ताजा खबर
पश्चिमी सिंहभूम में हाथियों की मौत पर बढ़ी चिंता: भनगांव में हथिनी संदिग्ध हालत में मृत, एक साल में करीब सात मौतें•राजघाट से देशभर तक बापू को नमन, पीएम मोदी ने शास्त्री जी को भी दी श्रद्धांजलि•12.93 लाख का डाकघर गबन: खाताधारकों की रकम भी गई, सरकारी पैसा भी; 4 साल बाद गिरफ्तार हुआ पोस्ट मास्टर•टाटा स्टील की कैंटीन में खाने की गुणवत्ता पर सवाल, एमडी ने दिए तत्काल सुधार के निर्देश•ठेकाकर्मियों के लिए टाटा स्टील की नई पहल, अब मोबाइल पर देखें PF, ग्रेच्युटी और वेतन का हिसाब•दिन में DGP ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, रात में सीतारामडेरा में गूंजी गोलियां•सड़क खोदकर छोड़ी तो होगी कार्रवाई! रांची में एजेंसियों को काम के बाद रास्ता बहाल करने का सख्त निर्देश•क्या लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमय मृत्यु की सच्चाई को छिपाया गया?•बुजुर्ग बोझ नहीं, अनुभव की पूंजी हैं: डालसा सचिव•चलती ट्रेन में आग लगी तो क्या करेंगे लोको पायलट? 240 पायलटों को सिखाया गया फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का तरीकापश्चिमी सिंहभूम में हाथियों की मौत पर बढ़ी चिंता: भनगांव में हथिनी संदिग्ध हालत में मृत, एक साल में करीब सात मौतें•राजघाट से देशभर तक बापू को नमन, पीएम मोदी ने शास्त्री जी को भी दी श्रद्धांजलि•12.93 लाख का डाकघर गबन: खाताधारकों की रकम भी गई, सरकारी पैसा भी; 4 साल बाद गिरफ्तार हुआ पोस्ट मास्टर•टाटा स्टील की कैंटीन में खाने की गुणवत्ता पर सवाल, एमडी ने दिए तत्काल सुधार के निर्देश•ठेकाकर्मियों के लिए टाटा स्टील की नई पहल, अब मोबाइल पर देखें PF, ग्रेच्युटी और वेतन का हिसाब•दिन में DGP ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, रात में सीतारामडेरा में गूंजी गोलियां•सड़क खोदकर छोड़ी तो होगी कार्रवाई! रांची में एजेंसियों को काम के बाद रास्ता बहाल करने का सख्त निर्देश•क्या लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमय मृत्यु की सच्चाई को छिपाया गया?•बुजुर्ग बोझ नहीं, अनुभव की पूंजी हैं: डालसा सचिव•चलती ट्रेन में आग लगी तो क्या करेंगे लोको पायलट? 240 पायलटों को सिखाया गया फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का तरीका
दिन में DGP ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, रात में सीतारामडेरा में गूंजी गोलियां - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर गुरुवार दोपहर डीजीपी तदाशा मिश्रा ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध पर अंकुश लगाने और विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके कुछ ही घंटे बाद रात में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई।

सीतारामडेरा के ओल्ड बाराद्वारी फुलबस्ती में घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रहे आबिद हुसैन उर्फ मो राजा को निशाना बनाकर सफेद स्कूटी से पहुंचे दो युवकों ने पांच राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान आबिद हुसैन की बांह में दो गोलियां लगीं। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

फायरिंग की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए। घायल आबिद को तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई।

पुराना विवाद भी जांच के दायरे में

आबिद हुसैन ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब सात-आठ बजे बाराद्वारी देवनगर आश्रम के पास उसका इमामयलू और काशीडीह निवासी एक युवक से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मारपीट भी हुई थी। इसके बाद वह वहां से निकलकर अपने घर पहुंचा था। पुलिस इसी विवाद को भी फायरिंग की घटना से जोड़कर जांच कर रही है।

दो आरोपित गिरफ्तार, अन्य इलाकों में भी छापेमारी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा काशीडीह के साथ मानगो और आजादनगर इलाके में भी छापेमारी की गई। पुलिस आरोपितों की आपराधिक पृष्ठभूमि और फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की जानकारी जुटा रही है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराध पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

गौरतलब है कि जमशेदपुर में 24 सितंबर से लगातार आपराधिक घटनाओं की चर्चा है। केनरा बैंक में डकैती, बिंदल मॉल में फायरिंग, गोलमुरी में सोना दुकान में चोरी और सोनारी में महिला से चेन छिनतई जैसी घटनाओं के बाद सीतारामडेरा में हुई फायरिंग ने कानून-व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़े किए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version