ताजा खबर
चांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर•मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन•क्रिकेट की पिच से बेटियों की बराबरी का संदेश, ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ का हुआ विमोचन•डोबो काड़ी पत्थर में गांजा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद•एनएच-33 पर फिर धूल-गड्ढों का राज, सरयू राय ने NHAI को दी सीधी चेतावनी, नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश•वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार•डेढ़ साल पुलिस को चकमा देती रही महिला ड्रग तस्कर, दूसरी शादी कर बदला ठिकाना; आखिरकार सरायकेला से गिरफ्तार•2,274 कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये देने का दिया आदेश•734 करोड़ के GST घोटाले की जांच में जमशेदपुर के तीन ठिकानों पर ED की छापेमारी•चाईबासा की महिला उद्यमियों के उत्पाद अब पहुंचेंगे राज्य से राष्ट्रीय बाजार तकचांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर•मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन•क्रिकेट की पिच से बेटियों की बराबरी का संदेश, ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ का हुआ विमोचन•डोबो काड़ी पत्थर में गांजा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद•एनएच-33 पर फिर धूल-गड्ढों का राज, सरयू राय ने NHAI को दी सीधी चेतावनी, नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश•वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार•डेढ़ साल पुलिस को चकमा देती रही महिला ड्रग तस्कर, दूसरी शादी कर बदला ठिकाना; आखिरकार सरायकेला से गिरफ्तार•2,274 कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये देने का दिया आदेश•734 करोड़ के GST घोटाले की जांच में जमशेदपुर के तीन ठिकानों पर ED की छापेमारी•चाईबासा की महिला उद्यमियों के उत्पाद अब पहुंचेंगे राज्य से राष्ट्रीय बाजार तक
क्रिकेट की पिच से बेटियों की बराबरी का संदेश, ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ का हुआ विमोचन - aksharsamvad.com
Spread the love

पटमदा/जमशेदपुर : खेल के मैदान से बेटा-बेटी में समानता का संदेश देने की अनूठी पहल को अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस पर नई पहचान मिली। एसएस प्लस-टू उच्च विद्यालय, पटमदा में जेंडर समानता जागरूकता कार्यशाला और मिक्स जेंडर क्रिकेट मैत्री मैच का आयोजन किया गया। इसी दौरान मिक्स जेंडर क्रिकेट अभियान पर आधारित उपन्यास ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ के आमुख पृष्ठ का विमोचन नन्हें क्रिकेटरों ने किया।

2018 में झारखंड से शुरू हुआ था अभियान

मिक्स जेंडर क्रिकेट अभियान की शुरुआत वर्ष 2018 में झारखंड की धरती से खेल के माध्यम से बालक-बालिका समानता का संदेश देने के उद्देश्य से हुई थी। आयोजकों के अनुसार, महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की ओर से भी इस पहल की सराहना की जा चुकी है। अब यह पहल झारखंड के अलावा देश के कई राज्यों और दुनिया के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुकी है।

30 से अधिक गांवों के बच्चे जुड़े

पटमदा, बोड़ाम, गालूडीह और तमाड़ क्षेत्र के करीब 30 से अधिक गांवों के बच्चे और युवा इस अभियान से जुड़े हैं। सामाजिक भागीदारी से सीमित संसाधनों में लगातार मिक्स जेंडर क्रिकेट मैच आयोजित किए जा रहे हैं। हर वर्ष नए बच्चों के जुड़ने से अभियान का दायरा बढ़ रहा है।

क्रिकेट के बहाने माहवारी से लेकर करियर तक पर चर्चा

मिक्स जेंडर क्रिकेट का उद्देश्य सिर्फ बच्चों को साथ खेलाना नहीं है। आयोजकों के अनुसार, मैदान पर बने सकारात्मक माहौल के जरिए माहवारी स्वच्छता, जेंडर जागरूकता, महिला सम्मान, शिक्षा, करियर, पर्यावरण और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर भी बच्चों और समुदाय के बीच संवाद किया जाता है। इससे उन मुद्दों पर चर्चा का अवसर मिलता है, जिन पर सामान्य परिस्थितियों में बात करना मुश्किल होता है।

2027 में प्रकाशित होगा उपन्यास

झारखंड के ‘पैडमैन’ के नाम से चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता एवं निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार ने बताया कि उपन्यास ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ को फ्यूचर बायोग्राफी शैली में लिखा गया है। इसमें ग्रामीण बच्चों के खेल अनुभवों से प्रेरित कहानी के साथ मिक्स जेंडर क्रिकेट की शुरुआत और भविष्य में इसके संभावित सामाजिक प्रभावों की कल्पना की गई है।

उपन्यास का प्रकाशन 2027 के शुरुआती महीनों में प्रस्तावित है। इसका अंग्रेजी संस्करण ‘Equal Crease’ नाम से प्रकाशित किया जाएगा।

299 रुपये अनुमानित कीमत, प्री-ऑर्डर से अभियान को सहयोग

उपन्यास के माध्यम से खेल के मैदान पर लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने और जेंडर समानता का संदेश व्यापक समाज तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। पुस्तक की अनुमानित कीमत 299 रुपये रखी गई है। पाठक प्री-ऑर्डर के माध्यम से पुस्तक निर्माण प्रक्रिया और मिक्स जेंडर क्रिकेट टूर्नामेंट के आगामी आयोजनों से जुड़ सकते हैं। प्री-ऑर्डर के लिए +91-9470381724 पर संपर्क किया जा सकता है।

विमोचन में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मिक्स जेंडर टीम की सलीमा टेटे एकादश और धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश के बाल खिलाड़ी, एसएस प्लस-टू उच्च विद्यालय पटमदा के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार, बोड़ाम क्रिकेट कमिटी के वृंदावन महतो, जेंडर कार्यकर्ता सोमाय लोहार समेत पटमदा के विभिन्न गांवों के करीब 60 बच्चे मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version