ताजा खबर
आधी रात से सुबह तक चला ऑपरेशन, बालू के 7 हाईवा जब्त; घाटशिला में खनन माफियाओं में मचा हड़कंप•JPSC चेयरमैन के घर तक पहुंची रिश्वत! CID जांच में सामने आया ₹2.5 लाख का कनेक्शन•टाटा स्टील का बड़ा दांव, सिंगापुर में ₹3,260 करोड़ का निवेश; यूरोप कारोबार पर फोकस•देर रात चाईबासा की सड़कों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, नशाखोरी-जमावड़े पर कसा शिकंजा•खून से लथपथ था भारतीय कैप्टन, फिर भी खोला कॉकपिट का दरवाजा; 174 यात्रियों की ऐसे बची जान•अक्टूबर से बदल गए 9 बड़े नियम, LPG से FD और NPS तक बदला सिस्टम; जानिए क्या हुआ महंगा-क्या बदला•8.86 एकड़ जमीन केस में CM हेमंत सोरेन पर आरोप तय, 30 नवंबर से ED पेश करेगी गवाह•रांची में दो गंभीर मामले, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, चुरनी फॉल में युवती की संदिग्ध मौत•चांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर•मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापनआधी रात से सुबह तक चला ऑपरेशन, बालू के 7 हाईवा जब्त; घाटशिला में खनन माफियाओं में मचा हड़कंप•JPSC चेयरमैन के घर तक पहुंची रिश्वत! CID जांच में सामने आया ₹2.5 लाख का कनेक्शन•टाटा स्टील का बड़ा दांव, सिंगापुर में ₹3,260 करोड़ का निवेश; यूरोप कारोबार पर फोकस•देर रात चाईबासा की सड़कों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, नशाखोरी-जमावड़े पर कसा शिकंजा•खून से लथपथ था भारतीय कैप्टन, फिर भी खोला कॉकपिट का दरवाजा; 174 यात्रियों की ऐसे बची जान•अक्टूबर से बदल गए 9 बड़े नियम, LPG से FD और NPS तक बदला सिस्टम; जानिए क्या हुआ महंगा-क्या बदला•8.86 एकड़ जमीन केस में CM हेमंत सोरेन पर आरोप तय, 30 नवंबर से ED पेश करेगी गवाह•रांची में दो गंभीर मामले, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, चुरनी फॉल में युवती की संदिग्ध मौत•चांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर•मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन
आधी रात से सुबह तक चला ऑपरेशन, बालू के 7 हाईवा जब्त; घाटशिला में खनन माफियाओं में मचा हड़कंप - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर/घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ खनन टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में देर रात से सुबह तक सघन जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध बालू लदे सात हाईवा वाहनों को जब्त किया गया।

रात 1 बजे शुरू हुआ अभियान, सुबह 7 बजे तक चली जांच

खनन टास्क फोर्स ने गुरुवार की देर रात करीब रात 1 बजे से सुबह 7 बजे तक धालभूमगढ़ क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान बालू लदे हाईवा वाहनों की जांच की गई। जांच में सात वाहनों के चालक बालू परिवहन से संबंधित वैध चालान प्रस्तुत नहीं कर सके।

चालान नहीं मिला तो सातों हाईवा जब्त

वैध दस्तावेज नहीं मिलने के बाद खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए सभी सात हाईवा को जब्त कर लिया। जब्त वाहनों को धालभूमगढ़ थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इन सात वाहनों पर हुई कार्रवाई

  • JH05DP 5145
  • JH05DR 3886
  • JH05EB 3034
  • JH09AT 6401
  • JH05CW 5059
  • JH01DB 8588
  • JH01DY 7953

अवैध खनन के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन के मुताबिक खनिज संपदा के अवैध दोहन में शामिल लोगों और वाहन संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version