ताजा खबर
सरायकेला में जिउतिया पर दिखी मां की ममता, संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत•जमशेदपुर में विकास कार्यों की सुस्ती पर DC की फटकार, 15 दिन में काम नहीं तो रद्द•सरायकेला में सिंगल टस्कर का आतंक! शाम ढलते ही गांव में घुस रहा हाथी, धान की खड़ी फसल रौंदी; ग्रामीणों में दहशत•ईचागढ़ में BJP का सियासी खेल तेज, कई चेहरे रेस में!•जमशेदपुर में जितिया पर्व पर दर्दनाक हादसा! गांधी घाट के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, रेस्क्यू शुरू•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा! कुख्यात कोदू समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद•LIVE VIDEO: लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की FIR•जमशेदपुर में कांग्रेस का बड़ा ऐलान! 8 अक्टूबर को निकलेगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्चसरायकेला में जिउतिया पर दिखी मां की ममता, संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत•जमशेदपुर में विकास कार्यों की सुस्ती पर DC की फटकार, 15 दिन में काम नहीं तो रद्द•सरायकेला में सिंगल टस्कर का आतंक! शाम ढलते ही गांव में घुस रहा हाथी, धान की खड़ी फसल रौंदी; ग्रामीणों में दहशत•ईचागढ़ में BJP का सियासी खेल तेज, कई चेहरे रेस में!•जमशेदपुर में जितिया पर्व पर दर्दनाक हादसा! गांधी घाट के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, रेस्क्यू शुरू•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा! कुख्यात कोदू समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद•LIVE VIDEO: लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की FIR•जमशेदपुर में कांग्रेस का बड़ा ऐलान! 8 अक्टूबर को निकलेगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च
सरायकेला में जिउतिया पर दिखी मां की ममता, संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत - aksharsamvad.com
Spread the love

सरायकेला : संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को जीवित्पुत्रिका यानी जिउतिया व्रत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। माताओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर शाम से देर रात तक भगवान जिऊतवाहन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

सुबह से बाजारों में दिखी पर्व की रौनक

जिउतिया को लेकर सुबह से ही जिले के विभिन्न गांवों और बाजारों में चहल-पहल रही। मिलन चौक, तिरूलडीह, टीकर, ईचागढ़ समेत आसपास के बाजारों में इंख डाली और पूजा सामग्री खरीदने के लिए महिलाओं और उनके परिजनों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु इंख डाली को श्रद्धापूर्वक घर लेकर पहुंचे और आंगन में पूजा स्थल तैयार किया।

आंगन में स्थापित की गई सियार-गिद्ध की प्रतिमा

पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार कई घरों में आंगन में कतारी गाड़कर उसके समीप सियार और गिद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद व्रती महिलाओं ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर जिऊतवाहन भगवान की पूजा की।

पंडितों ने सुनाई जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा

पूजा के दौरान पंडितों ने महिलाओं को जीवित्पुत्रिका व्रत से जुड़ी सियार और गिद्ध की पारंपरिक कथा सुनाई। कथा श्रवण के दौरान महिलाओं ने भगवान जिऊतवाहन का स्मरण करते हुए अपनी संतानों की दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना की।

देर रात तक चलता रहा पूजा-पाठ

पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। गांवों में महिलाओं के समूह पूजा की तैयारियों में जुटे रहे, जबकि बाजारों में पर्व को लेकर रौनक देखने को मिली। कई स्थानों पर देर रात तक पूजा-अर्चना और कथा श्रवण का दौर चलता रहा।

पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने अपने बच्चों को अंकुरित चना और अन्य प्रसाद दिया। साथ ही बच्चों के हाथ में तागा बांधकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की।

error: Content is protected !!
Exit mobile version