ताजा खबर
अब RTO के चक्कर खत्म! घर बैठे डाउनलोड होगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, अप्रैल से नई व्यवस्था•आदित्यपुर की खरकई नदी में मिला युवक का शव, गुरुवार से था लापता; धनबाद निवासी के रूप में हुई पहचान•गांधी जयंती पर चांडिल में सत्य-अहिंसा के लिए उपवास, काटिया में चार दिन से तनाव; 6 तक समाधान नहीं तो 7 को धरना•सड़क नहीं मिली तो खटिया बनी एंबुलेंस: प्रसव पीड़ा में गर्भवती को 2 किमी पहाड़ पर ढोकर ले गए ग्रामीण, अस्पताल में बेटे को दिया जन्म•पश्चिमी सिंहभूम में हाथियों की मौत पर बढ़ी चिंता: भनगांव में हथिनी संदिग्ध हालत में मृत, एक साल में करीब सात मौतें•राजघाट से देशभर तक बापू को नमन, पीएम मोदी ने शास्त्री जी को भी दी श्रद्धांजलि•12.93 लाख का डाकघर गबन: खाताधारकों की रकम भी गई, सरकारी पैसा भी; 4 साल बाद गिरफ्तार हुआ पोस्ट मास्टर•टाटा स्टील की कैंटीन में खाने की गुणवत्ता पर सवाल, एमडी ने दिए तत्काल सुधार के निर्देश•ठेकाकर्मियों के लिए टाटा स्टील की नई पहल, अब मोबाइल पर देखें PF, ग्रेच्युटी और वेतन का हिसाब•दिन में DGP ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, रात में सीतारामडेरा में गूंजी गोलियांअब RTO के चक्कर खत्म! घर बैठे डाउनलोड होगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, अप्रैल से नई व्यवस्था•आदित्यपुर की खरकई नदी में मिला युवक का शव, गुरुवार से था लापता; धनबाद निवासी के रूप में हुई पहचान•गांधी जयंती पर चांडिल में सत्य-अहिंसा के लिए उपवास, काटिया में चार दिन से तनाव; 6 तक समाधान नहीं तो 7 को धरना•सड़क नहीं मिली तो खटिया बनी एंबुलेंस: प्रसव पीड़ा में गर्भवती को 2 किमी पहाड़ पर ढोकर ले गए ग्रामीण, अस्पताल में बेटे को दिया जन्म•पश्चिमी सिंहभूम में हाथियों की मौत पर बढ़ी चिंता: भनगांव में हथिनी संदिग्ध हालत में मृत, एक साल में करीब सात मौतें•राजघाट से देशभर तक बापू को नमन, पीएम मोदी ने शास्त्री जी को भी दी श्रद्धांजलि•12.93 लाख का डाकघर गबन: खाताधारकों की रकम भी गई, सरकारी पैसा भी; 4 साल बाद गिरफ्तार हुआ पोस्ट मास्टर•टाटा स्टील की कैंटीन में खाने की गुणवत्ता पर सवाल, एमडी ने दिए तत्काल सुधार के निर्देश•ठेकाकर्मियों के लिए टाटा स्टील की नई पहल, अब मोबाइल पर देखें PF, ग्रेच्युटी और वेतन का हिसाब•दिन में DGP ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, रात में सीतारामडेरा में गूंजी गोलियां
अब RTO के चक्कर खत्म! घर बैठे डाउनलोड होगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, अप्रैल से नई व्यवस्था - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : झारखंड में ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) बनवाने या प्राप्त करने के लिए लोगों को अब परिवहन कार्यालयों के चक्कर लगाने और लंबा इंतजार करने से राहत मिलने वाली है। परिवहन विभाग नई ऑनलाइन व्यवस्था शुरू करने की तैयारी में है। इसके तहत वाहन मालिक और चालक अपना DL और RC सीधे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही इन्हें पीवीसी कार्ड पर प्रिंट कराने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

NIC ने किया सफल ट्रायल

  1. विभागीय पत्र के मुताबिक, नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) की तकनीकी टीम ने 1 अक्टूबर को रांची DTO और अन्य वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में नई व्यवस्था का सफल ट्रायल किया। ट्रायल के बाद व्यवस्था को लागू करने की दिशा में तैयारी तेज कर दी गई है। अधिकारियों से मिली मंजूरी के बाद ऑनलाइन डाउनलोड और PVC प्रिंटिंग की सुविधा शुरू की जाएगी।

सभी जिलों में लगेंगे प्रिंटर और कंप्यूटर

नई व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने के लिए राज्य के सभी जिला परिवहन कार्यालयों (DTO) में जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इनमें PVC कार्ड प्रिंट करने वाले प्रिंटर, स्याही-कार्ड (कंज्यूमेबल्स), कंप्यूटर सिस्टम और तेज इंटरनेट कनेक्शन शामिल हैं। विभाग ने जिलों को निर्देश दिया है कि सेवा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

पुरानी एजेंसी का काम होगा बंद

नई NIC आधारित व्यवस्था लागू होने के बाद DL और RC की प्रिंटिंग तथा कार्ड जारी करने का काम देख रही एजेंसी ‘रोसमर्टा’ की व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी। अपर सचिव की ओर से भेजे गए पत्र में जिलों को नई व्यवस्था लागू होने से पहले हर स्तर पर तैयारी पूरी रखने का निर्देश दिया गया है।

स्मार्ट कार्ड की जगह PVC कार्ड

नई व्यवस्था में वर्तमान में मिलने वाले स्मार्ट कार्ड या चिप वाले कार्ड की जगह आधुनिक क्यूआर कोड आधारित PVC कार्ड का इस्तेमाल किया जाएगा। वाहन चालक और मालिक ऑनलाइन अपने दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे। जरूरत पड़ने पर इन्हें PVC फॉर्मेट में प्रिंट भी कराया जा सकेगा।

परिवहन विभाग का उद्देश्य DL और RC से जुड़ी प्रक्रिया को अधिक सरल और डिजिटल बनाना है। विभागीय तैयारियों के अनुसार अप्रैल से नई व्यवस्था को पूरी तरह लागू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इससे लोगों को दस्तावेज प्राप्त करने के लिए बार-बार परिवहन कार्यालय जाने की जरूरत कम होगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version