ताजा खबर
पश्चिम बंगाल: मंगलकोट की मस्जिद में तड़के पहुंची NIA, इमाम गिरफ्तार; 6 घंटे पूछताछ के बाद JMB कनेक्शन की जांच•पैसों के विवाद में खौफनाक हत्या: कसाई ने महिला का गला रेता, शव के 9 टुकड़े कर नहर में फेंका•पूजा भट्ट के चर्चित फोटोशूट पर वर्षों बाद भाई राहुल ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों भिड़ गए थे प्रदर्शनकारियों से•कोहरे का असर अभी से! 02 दिसंबर से 24 फरवरी तक चार एक्सप्रेस ट्रेनें रद, टाटानगर के यात्रियों पर सीधा असर•पुणे में बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग में भीषण आग, छठी मंजिल का सामान जलकर खाक•खेलते-खेलते तालाब तक पहुंचे तीन मासूम, गहरे पानी में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम•दुर्गा पूजा पर झारखंड अलर्ट, 58 मिनी वाटर टेंडर तैयार; बड़े शहरों में बनेंगे कंट्रोल रूम•बेटी की शिक्षा सिर्फ परिवार नहीं, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बदलती है : राज्यपाल•टाटा मोटर्स कर्मचारियों के बच्चों के लिए बड़ा मौका, डिप्लोमा के बाद B.Tech-MBA की पढ़ाई का खर्च उठाएगी कंपनी•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ी तैयारी, 19 बिंदुओं का जवाब भेजा; अब केंद्र की मंजूरी का इंतजारपश्चिम बंगाल: मंगलकोट की मस्जिद में तड़के पहुंची NIA, इमाम गिरफ्तार; 6 घंटे पूछताछ के बाद JMB कनेक्शन की जांच•पैसों के विवाद में खौफनाक हत्या: कसाई ने महिला का गला रेता, शव के 9 टुकड़े कर नहर में फेंका•पूजा भट्ट के चर्चित फोटोशूट पर वर्षों बाद भाई राहुल ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों भिड़ गए थे प्रदर्शनकारियों से•कोहरे का असर अभी से! 02 दिसंबर से 24 फरवरी तक चार एक्सप्रेस ट्रेनें रद, टाटानगर के यात्रियों पर सीधा असर•पुणे में बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग में भीषण आग, छठी मंजिल का सामान जलकर खाक•खेलते-खेलते तालाब तक पहुंचे तीन मासूम, गहरे पानी में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम•दुर्गा पूजा पर झारखंड अलर्ट, 58 मिनी वाटर टेंडर तैयार; बड़े शहरों में बनेंगे कंट्रोल रूम•बेटी की शिक्षा सिर्फ परिवार नहीं, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बदलती है : राज्यपाल•टाटा मोटर्स कर्मचारियों के बच्चों के लिए बड़ा मौका, डिप्लोमा के बाद B.Tech-MBA की पढ़ाई का खर्च उठाएगी कंपनी•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ी तैयारी, 19 बिंदुओं का जवाब भेजा; अब केंद्र की मंजूरी का इंतजार
कोहरे का असर अभी से! 02 दिसंबर से 24 फरवरी तक चार एक्सप्रेस ट्रेनें रद, टाटानगर के यात्रियों पर सीधा असर - aksharsamvad.com
Spread the love

चक्रधरपुर : सर्दियों में संभावित घने कोहरे को देखते हुए रेलवे ने अभी से विंटर शेड्यूल की तैयारी शुरू कर दी है। यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के परिचालन में समयबद्धता बनाए रखने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर से चलने और गुजरने वाली लंबी दूरी की चार एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें टाटानगर से अमृतसर और सांतरागाछी से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलती हैं।

रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 02 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027 के बीच संभावित फोगी वेदर को देखते हुए ट्रेनों की निर्धारित यात्राएं रद रहेंगी। रेलवे ने रद की जाने वाली तारीखों को पहले से ही रिजर्वेशन सिस्टम में दर्ज कर दिया है। ऐसे में संबंधित तारीखों पर यात्री पहले से टिकट बुक नहीं करा सकेंगे।

जलियांवाला बाग एक्सप्रेस की 25-25 ट्रिप रद

ट्रेन नंबर 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस की 02 दिसंबर से 24 फरवरी 2027 तक कुल 25 ट्रिप रद रहेंगी। वहीं ट्रेन नंबर 18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस की 04 दिसंबर से 26 फरवरी 2027 तक 25 ट्रिप रद रहेंगी।

इससे टाटानगर से पंजाब की ओर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने सफर की योजना पहले से बनानी होगी।

सांतरागाछी-अनंद विहार ट्रेन भी रहेगी प्रभावित

ट्रेन नंबर 22857 सांतरागाछी-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस की 07 दिसंबर से 22 फरवरी 2027 तक 12 ट्रिप रद रहेंगी। इसके विपरीत ट्रेन नंबर 22858 आनंद विहार टर्मिनल-सांतरागाछी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस की 08 दिसंबर से 23 फरवरी 2027 तक 12 ट्रिप रद रहेंगी।

पहले से फीड रहेंगी रद तारीखें

रेलवे ने कोहरे के संभावित दिनों को ध्यान में रखते हुए रद ट्रेनों की तारीखों को पहले से ही रिजर्वेशन सिस्टम में फीड करने की व्यवस्था की है। इसका मतलब है कि संबंधित तारीखों पर यात्री इन ट्रेनों में अग्रिम आरक्षण नहीं करा सकेंगे। रेलवे का यह फैसला कोहरे के दौरान परिचालन संबंधी दिक्कतों और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

दक्षिण पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर श्रीनिवास सामंत की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि दिसंबर से फरवरी के बीच लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल जरूर जांच लें।

error: Content is protected !!
Exit mobile version