ताजा खबर
झारखंड में चार दिन मौसम का कड़ा वार, भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्टत्योहारों पर आसमान छूने लगा हवाई किराया, रांची आने के लिए ₹25 हजार तक खर्चदिल्ली में छात्रा का पीछा कर स्कूटी में मारी टक्कर, सड़क पर दूर तक घिसटने से गंभीर घायलसिर पर गमछा, हाथ में राहत… बाढ़ के बीच सोनू सूद का सेवा अभियान23 सितंबर राशिफल, आज रात से शुरू होगा पंचक, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसरटेल्को रोड नंबर 26 में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, जंगल थीम में दिखेगी झारखंड की झलकनिखार हत्याकांड में नया मोड़, देहरादून में मारे गए विक्रम शर्मा के कार्यालय तक पहुंची पुलिसपीछे की दीवार फांदी, ताला तोड़ा और अलमारी साफ… सिदगोड़ा में 50 लाख की चोरीICSSR की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार चयनित, शोध जगत में खुशी की लहर21 गाड़ियां बरामद… अब खुलेगा वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क का राज! बिष्टुपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाईझारखंड में चार दिन मौसम का कड़ा वार, भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्टत्योहारों पर आसमान छूने लगा हवाई किराया, रांची आने के लिए ₹25 हजार तक खर्चदिल्ली में छात्रा का पीछा कर स्कूटी में मारी टक्कर, सड़क पर दूर तक घिसटने से गंभीर घायलसिर पर गमछा, हाथ में राहत… बाढ़ के बीच सोनू सूद का सेवा अभियान23 सितंबर राशिफल, आज रात से शुरू होगा पंचक, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसरटेल्को रोड नंबर 26 में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, जंगल थीम में दिखेगी झारखंड की झलकनिखार हत्याकांड में नया मोड़, देहरादून में मारे गए विक्रम शर्मा के कार्यालय तक पहुंची पुलिसपीछे की दीवार फांदी, ताला तोड़ा और अलमारी साफ… सिदगोड़ा में 50 लाख की चोरीICSSR की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार चयनित, शोध जगत में खुशी की लहर21 गाड़ियां बरामद… अब खुलेगा वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क का राज! बिष्टुपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दिल्ली में छात्रा का पीछा कर स्कूटी में मारी टक्कर, सड़क पर दूर तक घिसटने से गंभीर घायल - aksharsamvad.com
Spread the love
पंचशील पार्क मेट्रो स्टेशन के पास स्कूटी सवार छात्रा का पीछा कर टक्कर मारने का आरोप; पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी। (सांकेतिक तस्वीर)

नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाला मामला सामने आया है। लाडो सराय स्थित एक आर्ट फर्म में इंटर्नशिप कर रही 21 वर्षीय छात्रा का बाइक सवार दो युवकों ने कथित तौर पर पीछा किया। आरोप है कि अभद्र टिप्पणियां करने के बाद युवकों ने छात्रा की स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और चिकित्सकों ने उसे प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह दी है।

देर रात घर लौट रही थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, छात्रा ओखला के एक डिजाइन संस्थान में चौथे वर्ष की पढ़ाई कर रही है। वह लाडो सराय स्थित एक आर्ट फर्म में इंटर्नशिप पूरी करने के बाद रात में स्कूटी से कालकाजी स्थित अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पंचशील पार्क मेट्रो स्टेशन के आसपास बाइक पर सवार दो युवक उसके पीछे लग गए। छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बाइक सवार युवक उसके करीब आकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने लगे। उनसे बचने के लिए उसने स्कूटी की रफ्तार बढ़ाई, लेकिन आरोपियों ने पीछा करना जारी रखा।

बाइक से स्कूटी में टक्कर मारने का आरोप

आरोप है कि कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद बाइक सवारों ने छात्रा की स्कूटी में टक्कर मार दी। संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर गई और काफी दूरी तक घिसटती चली गई। दुर्घटना के बाद दोनों आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायल छात्रा की सहायता की और एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चोटों की गंभीरता को देखते हुए उसे नोएडा के एक अस्पताल में भेजा गया। डॉक्टरों ने आगे प्लास्टिक सर्जरी की आवश्यकता बताई है।

दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, घटना 11 सितंबर की रात की बताई जा रही है। उसी रात हौजखास थाने को सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक छात्रा को अस्पताल ले जाया जा चुका था। बाद में छात्रा की ओर से विस्तृत शिकायत मिलने पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। दक्षिणी जिला पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और घटना की पूरी कड़ी सामने लाने के लिए जांच की जा रही है।

सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की मांग

पुलिस आसपास के मार्गों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। छात्रा ने हौजखास, हौजखास मेट्रो स्टेशन और पंचशील पार्क मेट्रो स्टेशन सहित आसपास की सड़कों पर लगे कैमरों की फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास जारी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version