ताजा खबर
जमशेदपुर में जितिया पर्व पर दर्दनाक हादसा! गांधी घाट के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, रेस्क्यू शुरू•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा! कुख्यात कोदू समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद•LIVE VIDEO: लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की FIR•जमशेदपुर में कांग्रेस का बड़ा ऐलान! 8 अक्टूबर को निकलेगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च•जमशेदपुर में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट! भीड़, ट्रैफिक से लेकर विसर्जन तक कड़े इंतजाम, DC ने दिए ये निर्देश•शिलान्यास हुआ, एक साल बीता… फिर भी नहीं बनी सड़क! पोटका में गड्ढों के बीच सफर को मजबूर ग्रामीण•सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही पर SSP का बड़ा एक्शन•लोहरदगा में कारोबारी को लेवी की धमकी, दुकान के शटर पर चली गोलीजमशेदपुर में जितिया पर्व पर दर्दनाक हादसा! गांधी घाट के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, रेस्क्यू शुरू•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा! कुख्यात कोदू समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद•LIVE VIDEO: लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की FIR•जमशेदपुर में कांग्रेस का बड़ा ऐलान! 8 अक्टूबर को निकलेगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च•जमशेदपुर में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट! भीड़, ट्रैफिक से लेकर विसर्जन तक कड़े इंतजाम, DC ने दिए ये निर्देश•शिलान्यास हुआ, एक साल बीता… फिर भी नहीं बनी सड़क! पोटका में गड्ढों के बीच सफर को मजबूर ग्रामीण•सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही पर SSP का बड़ा एक्शन•लोहरदगा में कारोबारी को लेवी की धमकी, दुकान के शटर पर चली गोली
सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा! कुख्यात कोदू समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में 1 अक्टूबर की रात हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुख्यात राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू, मो. कैफ उर्फ स्मोलू और दशरथ शुक्ला शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां और एक स्कूटी बरामद की है।

1 अक्टूबर की रात 11:15 बजे हुई थी फायरिंग

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की रात करीब 11:15 बजे सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई और हथियारबंद पुलिस बल के साथ तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।

दो आरोपियों पर फायरिंग में सीधे शामिल होने का आरोप

जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू और मो. कैफ उर्फ स्मोलू को फायरिंग की घटना में प्रत्यक्ष संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां और स्कूटी बरामद की।

सहयोग के आरोप में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को सहयोग देने के आरोप में दशरथ शुक्ला को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या तीन हो गई है।

गिरफ्तार राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू (32 वर्ष) साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह का निवासी बताया गया है। मो. कैफ उर्फ स्मोलू (23 वर्ष) साकची क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि दशरथ शुक्ला (44 वर्ष) गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुईलाडुंगरी का निवासी है।

कुख्यात कोदू पर दर्ज हैं 18 मामले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 18 पुराने मामले दर्ज बताए गए हैं। इनमें हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं।

वहीं, मो. कैफ उर्फ स्मोलू के खिलाफ भी पूर्व में चार आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

केस नंबर 105/2026 में जांच जारी

सीतारामडेरा थाना में इस घटना को लेकर कांड संख्या 105/2026, दिनांक 2 अक्टूबर 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका समेत घटना के अन्य पहलुओं की गहन जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version