ताजा खबर
कोडरमा उपायुक्त के नाम पर बनी फर्जी फेसबुक ID, प्रशासन ने जारी किया साइबर अलर्टएशियन गेम्स में भारत की शानदार शुरुआत, रोशिबिना ने जीता रजत, रोइंग में सतनाम-सलमान को कांस्यडैम का पानी और हाथियों का आतंक, दोहरी मार में रसुनिया के किसान; दूध भर रही धान की फसल बर्बादसोलन में मां और छह माह की बच्ची की संदिग्ध मौत, कारणों की जांच में जुटी पुलिसट्रंप ने तोड़ा दशकों पुराना प्रोटोकॉल, एयरपोर्ट पहुंचकर शी जिनपिंग का किया भव्य स्वागतअब बंद नहीं रहेंगे रेलवे फाटक, रेलवे बोर्ड के नए नियम से आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहतThe Paradise Review, नानी की दमदार मौजूदगी, मगर कहानी पर बंटे दर्शक, हिट या मिस?जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौतहसन चिकना गिरफ्तार, सोने के साथ पकड़ा गया, बरहड़वा स्टेशन पर पुलिस का बड़ा एक्शन24 सितंबर राशिफल, गुरु प्रदोष पर चार राशियों को धन लाभ, जानें किसे रहना होगा सतर्ककोडरमा उपायुक्त के नाम पर बनी फर्जी फेसबुक ID, प्रशासन ने जारी किया साइबर अलर्टएशियन गेम्स में भारत की शानदार शुरुआत, रोशिबिना ने जीता रजत, रोइंग में सतनाम-सलमान को कांस्यडैम का पानी और हाथियों का आतंक, दोहरी मार में रसुनिया के किसान; दूध भर रही धान की फसल बर्बादसोलन में मां और छह माह की बच्ची की संदिग्ध मौत, कारणों की जांच में जुटी पुलिसट्रंप ने तोड़ा दशकों पुराना प्रोटोकॉल, एयरपोर्ट पहुंचकर शी जिनपिंग का किया भव्य स्वागतअब बंद नहीं रहेंगे रेलवे फाटक, रेलवे बोर्ड के नए नियम से आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहतThe Paradise Review, नानी की दमदार मौजूदगी, मगर कहानी पर बंटे दर्शक, हिट या मिस?जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौतहसन चिकना गिरफ्तार, सोने के साथ पकड़ा गया, बरहड़वा स्टेशन पर पुलिस का बड़ा एक्शन24 सितंबर राशिफल, गुरु प्रदोष पर चार राशियों को धन लाभ, जानें किसे रहना होगा सतर्क
एशियन गेम्स में भारत की शानदार शुरुआत, रोशिबिना ने जीता रजत, रोइंग में सतनाम-सलमान को कांस्य - aksharsamvad.com
Spread the love
एशियन गेम्स 2026 में रोशिबिना देवी ने वुशु में रजत, जबकि सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने रोइंग में कांस्य पदक जीता।

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने दिन की शुरुआत दो पदकों के साथ की। वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने महिलाओं की 60 किलोग्राम सांडा स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। वहीं रोइंग की पुरुष डबल स्कल्स स्पर्धा में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया।

रोशिबिना ने लगातार तीसरे एशियन गेम्स में जीता पदक

रोशिबिना देवी ने फाइनल तक पहुंचने के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। खिताबी मुकाबले में उन्हें चीन की झांग शियाओयू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन रजत पदक के साथ उन्होंने एशियाई खेलों में अपनी निरंतरता साबित कर दी। यह उनका लगातार तीसरा एशियन गेम्स पदक है, जिसने उन्हें भारत की सबसे भरोसेमंद वुशु खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है।  सेमीफाइनल में रोशिबिना ने इंडोनेशिया की थानिया कुसुमानिंगत्यास को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। उनकी आक्रामक रणनीति और मजबूत रक्षण ने उन्हें खिताबी मुकाबले तक पहुंचाया। हालांकि स्वर्ण पदक का सपना पूरा नहीं हो सका, लेकिन उनके रजत ने भारत के अभियान को मजबूती दी।

सतनाम-सलमान ने रोइंग में दिलाया कांस्य

रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की भारतीय जोड़ी ने पुरुष डबल स्कल्स के फाइनल में शानदार तालमेल दिखाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही पदक की दौड़ में अपनी स्थिति बनाए रखी और अंतिम चरण में दमदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इससे पहले पुरुष सिंगल स्कल्स में बलराज पंवार पदक के बेहद करीब पहुंचकर चौथे स्थान पर रहे। लंबे समय तक पदक की दौड़ में बने रहने के बावजूद वे मामूली अंतर से पोडियम स्थान हासिल नहीं कर पाए। भारत को दिन में रोइंग की कुछ अन्य स्पर्धाओं से भी पदक की उम्मीद बनी रही।

पिछले दिन भी भारतीय खिलाड़ियों ने बढ़ाया था मान

इससे पहले भारत ने पांच पदक जीते थे। भारोत्तोलन में मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में ऐतिहासिक रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा निशानेबाजी की पुरुष और महिला स्कीट टीम स्पर्धा, सॉफ्ट टेनिस तथा पुरुष बैडमिंटन टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिले थे।  रोशिबिना देवी तथा सतनाम-सलमान की सफलताओं ने भारतीय दल का आत्मविश्वास बढ़ाया है। आने वाली स्पर्धाओं में निशानेबाजी, कबड्डी, रोइंग और अन्य खेलों से भी भारत को पदकों की उम्मीद है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version