ताजा खबर
अंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगी•धान के खेत में करंट का कहर, मां हथिनी और दो शावकों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल•इन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्रअंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगी•धान के खेत में करंट का कहर, मां हथिनी और दो शावकों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल•इन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र
इन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित केनरा बैंक से करोड़ों रुपये के सोने और नकद की डकैती के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने अब इस मामले में तीन संदिग्ध डकैतों की तस्वीर जारी की है। साथ ही तीनों की पहचान या गिरफ्तारी में मददगार सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए दो-दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

तीन तस्वीरें, जांच का दायरा बढ़ा

पुलिस द्वारा जारी तस्वीरों में तीन अलग-अलग युवकों के चेहरे दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इनकी पहचान सुनिश्चित करने और घटना में इनकी भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस की ओर से आम लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को इन चेहरों के संबंध में जानकारी हो तो वह तत्काल पुलिस को सूचना दे। सूचना देने वाले की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी।

गोलमुरी के केनरा बैंक में हुई डकैती में 33.28 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और 43 लाख रुपये नकद लूटे जाने की बात सामने आई थी। घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही हैं।

बंगाल, ओडिशा और बिहार तक पहुंची तलाश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों को अलग-अलग टास्क सौंपे गए हैं। पुलिस की टीमें पश्चिम बंगाल के दो अलग-अलग शहरों के अलावा ओडिशा और बिहार में भी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। स्थानीय स्तर पर संदिग्धों की गतिविधियों और उनके संपर्कों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपित वारदात के बाद किस रास्ते से शहर से बाहर निकले और किन लोगों के संपर्क में रहे।

कुछ संदिग्धों से पूछताछ, गिरोह की तलाश जारी

पुलिस को मामले में कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली है। इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की बात सामने आई है। पूछताछ के दौरान पुलिस डकैती को अंजाम देने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके ठिकानों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

जांच टीम पूर्व में डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोहों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या इस वारदात में किसी पुराने आपराधिक नेटवर्क की भूमिका रही है।

शहर से सीमा तक चेकिंग अभियान

एसएसपी डॉ. एहतशाम वकारिब के निर्देश पर शुक्रवार देर रात पूरे शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की गई। सीमावर्ती चेकपोस्टों पर भी पुलिस ने वाहनों की गहन तलाशी ली।

पुलिस का फोकस अब तीनों संदिग्धों की पहचान सुनिश्चित करने के साथ उन्हें पकड़ने पर है। तस्वीर जारी करने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि आम लोगों से मिलने वाली सूचना जांच को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगी। पुलिस ने दोहराया है कि सही और उपयोगी सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version