ताजा खबर
शिलान्यास हुआ, एक साल बीता… फिर भी नहीं बनी सड़क! पोटका में गड्ढों के बीच सफर को मजबूर ग्रामीण•सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही पर SSP का बड़ा एक्शन•लोहरदगा में कारोबारी को लेवी की धमकी, दुकान के शटर पर चली गोली•DC-SP दफ्तर के पास बैंक में सेंध! चोरों ने तोड़ा ताला, सात जगहों को बनाया निशाना; ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी लूट•हथकड़ी-रस्सी समेत थाने से फरार, 72 घंटे में फिर पकड़ा गया आरोपी, टूटी हथकड़ी बरामद•टाटा समूह में 12 हजार से ज्यादा शिकायतें, टाटा स्टील-मोटर्स में 3,758 मामले; सप्लाई चेन और टेंडर पर उठे सवाल•बार-बार मुंहासे और चेहरे पर थकान? आपकी त्वचा पर भी असर डाल सकता है तनाव•‘दृश्यम 3’ की धमाकेदार एंट्री, पहले दिन दुनियाभर में ₹95.10 करोड़ की कमाई!•NH-33 पर यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार; 25 यात्रियों में 3 घायल•‘नकाब पहनें, शादी के बाद नौकरी छोड़ें’, फ्लाईदुबई हमले के आरोपी को-पायलट के पुराने पोस्ट पर विवादशिलान्यास हुआ, एक साल बीता… फिर भी नहीं बनी सड़क! पोटका में गड्ढों के बीच सफर को मजबूर ग्रामीण•सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही पर SSP का बड़ा एक्शन•लोहरदगा में कारोबारी को लेवी की धमकी, दुकान के शटर पर चली गोली•DC-SP दफ्तर के पास बैंक में सेंध! चोरों ने तोड़ा ताला, सात जगहों को बनाया निशाना; ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी लूट•हथकड़ी-रस्सी समेत थाने से फरार, 72 घंटे में फिर पकड़ा गया आरोपी, टूटी हथकड़ी बरामद•टाटा समूह में 12 हजार से ज्यादा शिकायतें, टाटा स्टील-मोटर्स में 3,758 मामले; सप्लाई चेन और टेंडर पर उठे सवाल•बार-बार मुंहासे और चेहरे पर थकान? आपकी त्वचा पर भी असर डाल सकता है तनाव•‘दृश्यम 3’ की धमाकेदार एंट्री, पहले दिन दुनियाभर में ₹95.10 करोड़ की कमाई!•NH-33 पर यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार; 25 यात्रियों में 3 घायल•‘नकाब पहनें, शादी के बाद नौकरी छोड़ें’, फ्लाईदुबई हमले के आरोपी को-पायलट के पुराने पोस्ट पर विवाद
शिलान्यास हुआ, एक साल बीता... फिर भी नहीं बनी सड़क! पोटका में गड्ढों के बीच सफर को मजबूर ग्रामीण - aksharsamvad.com
Spread the love

पोटका : पोटका विधानसभा क्षेत्र के सोहदा पंचायत में पात्थर भांगा से बेदाजूड़ी तक जाने वाली सड़क का एक साल पहले मरम्मत के लिए शिलान्यास हुआ था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गड्ढों में तब्दील सड़क, बढ़ी परेशानी

सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। ग्रामीणों के लिए आवागमन मुश्किल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिलान्यास के बाद उम्मीद जगी थी कि सड़क की हालत सुधरेगी, लेकिन एक साल बाद भी स्थिति जस की तस है।

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना में स्वीकृत

बताया गया कि सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत स्वीकृत है। इसका निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल जमशेदपुर के माध्यम से कराया जाना है। इसके बावजूद अब तक धरातल पर काम शुरू नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने उठाए सवाल

कांग्रेस के जिला सचिव जयराम हांसदा और पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबोध सरदार ने सड़क निर्माण में हो रही देरी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शिलान्यास के एक साल बाद भी सड़क का काम शुरू नहीं होना क्षेत्र के लोगों के साथ परेशानी बढ़ाने वाला है।

जल्द काम शुरू कराने की मांग

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन और ग्रामीण कार्य विभाग से बिना और देरी किए सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि विभाग अब मामले को गंभीरता से लेते हुए बदहाल सड़क की समस्या का समाधान करेगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version