ताजा खबर
पूजा भट्ट के चर्चित फोटोशूट पर वर्षों बाद भाई राहुल ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों भिड़ गए थे प्रदर्शनकारियों से•कोहरे का असर अभी से! 02 दिसंबर से 24 फरवरी तक चार एक्सप्रेस ट्रेनें रद, टाटानगर के यात्रियों पर सीधा असर•पुणे में बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग में भीषण आग, छठी मंजिल का सामान जलकर खाक•खेलते-खेलते तालाब तक पहुंचे तीन मासूम, गहरे पानी में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम•दुर्गा पूजा पर झारखंड अलर्ट, 58 मिनी वाटर टेंडर तैयार; बड़े शहरों में बनेंगे कंट्रोल रूम•बेटी की शिक्षा सिर्फ परिवार नहीं, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बदलती है : राज्यपाल•टाटा मोटर्स कर्मचारियों के बच्चों के लिए बड़ा मौका, डिप्लोमा के बाद B.Tech-MBA की पढ़ाई का खर्च उठाएगी कंपनी•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ी तैयारी, 19 बिंदुओं का जवाब भेजा; अब केंद्र की मंजूरी का इंतजार•खराब समीक्षाओं के बावजूद ‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, मंडे टेस्ट में दिखाई मजबूत पकड़•200 साल बाद महिला को फांसी देने की तैयारी, 31 साल पुराने हत्याकांड ने फिर छेड़ी बड़ी बहसपूजा भट्ट के चर्चित फोटोशूट पर वर्षों बाद भाई राहुल ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों भिड़ गए थे प्रदर्शनकारियों से•कोहरे का असर अभी से! 02 दिसंबर से 24 फरवरी तक चार एक्सप्रेस ट्रेनें रद, टाटानगर के यात्रियों पर सीधा असर•पुणे में बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग में भीषण आग, छठी मंजिल का सामान जलकर खाक•खेलते-खेलते तालाब तक पहुंचे तीन मासूम, गहरे पानी में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम•दुर्गा पूजा पर झारखंड अलर्ट, 58 मिनी वाटर टेंडर तैयार; बड़े शहरों में बनेंगे कंट्रोल रूम•बेटी की शिक्षा सिर्फ परिवार नहीं, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बदलती है : राज्यपाल•टाटा मोटर्स कर्मचारियों के बच्चों के लिए बड़ा मौका, डिप्लोमा के बाद B.Tech-MBA की पढ़ाई का खर्च उठाएगी कंपनी•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ी तैयारी, 19 बिंदुओं का जवाब भेजा; अब केंद्र की मंजूरी का इंतजार•खराब समीक्षाओं के बावजूद ‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, मंडे टेस्ट में दिखाई मजबूत पकड़•200 साल बाद महिला को फांसी देने की तैयारी, 31 साल पुराने हत्याकांड ने फिर छेड़ी बड़ी बहस
खेलते-खेलते तालाब तक पहुंचे तीन मासूम, गहरे पानी में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम - aksharsamvad.com
Spread the love
जामताड़ा के चेंगायडीह गांव में तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत के बाद विलाप करते परिजन और उन्हें सांत्वना देते ग्रामीण।

जामताड़ा : सदर थाना क्षेत्र के चेंगायडीह गांव में मंगलवार को हुई दर्दनाक घटना ने तीन परिवारों की खुशियां एक पल में छीन लीं। गांव के तीन मासूम बच्चे खेलते-खेलते घर से करीब आधा किलोमीटर दूर चिरकुटोला स्थित तालाब तक पहुंच गए। तालाब के गहरे पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई। एक साथ तीन बच्चों की जान जाने से पूरे गांव में शोक की लहर है।

दोपहर में एक साथ खेल रहे थे बच्चे

ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार दोपहर तीनों बच्चे गांव में एक साथ खेल रहे थे। खेलते हुए वे कब घरों से दूर निकल गए, इसकी भनक परिजनों को नहीं लगी। बच्चे चिरकुटोला के पास स्थित तालाब तक पहुंच गए। आशंका जताई जा रही है कि तालाब के किनारे खेलने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। कुछ देर बाद आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद ग्रामीण तत्काल तालाब की ओर दौड़े और बच्चों की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद तीनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

मृतकों में पांच और छह साल के बच्चे

मृत बच्चों की पहचान पांच वर्षीय आर्यन अंसारी, करीब छह वर्षीय नासिर अंसारी और लगभग छह वर्षीय अमर सोहेल के रूप में हुई है। आर्यन जसीमुद्दीन अंसारी, नासिर तब्बारक अंसारी और अमर सजाउद्दीन अंसारी का पुत्र था। तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे और अक्सर साथ खेलते थे। घटना की खबर जैसे ही बच्चों के घर पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिवारों को देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। कुछ समय पहले तक गांव की गलियों में खेल रहे तीन मासूमों की अचानक मौत पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा था।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच

हादसे की सूचना मिलने के बाद जामताड़ा सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने तालाब और उसके आसपास का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई, हालांकि देर शाम तक परिजन पोस्टमार्टम के लिए सहमत नहीं थे। पुलिस और प्रशासन घटना की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं। इस हादसे के बाद गांव में तालाबों की सुरक्षा, किनारों पर चेतावनी संकेत लगाने और छोटे बच्चों की निगरानी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

पूरे गांव में शोक का माहौल

तीन बच्चों की एक साथ मौत से चेंगायडीह गांव में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित परिवारों के घरों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए असुरक्षित तालाबों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version