ताजा खबर
गांधी-शास्त्री जयंती पर पटमदा में मानवता की मिसाल, रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह•आदित्यपुर में जमीन खत्म, अब कुकड़ू बनेगा नया औद्योगिक ठिकाना! 437 एकड़ पर औद्योगिक पार्क की तैयारी•नौकरों की पहचान पर फर्जी कंपनियां, 54.33 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा•झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बंपर भर्ती, 306 पदों पर आवेदन शुरू; 31 अक्टूबर अंतिम तारीख•गांधी-शास्त्री जयंती पर बाल संप्रेषण गृह में खिले बच्चों के चेहरे, बांटे कपड़े और खाद्य सामग्री•बाराद्वारी फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार मुहैया कराने वाले तक पहुंचने में जुटी पुलिस•अब RTO के चक्कर खत्म! घर बैठे डाउनलोड होगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, अप्रैल से नई व्यवस्था•आदित्यपुर की खरकई नदी में मिला युवक का शव, गुरुवार से था लापता; धनबाद निवासी के रूप में हुई पहचान•गांधी जयंती पर चांडिल में सत्य-अहिंसा के लिए उपवास, काटिया में चार दिन से तनाव; 6 तक समाधान नहीं तो 7 को धरना•सड़क नहीं मिली तो खटिया बनी एंबुलेंस: प्रसव पीड़ा में गर्भवती को 2 किमी पहाड़ पर ढोकर ले गए ग्रामीण, अस्पताल में बेटे को दिया जन्मगांधी-शास्त्री जयंती पर पटमदा में मानवता की मिसाल, रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह•आदित्यपुर में जमीन खत्म, अब कुकड़ू बनेगा नया औद्योगिक ठिकाना! 437 एकड़ पर औद्योगिक पार्क की तैयारी•नौकरों की पहचान पर फर्जी कंपनियां, 54.33 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा•झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बंपर भर्ती, 306 पदों पर आवेदन शुरू; 31 अक्टूबर अंतिम तारीख•गांधी-शास्त्री जयंती पर बाल संप्रेषण गृह में खिले बच्चों के चेहरे, बांटे कपड़े और खाद्य सामग्री•बाराद्वारी फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार मुहैया कराने वाले तक पहुंचने में जुटी पुलिस•अब RTO के चक्कर खत्म! घर बैठे डाउनलोड होगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, अप्रैल से नई व्यवस्था•आदित्यपुर की खरकई नदी में मिला युवक का शव, गुरुवार से था लापता; धनबाद निवासी के रूप में हुई पहचान•गांधी जयंती पर चांडिल में सत्य-अहिंसा के लिए उपवास, काटिया में चार दिन से तनाव; 6 तक समाधान नहीं तो 7 को धरना•सड़क नहीं मिली तो खटिया बनी एंबुलेंस: प्रसव पीड़ा में गर्भवती को 2 किमी पहाड़ पर ढोकर ले गए ग्रामीण, अस्पताल में बेटे को दिया जन्म
गांधी-शास्त्री जयंती पर बाल संप्रेषण गृह में खिले बच्चों के चेहरे, बांटे कपड़े और खाद्य सामग्री - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : गांधी जयंती, शास्त्री जयंती और विश्व मुस्कान दिवस के अवसर पर गुरुवार को घाघीडीह स्थित बाल संप्रेषण गृह परिसर में बच्चों के बीच खुशियां बांटी गईं। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) विशाल गौरव और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बच्चों के बीच वस्त्र, जूते-चप्पल, टॉफियां और बिस्कुट वितरित किए।

सीजेएम ने बच्चों को बताया गांधी के योगदान का महत्व

कार्यक्रम में सीजेएम विशाल गौरव ने बच्चों से संवाद करते हुए महात्मा गांधी के जीवन और देश की आजादी में उनके योगदान की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और अनुशासन के माध्यम से बच्चे अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।

डालसा सचिव ने देखी व्यवस्था, भोजन और शिक्षा पर जोर

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बच्चों का कुशल-क्षेम जाना और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बच्चों की बेहतर देखभाल, भोजन की गुणवत्ता और शिक्षा की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर वातावरण और मार्गदर्शन देकर उन्हें समाज और देश के जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में काम किया जाना चाहिए।

विश्व मुस्कान दिवस पर बच्चों के चेहरे पर बिखरी खुशी

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के साथ विश्व मुस्कान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों के चेहरे पर खुशी लाना था। वस्त्र, जूते-चप्पल और खाद्य सामग्री पाकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में बाल संप्रेषण गृह के गृहपति सुजीत कुमार, सहायक रवि मुर्मू, पीएलवी अरुण रजक, रामकंडेय मिश्रा, ग्लोरिया पूर्ति और सीमा कुमारी सहित समिति के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version