी ‘दृश्यम 3’, निर्देशक ने बताया कैसे बदली कहानी
ICSSR की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार चयनित, शोध जगत में खुशी की लहर - aksharsamvad.com
Spread the love

नई दिल्ली : भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR), नई दिल्ली की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार का चयन किया गया है। उनके चयन की जानकारी मिलने के बाद शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

शोध कार्य और अकादमिक उपलब्धियों के आधार पर चयन

डॉ. अमर कुमार का चयन सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में उनके शोध कार्य, अकादमिक उपलब्धियों और शोध अनुभव के आधार पर किया गया है। ICSSR की सीनियर फेलोशिप सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शोधकर्ताओं को प्रदान की जाती है।

डॉ. अमर कुमार ने भारत के प्रसिद्ध समाजशास्त्री प्रो. योगेंद्र सिंह के समाजशास्त्रीय चिंतन पर शोध कार्य किया है। उनकी पुस्तक ‘योगेंद्र सिंह का समाजशास्त्र’ रावत प्रकाशन, जयपुर से प्रकाशित हो चुकी है। इसके अलावा उनके कई शोध आलेख प्रकाशित हैं और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेमिनार आयोजित करने का अनुभव भी है।

कई शिक्षण संस्थानों में दे चुके हैं सेवाएं

बिहार के वैशाली जिले के मूल निवासी डॉ. अमर कुमार कुंवर राम भरोसे सिंह महाविद्यालय, उन्नाव; मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला पीजी कॉलेज, बाराबंकी और डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के समाजशास्त्र विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।

ICSSR देश में सामाजिक विज्ञान अनुसंधान को देता है बढ़ावा

ICSSR शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत सामाजिक विज्ञान अनुसंधान को प्रोत्साहित करने वाली राष्ट्रीय संस्था है। संस्था विभिन्न राष्ट्रीय योजनाओं के माध्यम से शोध को बढ़ावा देती है। फेलोशिप के चयन की प्रक्रिया में आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद साक्षात्कार समेत विभिन्न चरणों से गुजरना होता है।

डॉ. अमर कुमार ने जताया आभार

चयन पर डॉ. अमर कुमार ने ICSSR के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह फेलोशिप उनके लिए सम्मान के साथ-साथ सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में और बेहतर शोध करने की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने इस उपलब्धि को रांची विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के शिक्षकगण, पूर्व संस्थानों के सहकर्मियों तथा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का प्रतिफल बताया।

उन्होंने अपने परिवार के सभी सदस्यों के योगदान के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version