ताजा खबर
सियासत के बाद अब अदालत में नई पारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा•चोट ने छीना ट्रैक का सपना, निशानेबाजी ने दिलाया एशियाई खेलों का गोल्ड•50 करोड़ की ठगी का जाल, पत्नी के गहने तक गिरवी रखे, IIT मंडी के कर्मचारी भी फंसे•‘द वन’ ने पहले दिन मचाया धमाल, रहस्य और लोक संस्कृति के मेल ने जीता दर्शकों का दिल•600 परिवारों की गाढ़ी कमाई पर बेखौफ डाका, 24 मिनट में 23 किलो सोना साफ; गोलमुरी बैंक डकैती में अंदरूनी मिलीभगत का शक•पौधों और पेंट की बाल्टियों में छिपा था नशे का जखीरा, तीन ट्रकों से 18.39 क्विंटल गांजा जब्त•जमशेदपुर पर मंडराया बाढ़ का साया : चांडिल समेत कई डैम के खुले गेट, तटीय बस्तियों में घुसने लगा पानी, मौसम का येलो अलर्ट•हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे 250+ सरकारी बैंक, जमशेदपुर में ग्राहकों और कारोबारियों को बड़ी राहत•शूटिंग में भारत का ‘गोल्डन’ धमाका, सुरूचि सिंह और कमलजीत ने साधा स्वर्णिम निशाना•पाक-अफगान सीमा पर फिर भड़की हिंसा, घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने का दावासियासत के बाद अब अदालत में नई पारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा•चोट ने छीना ट्रैक का सपना, निशानेबाजी ने दिलाया एशियाई खेलों का गोल्ड•50 करोड़ की ठगी का जाल, पत्नी के गहने तक गिरवी रखे, IIT मंडी के कर्मचारी भी फंसे•‘द वन’ ने पहले दिन मचाया धमाल, रहस्य और लोक संस्कृति के मेल ने जीता दर्शकों का दिल•600 परिवारों की गाढ़ी कमाई पर बेखौफ डाका, 24 मिनट में 23 किलो सोना साफ; गोलमुरी बैंक डकैती में अंदरूनी मिलीभगत का शक•पौधों और पेंट की बाल्टियों में छिपा था नशे का जखीरा, तीन ट्रकों से 18.39 क्विंटल गांजा जब्त•जमशेदपुर पर मंडराया बाढ़ का साया : चांडिल समेत कई डैम के खुले गेट, तटीय बस्तियों में घुसने लगा पानी, मौसम का येलो अलर्ट•हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे 250+ सरकारी बैंक, जमशेदपुर में ग्राहकों और कारोबारियों को बड़ी राहत•शूटिंग में भारत का ‘गोल्डन’ धमाका, सुरूचि सिंह और कमलजीत ने साधा स्वर्णिम निशाना•पाक-अफगान सीमा पर फिर भड़की हिंसा, घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने का दावा
हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे 250+ सरकारी बैंक, जमशेदपुर में ग्राहकों और कारोबारियों को बड़ी राहत - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल से पहले शहर और जिले के बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। 27 सितंबर, रविवार को जमशेदपुर समेत पूर्वी सिंहभूम में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की 250 से अधिक शाखाएं खुली रहेंगी। रविवार को सामान्य कार्यदिवस की तरह बैंकिंग गतिविधियां संचालित होंगी। ऐसे में ग्राहक हड़ताल शुरू होने से पहले शाखा से जुड़े जरूरी काम निपटा सकेंगे।

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार है। सामान्य तौर पर शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद तीन दिन की हड़ताल होने से बैंक शाखाओं में लगातार कई दिनों तक प्रत्यक्ष कामकाज प्रभावित होने की स्थिति बन रही थी। रविवार को विशेष रूप से शाखाएं खोलने से इस अवधि में ग्राहकों को एक अतिरिक्त कार्यदिवस मिल गया है।

रविवार को ही निपटा लें शाखा से जुड़े जरूरी काम

बैंकिंग से जुड़े ऐसे कार्य, जिनके लिए ग्राहक को शाखा में जाना जरूरी है, उन्हें 27 सितंबर को पूरा करना उपयोगी रहेगा। हड़ताल शुरू होने के बाद शाखाओं में कर्मचारियों की मौजूदगी नहीं रहने से इन सेवाओं के लिए ग्राहकों को इंतजार करना पड़ सकता है।

बैंकों की ओर से भी ग्राहकों को पहले से जरूरी लेन-देन और शाखा आधारित काम पूरा करने की सलाह दी जा रही है। एसबीआइ, बैंक आफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक और झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक समेत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं के रविवार को खुले रहने से बड़ी संख्या में ग्राहकों को इसका लाभ मिलेगा।

उद्योग-व्यापार के लिए भी अहम रहेगा रविवार

जमशेदपुर और आदित्यपुर का औद्योगिक क्षेत्र बैंकिंग लेन-देन के लिहाज से काफी सक्रिय है। रोजाना कारोबार से जुड़े भुगतान, चेक, नकदी प्रबंधन और अन्य वित्तीय गतिविधियां बैंकों के माध्यम से होती हैं। ऐसे में लगातार कई दिनों तक शाखाओं के बंद रहने से कारोबारियों के सामने दिक्कत खड़ी हो सकती थी।

खासकर महीने के अंत और छमाही क्लोजिंग के पहले बैंकिंग कार्यों का दबाव रहता है। रविवार को शाखाएं खुलने से कारोबारी और औद्योगिक इकाइयां अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही पूरा कर सकेंगी। इससे भुगतान और नकदी प्रवाह को लेकर संभावित परेशानी कम होगी।

जिले में करीब 2500 बैंककर्मी हड़ताल में रहेंगे

प्रस्तावित हड़ताल में पूर्वी सिंहभूम के सार्वजनिक क्षेत्र और ग्रामीण बैंकों के करीब 2500 अधिकारी और कर्मचारी शामिल होने की बात कही गई है। बैंक कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच कार्य दिवस लागू करना शामिल है।

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि सभी शनिवार को अवकाश दिए जाने से बैंककर्मियों के लिए पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू होगा। इसी मांग को लेकर देशभर में हड़ताल प्रस्तावित है।

शाखाएं बंद, लेकिन डिजिटल बैंकिंग रहेगी उपलब्ध

28 से 30 सितंबर के दौरान शाखाओं का प्रत्यक्ष कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है। हालांकि ग्राहकों के लिए डिजिटल बैंकिंग माध्यम उपलब्ध रहेंगे। एटीएम, यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग के जरिये सामान्य डिजिटल लेन-देन किया जा सकेगा।

ग्राहकों को खास तौर पर उन कामों को पहले पूरा करने की सलाह दी जा रही है, जिनके लिए बैंक शाखा जाना अनिवार्य है। नकदी की जरूरत वाले ग्राहक भी हड़ताल की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपनी आवश्यकता के अनुसार पहले से तैयारी कर सकते हैं।

वेतन-पेंशन भुगतान भी पहले किया गया

हड़ताल की अवधि में वेतन और पेंशन भुगतान को लेकर परेशानी न हो, इसके लिए कर्मचारियों और पेंशनरों का भुगतान 25 सितंबर को ही अग्रिम रूप से किए जाने की जानकारी है। इससे हड़ताल के दौरान भुगतान चक्र पर पड़ने वाले संभावित असर को कम किया जा सकेगा।

रविवार को बैंक खोलने का निर्णय ऐसे समय में आया है, जब चौथे शनिवार के बाद तीन दिन की प्रस्तावित हड़ताल से बैंकिंग व्यवस्था लगातार प्रभावित होने की आशंका थी। ऐसे में 27 सितंबर का कार्यदिवस जमशेदपुर के ग्राहकों और कारोबारियों को जरूरी बैंकिंग काम निपटाने का अतिरिक्त अवसर देगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version