ताजा खबर
30 सितंबर तक राशन का 100% उठाव नहीं हुआ तो ब्लैकलिस्ट होंगे ट्रांसपोर्टर, डीसी राजीव रंजन सख्त•जमीन का स्वरूप बदलकर हो रही रजिस्ट्री? अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा, उच्चस्तरीय जांच की मांग•लंबित योजनाओं पर सख्त हुई प्राक्कलन समिति, देरी करने वाले संवेदकों पर कार्रवाई का निर्देश•टाटा मोटर्स में बोनस की बड़ी सौगात, कर्मचारियों को मिलेंगे ₹82,500 तक•भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर रांची तैयार, स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से मिलेगा प्रवेश•हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार एक्शन में! सरायकेला में ट्रकों की अवैध पार्किंग पर बड़ा प्लान, 18 महीने में हाईकोर्ट को देनी होगी रिपोर्ट•आदित्यपुर फायरिंग कांड का बड़ा खुलासा! रिश्तेदार ने रची थी साजिश, लूट और हत्या की थी प्लानिंग; 2 आरोपी गिरफ्तार•‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा जमशेदपुर DC ऑफिस, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन; फूंका CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला•नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के 7 छात्रों पर मुकदमा•बेंगलुरु की नौकरी छोड़ गांव लौटे इंजीनियर ने किया कमाल, हर घर पहुंचा Wi‑Fi, CCTV से बढ़ी सुरक्षा30 सितंबर तक राशन का 100% उठाव नहीं हुआ तो ब्लैकलिस्ट होंगे ट्रांसपोर्टर, डीसी राजीव रंजन सख्त•जमीन का स्वरूप बदलकर हो रही रजिस्ट्री? अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा, उच्चस्तरीय जांच की मांग•लंबित योजनाओं पर सख्त हुई प्राक्कलन समिति, देरी करने वाले संवेदकों पर कार्रवाई का निर्देश•टाटा मोटर्स में बोनस की बड़ी सौगात, कर्मचारियों को मिलेंगे ₹82,500 तक•भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर रांची तैयार, स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से मिलेगा प्रवेश•हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार एक्शन में! सरायकेला में ट्रकों की अवैध पार्किंग पर बड़ा प्लान, 18 महीने में हाईकोर्ट को देनी होगी रिपोर्ट•आदित्यपुर फायरिंग कांड का बड़ा खुलासा! रिश्तेदार ने रची थी साजिश, लूट और हत्या की थी प्लानिंग; 2 आरोपी गिरफ्तार•‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा जमशेदपुर DC ऑफिस, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन; फूंका CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला•नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के 7 छात्रों पर मुकदमा•बेंगलुरु की नौकरी छोड़ गांव लौटे इंजीनियर ने किया कमाल, हर घर पहुंचा Wi‑Fi, CCTV से बढ़ी सुरक्षा
30 सितंबर तक राशन का 100% उठाव नहीं हुआ तो ब्लैकलिस्ट होंगे ट्रांसपोर्टर, डीसी राजीव रंजन सख्त - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम में खाद्यान्न उठाव और वितरण में हो रही देरी पर उपायुक्त राजीव रंजन ने सख्त रुख अपनाया है। समाहरणालय सभागार में सोमवार को खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने ट्रांसपोर्टरों को दो दिनों के भीतर लंबित खाद्यान्न का उठाव पूरा करने का निर्देश दिया।

30 सितंबर की डेडलाइन, नहीं तो ब्लैकलिस्ट

समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि 30 सितंबर तक शत-प्रतिशत खाद्यान्न का उठाव पूरा होना चाहिए। समय सीमा में काम पूरा नहीं करने वाले ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।

लाभुकों को समय पर मिले राशन

उपायुक्त ने कहा कि खाद्यान्न जैसी आवश्यक वस्तु की आपूर्ति में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन की प्राथमिकता है कि पात्र लाभुकों को निर्धारित समय पर खाद्यान्न उपलब्ध हो। एफसीआई से उठाव के बाद राज्य सरकार के गोदामों और वहां से जन वितरण प्रणाली की दुकानों तक डोर स्टेप डिलीवरी समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

गोदाम में लापरवाही पर भी होगी कार्रवाई

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि गोदाम स्तर पर खाद्यान्न के उठाव, भंडारण या वितरण में लापरवाही मिलने पर संबंधित गोदाम प्रबंधक और जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी और जिला आपूर्ति पदाधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर

ट्रांसपोर्टरों के कार्यों की नियमित समीक्षा करने और तय समय सीमा का पालन कराने का निर्देश दिया गया। जहां भी आपूर्ति में व्यवधान या देरी हो, उसका तत्काल समाधान करने को कहा गया। बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, एमओ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गोदाम प्रबंधक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version