ताजा खबर
टाटा स्टील के 250 से ज्यादा अधिकारी करोड़पति पैकेज पर, टीवी नरेंद्रन सबसे आगे; सालाना वेतन ₹17.66 करोड़•व्हाइट हाउस में ट्रंप ने सुंदर पिचाई को बताया ‘मॉन्स्टर’, जवाब सुनकर छूट गई सबकी हंसी•JPSC परीक्षा घोटाले में तीन प्रमुख आरोपियों को झटका, अदालत ने खारिज की जमानत याचिका•दवाओं के वसूल रहे 10 गुना दाम, निजी अस्पताल बने उद्योग! सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- आम आदमी क्यों भुगते?•54वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, वर्ल्डवाइड कमाई में बनाया नया रिकॉर्ड•केंद्रीय दुर्गापूजा समिति में लाखों के गबन का आरोप, DC से जांच की मांग•दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब पर बड़ा शिकंजा, 390 लीटर शराब और 21 टन जावा महुआ जब्त•दलमा इको-सेंसिटिव जोन में धड़ल्ले से चल रहा था क्रशर! प्रशासन ने मारा छापा, मशीन सील; वाहन-खनिज समेत सामान जब्त•पूर्वी सिंहभूम में तेलहन खेती को मिलेगा बढ़ावा, 1400 हेक्टेयर में सरसों उत्पादन की तैयारी•नीतीश तक पहुंचा अनंत सिंह-नीरज कुमार का विवाद, श्रवण बोले- ‘यह ठीक नहीं’, अब शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसलाटाटा स्टील के 250 से ज्यादा अधिकारी करोड़पति पैकेज पर, टीवी नरेंद्रन सबसे आगे; सालाना वेतन ₹17.66 करोड़•व्हाइट हाउस में ट्रंप ने सुंदर पिचाई को बताया ‘मॉन्स्टर’, जवाब सुनकर छूट गई सबकी हंसी•JPSC परीक्षा घोटाले में तीन प्रमुख आरोपियों को झटका, अदालत ने खारिज की जमानत याचिका•दवाओं के वसूल रहे 10 गुना दाम, निजी अस्पताल बने उद्योग! सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- आम आदमी क्यों भुगते?•54वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, वर्ल्डवाइड कमाई में बनाया नया रिकॉर्ड•केंद्रीय दुर्गापूजा समिति में लाखों के गबन का आरोप, DC से जांच की मांग•दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब पर बड़ा शिकंजा, 390 लीटर शराब और 21 टन जावा महुआ जब्त•दलमा इको-सेंसिटिव जोन में धड़ल्ले से चल रहा था क्रशर! प्रशासन ने मारा छापा, मशीन सील; वाहन-खनिज समेत सामान जब्त•पूर्वी सिंहभूम में तेलहन खेती को मिलेगा बढ़ावा, 1400 हेक्टेयर में सरसों उत्पादन की तैयारी•नीतीश तक पहुंचा अनंत सिंह-नीरज कुमार का विवाद, श्रवण बोले- ‘यह ठीक नहीं’, अब शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसला
टाटा स्टील के 250 से ज्यादा अधिकारी करोड़पति पैकेज पर, टीवी नरेंद्रन सबसे आगे; सालाना वेतन ₹17.66 करोड़ - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी के उच्च अधिकारियों के वेतन और भत्तों (Remuneration Statement) का ब्योरा सार्वजनिक किया है। जारी आंकड़ों के अनुसार कंपनी में 250 से अधिक अधिकारी ऐसे हैं, जिन्हें सालाना एक करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज मिल रहा है। इस सूची में टाटा स्टील के एमडी एवं सीईओ टीवी नरेंद्रन सबसे ऊपर हैं।

टीवी नरेंद्रन को सालाना ₹17.66 करोड़ का पैकेज

कंपनी के जारी आंकड़ों के मुताबिक एमडी एवं सीईओ टीवी नरेंद्रन को वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल ₹17,66,06,915 का वार्षिक पैकेज मिला। यानी उनका सालाना पारिश्रमिक करीब ₹17.66 करोड़ रहा।

कंपनी ने यह जानकारी कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 197 के तहत सार्वजनिक की है। जारी सूची में शीर्ष 10 अधिकारियों के अलावा भी बड़ी संख्या में अधिकारियों का सालाना पैकेज एक करोड़ रुपये से अधिक है।

₹14.38 करोड़ पैकेज के साथ दूसरे स्थान पर CFO कौशिक चटर्जी

टाटा स्टील के कार्यकारी निदेशक (ED) एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) कौशिक चटर्जी को वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹14,38,67,035 का सालाना पारिश्रमिक मिला। वह जारी आंकड़ों में दूसरे स्थान पर हैं।

जमशेदपुर प्लांट के अधिकारी का पैकेज ₹2.26 करोड़ से ज्यादा

जारी विवरण के अनुसार टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के सीपीआरओ जुविन पालिया को सालाना ₹2.26 करोड़ से अधिक का वेतन-पैकेज दिया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में उनका प्रमोशन भी हुआ है।

टाटा स्टील को टैक्स मामले में ₹427 करोड़ की राहत

इसी बीच टाटा स्टील के लिए आयकर मामले में भी बड़ी राहत की खबर सामने आई है। इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (ITAT) ने वित्तीय वर्ष 2008-09 से जुड़े एक मामले में कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाया है।

इस फैसले से कंपनी की संभावित टैक्स देनदारी में करीब ₹427 करोड़ की कमी आने की बात रिपोर्ट में कही गई है।

टी स्टील होल्डिंग्स में ₹3,260 करोड़ का निवेश

टाटा स्टील ने अपनी 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली विदेशी सहायक कंपनी ‘टी स्टील होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड’ (TSHP) में भी बड़ा निवेश किया है। कंपनी ने TSHP के 3,93,51,85,186 नए इक्विटी शेयर अधिग्रहित किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस निवेश की राशि करीब ₹3,260 करोड़ है।

वेतन से लेकर निवेश और टैक्स राहत तक-टाटा स्टील के कई बड़े अपडेट

टाटा स्टील की ओर से जारी वित्तीय जानकारी में एक तरफ जहां शीर्ष अधिकारियों के करोड़ों रुपये के सालाना पैकेज का ब्योरा सामने आया है, वहीं दूसरी तरफ कंपनी को पुराने टैक्स मामले में करीब ₹427 करोड़ की संभावित राहत और विदेशी सहायक कंपनी में ₹3,260 करोड़ के निवेश की जानकारी भी सामने आई है।

मुख्य आंकड़े:

  • 250+ अधिकारी: सालाना ₹1 करोड़ से अधिक पैकेज
  • टीवी नरेंद्रन: ₹17.66 करोड़ सालाना पैकेज
  • कौशिक चटर्जी: ₹14.38 करोड़ सालाना पैकेज
  • जमशेदपुर प्लांट के जुविन पालिया: ₹2.26 करोड़ से अधिक
  • टैक्स देनदारी में संभावित कमी: करीब ₹427 करोड़
  • टी स्टील होल्डिंग्स में निवेश: करीब ₹3,260 करोड़
error: Content is protected !!
Exit mobile version