ताजा खबर
250 साल पुरानी परंपरा आज भी जीवंत, राजगढ़ की मिट्टी से होती है मां दुर्गा की कलश स्थापना•मतदाता सूची सुधार अब घर बैठे, दस्तावेज लेने खुद पहुंचेंगे BLO•पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार•LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन ने दावों को बताया अफवाह•सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई, झारखंड में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान•आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन•अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहर, 20 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में मचाई तबाही•हड़ताल से पहले रविवार को खुले सरकारी बैंक, उमड़ी भीड़, काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने जताया विरोध•एशियन गेम्स 2026: अभय सिंह ने दिलाया रजत, तीरंदाजी में भारत की दोहरी सेमीफाइनल एंट्री•तीन दिन से जामडीह में जाम का हाहाकार, अधूरा ओवरब्रिज बना मुसीबत; एंबुलेंस भी घंटों फंसी250 साल पुरानी परंपरा आज भी जीवंत, राजगढ़ की मिट्टी से होती है मां दुर्गा की कलश स्थापना•मतदाता सूची सुधार अब घर बैठे, दस्तावेज लेने खुद पहुंचेंगे BLO•पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार•LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन ने दावों को बताया अफवाह•सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई, झारखंड में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान•आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन•अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहर, 20 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में मचाई तबाही•हड़ताल से पहले रविवार को खुले सरकारी बैंक, उमड़ी भीड़, काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने जताया विरोध•एशियन गेम्स 2026: अभय सिंह ने दिलाया रजत, तीरंदाजी में भारत की दोहरी सेमीफाइनल एंट्री•तीन दिन से जामडीह में जाम का हाहाकार, अधूरा ओवरब्रिज बना मुसीबत; एंबुलेंस भी घंटों फंसी
मतदाता सूची सुधार अब घर बैठे, दस्तावेज लेने खुद पहुंचेंगे BLO - aksharsamvad.com
Spread the love
SIR के दौरान नोटिस पाने वाले मतदाताओं के घर जाकर दस्तावेज एकत्र करेंगे BLO, ECINet पर होगी ऑनलाइन अपलोडिंग।

जमशेदपुर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब दस्तावेज जमा करने या सामान्य सुनवाई के लिए उन्हें बार-बार निर्वाचन कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) संबंधित मतदाताओं के घर पहुंचकर आवश्यक कागजात एकत्र करेंगे और उन्हें ECINet पर अपलोड करेंगे। इसके आधार पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) आगे का निर्णय लेंगे। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 26 सितंबर 2026 को जारी प्रेस नोट के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने यह व्यवस्था लागू की है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची से जुड़ी त्रुटियों का आसान और सुविधाजनक तरीके से समाधान करना है।

किन मतदाताओं को मिलेगी सुविधा?

यह व्यवस्था उन लोगों के लिए है, जिन्हें SIR के दौरान Unmapped, यानी मतदाता विवरण की मैपिंग नहीं होने, या Logical Discrepancies, अर्थात मतदाता रिकॉर्ड में तार्किक विसंगतियां पाए जाने के कारण नोटिस जारी किया गया है। ऐसे मतदाताओं से संपर्क कर BLO उनके पते पर पहुंचेंगे। जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने के बाद उन्हें डिजिटल माध्यम से ECINet पर अपलोड किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया में BLO के साथ संबंधित पर्यवेक्षक भी मतदाताओं की सहायता करेंगे।

सामान्य स्थिति में कार्यालय आने की जरूरत नहीं

नई व्यवस्था के तहत नोटिस प्राप्त मतदाताओं को सामान्य तौर पर ERO या AERO कार्यालय में व्यक्तिगत सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं होना पड़ेगा। दस्तावेजों की जांच और मामले पर निर्णय उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर किया जा सकेगा। केवल असाधारण परिस्थितियों में ही ERO सुनवाई आयोजित करने का फैसला ले सकते हैं। ऐसी सुनवाई को भी मुख्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराने की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी या यात्रा का सामना न करना पड़े।

परिवार का वयस्क सदस्य भी हो सकेगा अधिकृत

यदि किसी आवश्यक स्थिति में मतदाता स्वयं सुनवाई में शामिल नहीं हो पाता है, तो वह अपने परिवार के किसी वयस्क सदस्य को अपनी ओर से उपस्थित होने के लिए अधिकृत कर सकता है। इससे बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों, दिव्यांग मतदाताओं और बाहर रहने वाले लोगों को विशेष सुविधा मिलने की उम्मीद है।

कार्यालयों में विशेष सहायता केंद्र शुरू

जो मतदाता स्वयं ERO अथवा AERO कार्यालय जाकर प्रक्रिया पूरी करना चाहते हैं, उनके लिए भी विशेष सहायता केंद्र शुरू किए गए हैं। इन केंद्रों पर दस्तावेज जमा करने और मतदाता सूची से संबंधित त्रुटियों के समाधान में आवश्यक सहयोग मिलेगा। जिला प्रशासन ने संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वे इस सुविधाजनक व्यवस्था का लाभ उठाएं और BLO को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर मतदाता सूची संबंधी प्रक्रिया समय पर पूरी करें।

error: Content is protected !!
Exit mobile version