ताजा खबर
जमशेदपुर में जितिया पर्व पर दर्दनाक हादसा! गांधी घाट के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, रेस्क्यू शुरू•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा! कुख्यात कोदू समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद•LIVE VIDEO: लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की FIR•जमशेदपुर में कांग्रेस का बड़ा ऐलान! 8 अक्टूबर को निकलेगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च•जमशेदपुर में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट! भीड़, ट्रैफिक से लेकर विसर्जन तक कड़े इंतजाम, DC ने दिए ये निर्देश•शिलान्यास हुआ, एक साल बीता… फिर भी नहीं बनी सड़क! पोटका में गड्ढों के बीच सफर को मजबूर ग्रामीण•सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही पर SSP का बड़ा एक्शन•लोहरदगा में कारोबारी को लेवी की धमकी, दुकान के शटर पर चली गोलीजमशेदपुर में जितिया पर्व पर दर्दनाक हादसा! गांधी घाट के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, रेस्क्यू शुरू•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा! कुख्यात कोदू समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद•LIVE VIDEO: लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की FIR•जमशेदपुर में कांग्रेस का बड़ा ऐलान! 8 अक्टूबर को निकलेगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च•जमशेदपुर में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट! भीड़, ट्रैफिक से लेकर विसर्जन तक कड़े इंतजाम, DC ने दिए ये निर्देश•शिलान्यास हुआ, एक साल बीता… फिर भी नहीं बनी सड़क! पोटका में गड्ढों के बीच सफर को मजबूर ग्रामीण•सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही पर SSP का बड़ा एक्शन•लोहरदगा में कारोबारी को लेवी की धमकी, दुकान के शटर पर चली गोली
टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : बोनस समझौते के बाद टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह का शनिवार को टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन, प्लांट वन और फाइव थाउजेंड विभाग में जोरदार स्वागत किया गया। कर्मचारियों ने अंगवस्त्र, फूलों के गुलदस्ते और पगड़ी पहनाकर दोनों नेताओं का अभिनंदन किया।

इंजन डिवीजन में कर्मचारियों ने किया स्वागत

शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे इंजन डिवीजन में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह के पहुंचने पर कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ट्रेनिंग के प्रशिक्षुओं ने भी दोनों नेताओं का अभिनंदन किया।

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों का स्नेह, प्यार और एकजुटता यूनियन को मजदूरहित में फैसले लेने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि संशय के बीच भी बोनस समझौते का अच्छा परिणाम सामने आया है। आने वाले दिनों में मजदूर हित में और बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए कर्मचारियों की एकता जरूरी है।

महामंत्री बोले- 8000 कर्मचारियों को मिला बोनस का लाभ

महामंत्री आरके सिंह ने बोनस समझौते की बारीकियों को कर्मचारियों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स के करीब 8000 कर्मचारियों को बोनस का लाभ दिलाने के साथ नए बच्चों के कंपनी में प्रवेश का रास्ता भी निकाला गया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और नए रास्ते बनाए जाएंगे, लेकिन इसके लिए सभी कर्मचारियों का एकजुट रहना जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों से भ्रमित करने वाले लोगों से सावधान रहने और वर्तमान नेतृत्व पर भरोसा रखने की अपील की।

‘किसी अनहोनी पर परिवार को नहीं लगाना पड़ेगा नेताओं के चक्कर’

आरके सिंह ने कहा कि वर्तमान यूनियन ने मजदूरहित में कई ऐसे समझौते किए हैं, जिससे भविष्य में किसी मजदूर के साथ अनहोनी होने पर परिवार को आंदोलन करने या किसी नेता के यहां चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। सिस्टम के तहत परिवार को मिलने वाली सुविधाएं स्वत: उपलब्ध होंगी।

उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में बोनस का प्रतिशत और बढ़ेगा। साथ ही कंपनी के आगामी लक्ष्यों को सुरक्षा और गुणवत्ता के साथ हासिल करने की अपील कर्मचारियों से की।

प्लांट वन में भी उमड़ी मजदूरों की भीड़

इंजन डिवीजन के बाद प्लांट वन में भी अध्यक्ष और महामंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे। यहां कार्यक्रम का संचालन अली राजा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन लखन पाल सिंह ने किया।

फाइव थाउजेंड विभाग में पगड़ी पहनाकर अभिनंदन

इसके बाद फाइव थाउजेंड विभाग में भी दोनों नेताओं का स्वागत किया गया। कर्मचारियों ने अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

इंजन डिवीजन के कार्यक्रम का संचालन उत्तम गुहा ने किया, जबकि स्वागत भाषण सीके सिंह ने दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधन के वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version