ताजा खबर
भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम में 26 सितंबर को 12वीं तक सभी स्कूल बंद•घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश, जमशेदपुर में 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान•गांवों तक बैंकिंग पहुंच बढ़ाने की तैयारी, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निपटारे का निर्देश•टाटा वर्कर्स यूनियन में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी मीट-2026, 100 साल के इतिहास से रूबरू हुए 60 डेलीगेट•चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर विपक्ष, कई राज्यों में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए नेता•सोनारी मरीन ड्राइव हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत से शोक में जमशेदपुर, सिंहभूम चैम्बर बोला- बेहद झकझोर देने वाली घटना•गोलमुरी में लूट के बाद अब चोरी, 24 घंटे में दूसरी वारदात से व्यापारियों में दहशत, कल बंद की तैयारी•सियासत के बाद अब अदालत में नई पारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा•चोट ने छीना ट्रैक का सपना, निशानेबाजी ने दिलाया एशियाई खेलों का गोल्ड•50 करोड़ की ठगी का जाल, पत्नी के गहने तक गिरवी रखे, IIT मंडी के कर्मचारी भी फंसेभारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम में 26 सितंबर को 12वीं तक सभी स्कूल बंद•घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश, जमशेदपुर में 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान•गांवों तक बैंकिंग पहुंच बढ़ाने की तैयारी, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निपटारे का निर्देश•टाटा वर्कर्स यूनियन में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी मीट-2026, 100 साल के इतिहास से रूबरू हुए 60 डेलीगेट•चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर विपक्ष, कई राज्यों में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए नेता•सोनारी मरीन ड्राइव हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत से शोक में जमशेदपुर, सिंहभूम चैम्बर बोला- बेहद झकझोर देने वाली घटना•गोलमुरी में लूट के बाद अब चोरी, 24 घंटे में दूसरी वारदात से व्यापारियों में दहशत, कल बंद की तैयारी•सियासत के बाद अब अदालत में नई पारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा•चोट ने छीना ट्रैक का सपना, निशानेबाजी ने दिलाया एशियाई खेलों का गोल्ड•50 करोड़ की ठगी का जाल, पत्नी के गहने तक गिरवी रखे, IIT मंडी के कर्मचारी भी फंसे
टाटा वर्कर्स यूनियन में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी मीट-2026, 100 साल के इतिहास से रूबरू हुए 60 डेलीगेट - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में शुक्रवार को टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी (CS) Meet-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टाटा ग्रुप के कंपनी सेक्रेटरी पार्वतीजम कांचीराधाम की टीम के कुल 60 डेलीगेट ने दो चरणों में यूनियन कार्यालय का दौरा किया। डेलीगेट ने टाटा वर्कर्स यूनियन के करीब 100 वर्षों के सफर, इतिहास और कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

बीजी गोपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई, जबकि दूसरा सत्र दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक आयोजित किया गया। प्रथम और दूसरी पाली में 30-30 डेलीगेट शामिल हुए। यूनियन कार्यालय पहुंचने के बाद सभी प्रतिनिधियों ने परिसर स्थित स्वर्गीय बीजी गोपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद यूनियन कॉन्फ्रेंस रूम में विशेष सेशन आयोजित किया गया। टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संजीव कुमार तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज, श्याम बाबू और कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

वीडियो प्रेजेंटेशन में दिखाया गया 100 साल का सफर

सेशन के दौरान सभी प्रतिनिधियों ने एक-दूसरे से परिचय किया। इसके बाद यूनियन के ऑफिस इंचार्ज धर्मवीर कुमार सिंह ने टाटा वर्कर्स यूनियन के 100 वर्षों के सफर पर आधारित फिल्म का वीडियो प्रेजेंटेशन कराया।

वीडियो के माध्यम से प्रतिनिधियों को यूनियन के गठन, ऐतिहासिक सफर और श्रमिक हितों से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई।

हेरिटेज गैलरी में जाना टाटा यूनियन का इतिहास

वीडियो प्रेजेंटेशन के बाद टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी की टीम को टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय और बीजी गोपाल हेरिटेज गैलरी का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संजीव कुमार तिवारी और सहायक सचिव श्याम बाबू ने यूनियन के इतिहास, गतिविधियों और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

प्रतिनिधियों ने टाटा वर्कर्स यूनियन जमशेदपुर और टाटा स्टील जमशेदपुर के इतिहास को करीब से जाना। यूनियन की ऐतिहासिक विरासत और लंबे सफर की जानकारी मिलने पर प्रतिनिधियों ने इसे सराहा और यूनियन की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

भविष्य में भी बेहतर काम करने का दिया भरोसा

टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी टीम के प्रतिनिधियों ने यूनियन की ऐतिहासिक भूमिका और गतिविधियों की जानकारी हासिल करने के बाद भविष्य में भी इसी तरह सकारात्मक संकल्पों के साथ कार्य करने का भरोसा दिया।

अध्यक्ष और महासचिव इंडस्ट्रियल दौरे पर

कार्यक्रम के दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह और सह अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह इंडस्ट्रियल दौरे के सिलसिले में शहर से बाहर रहे।

कार्यक्रम में टाटा ग्रुप के कंपनी सेक्रेटरी पार्वतीजम कांचीराधाम, हेड सेक्रेटेरियल पूजा मारू समेत उनकी टीम के सदस्य मौजूद रहे। वहीं टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज, श्याम बाबू, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे और ऑफिस इंचार्ज धर्मवीर कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version