ताजा खबर
बैंक डकैती और फायरिंग पर पुलिस मुख्यालय की सीधी नजर, डीजीपी ने दिए गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश•चाईबासा में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: छह भट्ठियां ध्वस्त, 2400 किलो जावा महुआ नष्ट•झारखंड में दवा खरीद पर घमासान: कम रेट छोड़ महंगी खरीद की तैयारी? सरयू राय ने मांगी पूरी जांच•धोनी के गढ़ में टी20 का रोमांच, 9 अक्टूबर को भारत–वेस्टइंडीज की टक्कर, राँची में टीम इंडिया का रिकॉर्ड दमदार•राँची की नदियों को मिलेगी नई जान, हरमू–स्वर्णरेखा के पुनर्जीवन की तैयारी, एयरपोर्ट सुरक्षा पर भी सख्ती के निर्देश•सरायकेला में सड़क किनारे बेसुध मिला युवक, अस्पताल में मौत; हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस•हवा में कैप्टन पर चाकू से हमला, नीचे आने लगा विमान, यात्रियों की हिम्मत से टला बड़ा हादसा•आधी रात 20 वाहनों से गाँव की घेराबंदी, निरसा में छह से अधिक साइबर संदिग्ध गिरफ्तार•जमशेदपुर में ED का बड़ा एक्शन: ₹734 करोड़ के GST घोटाले में स्क्रैप कारोबारी पिता-पुत्र गिरफ्तार, MGM में हंगामा•आधी रात से सुबह तक चला ऑपरेशन, बालू के 7 हाईवा जब्त; घाटशिला में खनन माफियाओं में मचा हड़कंपबैंक डकैती और फायरिंग पर पुलिस मुख्यालय की सीधी नजर, डीजीपी ने दिए गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश•चाईबासा में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: छह भट्ठियां ध्वस्त, 2400 किलो जावा महुआ नष्ट•झारखंड में दवा खरीद पर घमासान: कम रेट छोड़ महंगी खरीद की तैयारी? सरयू राय ने मांगी पूरी जांच•धोनी के गढ़ में टी20 का रोमांच, 9 अक्टूबर को भारत–वेस्टइंडीज की टक्कर, राँची में टीम इंडिया का रिकॉर्ड दमदार•राँची की नदियों को मिलेगी नई जान, हरमू–स्वर्णरेखा के पुनर्जीवन की तैयारी, एयरपोर्ट सुरक्षा पर भी सख्ती के निर्देश•सरायकेला में सड़क किनारे बेसुध मिला युवक, अस्पताल में मौत; हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस•हवा में कैप्टन पर चाकू से हमला, नीचे आने लगा विमान, यात्रियों की हिम्मत से टला बड़ा हादसा•आधी रात 20 वाहनों से गाँव की घेराबंदी, निरसा में छह से अधिक साइबर संदिग्ध गिरफ्तार•जमशेदपुर में ED का बड़ा एक्शन: ₹734 करोड़ के GST घोटाले में स्क्रैप कारोबारी पिता-पुत्र गिरफ्तार, MGM में हंगामा•आधी रात से सुबह तक चला ऑपरेशन, बालू के 7 हाईवा जब्त; घाटशिला में खनन माफियाओं में मचा हड़कंप
बैंक डकैती और फायरिंग पर पुलिस मुख्यालय की सीधी नजर, डीजीपी ने दिए गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश - aksharsamvad.com
Spread the love
जमशेदपुर में डीजीपी की समीक्षा बैठक के दौरान परिसर में मौजूद पुलिस अधिकारी और सुरक्षाकर्मी।

जमशेदपुर : गोलमुरी केनरा बैंक में डकैती और मरीन ड्राइव स्थित रेस्टोरेंट में फायरिंग की घटनाओं को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय गंभीर है। गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दोनों मामलों की जांच की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को उपलब्ध सुरागों के आधार पर कार्रवाई तेज करने और आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बिष्टुपुर स्थित एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां की अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा हुई। डीजीपी ने अधिकारियों से दोनों वारदातों में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। बैठक का मुख्य जोर जांच को आगे बढ़ाने, आरोपितों के संभावित ठिकानों तक पहुंचने और आपराधिक नेटवर्क की पहचान करने पर रहा।

तकनीकी सुरागों से आगे बढ़ेगी जांच

डीजीपी ने निर्देश दिया कि सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और जांच में मिले अन्य सुरागों का मिलान कर आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास किया जाए। उन्होंने संगठित अपराध से जुड़े गिरोहों की पहचान कर उनके नेटवर्क पर कार्रवाई करने को भी कहा। खुफिया तंत्र को मजबूत करने के साथ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने पर विशेष जोर दिया गया। अपराधियों के संभावित ठिकानों और वारदात के बाद उनके भागने के रास्तों पर नजर रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

बैंक डकैती में कई राज्यों में तलाश

गोलमुरी केनरा बैंक से करीब 43 लाख रुपये नकद और 23 किलो सोना लूटे जाने के मामले में पुलिस की कई टीमें विभिन्न राज्यों में संदिग्धों की तलाश कर रही हैं। सीसीटीवी के आधार पर पांच संदिग्धों की तस्वीरें जारी की गई हैं। प्रत्येक संदिग्ध की सूचना देने पर दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई है। बैठक में डीजीपी ने इस मामले की जांच की प्रगति जानी और तलाश अभियान को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। आरोपितों तक पहुंचने के लिए उपलब्ध सूचनाओं और तकनीकी जांच को जोड़ने पर जोर रहा।

रेस्टोरेंट फायरिंग के आरोपितों की गिरफ्तारी पर जोर

मरीन ड्राइव स्थित रेस्टोरेंट में हुई 11 राउंड फायरिंग का मामला भी बैठक के प्रमुख मुद्दों में शामिल रहा। आरोपितों की पहचान के बाद चल रहे गिरफ्तारी अभियान की समीक्षा की गई। संभावित ठिकानों पर छापेमारी और संदिग्धों की गतिविधियों की निगरानी बढ़ाने को कहा गया।

त्योहारों में गश्ती और निगरानी बढ़ाने के निर्देश

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों पर भी चर्चा हुई। डीजीपी ने संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी मजबूत करने, गश्ती बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराध नियंत्रण के साथ आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखने को प्राथमिकता देने को कहा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version