ताजा खबर
टाटा मोटर्स में आज बोनस पर बड़ा फैसला! अप्रेंटिस की बहाली पर भी बन सकती है बात•रांची में डॉग बाइट का डरावना आंकड़ा, छह महीने में 31 हजार से अधिक लोग पहुंचे अस्पताल•एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का दम, बॉक्सिंग से कुश्ती तक पदकों की चमक•बिंदल मॉल फायरिंग में बड़ा खुलासा: शूटर नहीं, साजिश रचने वाले 4 आरोपी रायपुर से गिरफ्तार•तीसरी शादी की चाह में हैवानियत, गर्भवती पत्नी को उफनती नदी में धकेलने का आरोप•शाही मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई से पहले बवाल, पुलिस पर पथराव से तनाव•मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने का आखिरी मौका! 30 सितंबर तक करें आवेदन, फिर नहीं मिलेगा मौका•गंडक का रौद्र रूप! 5.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, चंपारण के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी•एमजीएम में दो अस्पताल प्रबंधकों की नियुक्ति पर जांच, वेतन रोका; एनएचएम की नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवालों के बाद कार्रवाई•बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! 3 दिन की हड़ताल टली, 5-डे बैंकिंग पर बनेगी हाईलेवल कमेटीटाटा मोटर्स में आज बोनस पर बड़ा फैसला! अप्रेंटिस की बहाली पर भी बन सकती है बात•रांची में डॉग बाइट का डरावना आंकड़ा, छह महीने में 31 हजार से अधिक लोग पहुंचे अस्पताल•एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का दम, बॉक्सिंग से कुश्ती तक पदकों की चमक•बिंदल मॉल फायरिंग में बड़ा खुलासा: शूटर नहीं, साजिश रचने वाले 4 आरोपी रायपुर से गिरफ्तार•तीसरी शादी की चाह में हैवानियत, गर्भवती पत्नी को उफनती नदी में धकेलने का आरोप•शाही मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई से पहले बवाल, पुलिस पर पथराव से तनाव•मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने का आखिरी मौका! 30 सितंबर तक करें आवेदन, फिर नहीं मिलेगा मौका•गंडक का रौद्र रूप! 5.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, चंपारण के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी•एमजीएम में दो अस्पताल प्रबंधकों की नियुक्ति पर जांच, वेतन रोका; एनएचएम की नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवालों के बाद कार्रवाई•बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! 3 दिन की हड़ताल टली, 5-डे बैंकिंग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी
टाटा मोटर्स में आज बोनस पर बड़ा फैसला! अप्रेंटिस की बहाली पर भी बन सकती है बात - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के हजारों कर्मचारियों की नजर आज होने वाली अहम वार्ता पर टिकी है। कर्मचारियों के सालाना बोनस को लेकर प्रबंधन और वर्कर्स यूनियन के बीच आज बातचीत का अंतिम दौर होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद दोपहर या शाम तक समझौते पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर हो सकते हैं।

बोनस के साथ अप्रेंटिस बहाली भी अहम मुद्दा

इस बार वार्ता सिर्फ बोनस के आंकड़े तक सीमित नहीं रहने वाली है। यूनियन की ओर से कर्मचारियों के हित से जुड़े अन्य मुद्दों के साथ अप्रेंटिस की बहाली को भी प्रमुखता से उठाया जा रहा है। अप्रेंटिस बहाली को लेकर लंबे समय से युवाओं में भी उम्मीद बनी हुई है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार कर्मचारी बोनस को लेकर बेहतर उम्मीद लगाए बैठे हैं। बोनस के साथ अप्रेंटिस बहाली का रास्ता साफ होता है तो इसका असर जमशेदपुर के युवाओं और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों पर भी पड़ सकता है।

पिछले साल मिला था 12.3 प्रतिशत बोनस

वित्तीय वर्ष 2024-25 में टाटा मोटर्स के स्थायी कर्मचारियों को 12.3 प्रतिशत बोनस मिला था। इसके तहत अधिकतम 75,223 रुपये और औसतन करीब 50,160 रुपये का भुगतान किया गया था।

वहीं, करीब 1,200 बाइसीक्स कर्मचारियों को 8.33 प्रतिशत बोनस तथा 225 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 15,085 रुपये की सहायता राशि दी गई थी।

आज की वार्ता पर कर्मचारियों की नजर

इस बार बोनस का फार्मूला क्या होगा और कर्मचारियों के खाते में कितनी राशि पहुंचेगी, इसे लेकर कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज है। वहीं, अप्रेंटिस बहाली को लेकर भी सकारात्मक संकेत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

अगर आज वार्ता में सहमति बनती है, तो टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों के साथ-साथ शहर के हजारों युवाओं के लिए भी यह अहम खबर होगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version