ताजा खबर
निखार हत्याकांड में नया मोड़, देहरादून में मारे गए विक्रम शर्मा के कार्यालय तक पहुंची पुलिसपीछे की दीवार फांदी, ताला तोड़ा और अलमारी साफ… सिदगोड़ा में 50 लाख की चोरीICSSR की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार चयनित, शोध जगत में खुशी की लहर21 गाड़ियां बरामद… अब खुलेगा वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क का राज! बिष्टुपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाईसिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी के घर चोरी, ₹40 लाख के गहने और नकदी गायबसुदिव्य सोनू की विरासत संभालेंगी श्वेता शर्मा? 26 सितंबर के बाद मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा तेजलद्दाख का उदाहरण देकर पश्चिम यूपी के वकीलों ने उठाई हाईकोर्ट बेंच की मांग, सीएम योगी ने क्या कहा?IIT बॉम्बे में छात्र की मौत, CCTV रिकॉर्डिंग से घटनाक्रम समझने में जुटी क्राइम ब्रांचझारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; रांची समेत कई जिलों में गरज-वज्रपात की चेतावनी22 नवंबर को होगा कोल्हान का बड़ा पत्रकार सम्मान समारोह, तीन वरिष्ठ पत्रकारों के नाम पर मिलेंगे पुरस्कार; 20 अक्टूबर तक भेजें एंट्रीनिखार हत्याकांड में नया मोड़, देहरादून में मारे गए विक्रम शर्मा के कार्यालय तक पहुंची पुलिसपीछे की दीवार फांदी, ताला तोड़ा और अलमारी साफ… सिदगोड़ा में 50 लाख की चोरीICSSR की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार चयनित, शोध जगत में खुशी की लहर21 गाड़ियां बरामद… अब खुलेगा वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क का राज! बिष्टुपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाईसिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी के घर चोरी, ₹40 लाख के गहने और नकदी गायबसुदिव्य सोनू की विरासत संभालेंगी श्वेता शर्मा? 26 सितंबर के बाद मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा तेजलद्दाख का उदाहरण देकर पश्चिम यूपी के वकीलों ने उठाई हाईकोर्ट बेंच की मांग, सीएम योगी ने क्या कहा?IIT बॉम्बे में छात्र की मौत, CCTV रिकॉर्डिंग से घटनाक्रम समझने में जुटी क्राइम ब्रांचझारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; रांची समेत कई जिलों में गरज-वज्रपात की चेतावनी22 नवंबर को होगा कोल्हान का बड़ा पत्रकार सम्मान समारोह, तीन वरिष्ठ पत्रकारों के नाम पर मिलेंगे पुरस्कार; 20 अक्टूबर तक भेजें एंट्री
पीछे की दीवार फांदी, ताला तोड़ा और अलमारी साफ… सिदगोड़ा में 50 लाख की चोरी - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : सिदगोड़ा की टाटा स्टील क्वार्टर कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने ड्यूटी पर गए टाटा स्टीलकर्मी सुब्रतो दास के बंद क्वार्टर को निशाना बनाया और करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। वारदात के तरीके से पुलिस को घर की पहले से रेकी किए जाने का भी शक है।

सुबह घर से निकले, दोपहर लौटे तो बिखरा मिला सामान

सुब्रतो दास सुबह करीब 7:40 बजे ड्यूटी के लिए निकले थे, जबकि उनकी पत्नी अंबिका दास करीब सात बजे रामकृष्ण मिशन जूनियर स्कूल चली गई थीं। दोपहर करीब 12:30 बजे सुब्रतो लंच के लिए घर लौटे तो क्वार्टर के अंदर सामान बिखरा मिला। अलमारियां खुली थीं और उनके लॉक टूटे हुए थे।

जांच करने पर पता चला कि घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी गायब है। बताया गया कि टाटा स्टील कर्मचारियों को हाल में बोनस भी मिला है। हालांकि चोरी का संबंध बोनस की रकम से है या नहीं, इसकी पुलिस जांच कर रही है।

पीछे की चहारदीवारी फांदकर घुसे बदमाश

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोर पीछे की तरफ से चहारदीवारी फांदकर क्वार्टर परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद गेट का ताला तोड़ा और घर के अंदर पहुंचकर अलमारी का लॉक तोड़ दिया। बदमाशों ने अलमारी में रखे कीमती जेवर और नकदी समेटे और फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।

CCTV में दिखा संदिग्ध, रेकी की भी जांच

पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली है। फुटेज में एक संदिग्ध युवक नजर आया है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि बदमाशों को घर के खाली रहने की जानकारी कैसे मिली। सुब्रतो की बुजुर्ग मां करीब एक सप्ताह पहले परसुडीह स्थित पैतृक घर चली गई थीं, जबकि बच्चे बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं। ऐसे में घर की गतिविधियों पर पहले से नजर रखने और रेकी किए जाने की आशंका की जांच की जा रही है।

दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी के बाद क्वार्टर कॉलोनी की सुरक्षा और पुलिस गश्ती को लेकर भी स्थानीय लोगों में चिंता है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version