ताजा खबर
सरायकेला में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन सख्त, हर पंडाल में CCTV अनिवार्य•पारडीह से बालिगुमा तक हाईवे पर अब नहीं चलेगी मनमानी! 71 अतिक्रमण हटे, अवैध पार्किंग पर सख्ती; स्पीड गन कैमरे भी लगेंगे•महिलाओं की डाइट में पपीता, फायदे जानें, पीरियड्स से जुड़े दावों का सच भी समझें•सुबह की सैर पर निकले अमीन की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई गिरफ्तार•साकची से घर लौटते समय मौत का सामना, डिमना रोड पर ट्रक की टक्कर से व्यवसायी की जान गई•जमशेदपुर में बाल-बाल बची मां-बेटे की जिंदगी, मानगो पुल पर मची अफरा-तफरी, जानिए क्या है मामला•बड़े पर्दे पर गदा उठाएंगे भीम? करण जौहर की नई फिल्म को लेकर बढ़ी हलचल•पहले पलटे ट्रक के पास दूसरा भी दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, रातभर थमा गुमला–सिमडेगा मार्ग•झारखंड में ₹1 लाख महीने की नौकरी का मौका, स्कूलों के लिए दो विशेषज्ञों की भर्ती•सीएम की मां पर टिप्पणी पड़ी भारी! गढ़वा विधायक सत्येंद्र तिवारी पर SC-ST एक्ट में केससरायकेला में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन सख्त, हर पंडाल में CCTV अनिवार्य•पारडीह से बालिगुमा तक हाईवे पर अब नहीं चलेगी मनमानी! 71 अतिक्रमण हटे, अवैध पार्किंग पर सख्ती; स्पीड गन कैमरे भी लगेंगे•महिलाओं की डाइट में पपीता, फायदे जानें, पीरियड्स से जुड़े दावों का सच भी समझें•सुबह की सैर पर निकले अमीन की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई गिरफ्तार•साकची से घर लौटते समय मौत का सामना, डिमना रोड पर ट्रक की टक्कर से व्यवसायी की जान गई•जमशेदपुर में बाल-बाल बची मां-बेटे की जिंदगी, मानगो पुल पर मची अफरा-तफरी, जानिए क्या है मामला•बड़े पर्दे पर गदा उठाएंगे भीम? करण जौहर की नई फिल्म को लेकर बढ़ी हलचल•पहले पलटे ट्रक के पास दूसरा भी दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, रातभर थमा गुमला–सिमडेगा मार्ग•झारखंड में ₹1 लाख महीने की नौकरी का मौका, स्कूलों के लिए दो विशेषज्ञों की भर्ती•सीएम की मां पर टिप्पणी पड़ी भारी! गढ़वा विधायक सत्येंद्र तिवारी पर SC-ST एक्ट में केस
सरायकेला में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन सख्त, हर पंडाल में CCTV अनिवार्य - aksharsamvad.com
Spread the love

सरायकेला/चांडिल : शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर चांडिल अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। सोमवार को अनुमंडल मुख्यालय के सभागार में एसडीओ नितिन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा समितियों को सुरक्षा के कई अहम निर्देश दिए गए।

हर पूजा पंडाल पर रहेगी CCTV की नजर

चोरी-छिनतई और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एसडीओ ने सभी दुर्गा पूजा समितियों को अपने-अपने पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। पूजा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन ने समितियों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग की अपील की।

भीड़ संभालने के लिए तैनात होंगे वॉलंटियर

पूजा पंडालों के साथ धार्मिक, सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में समितियों को पर्याप्त संख्या में वॉलंटियर तैनात रखने का निर्देश दिया गया, ताकि भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जा सके।

जुआ-सट्टा और मुर्गा लड़ाई पर रोक

पुलिस को पूजा के दौरान जुआ, सट्टेबाजी, मुर्गा लड़ाई और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया गया। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने को भी कहा गया है।

झूलते तार और स्ट्रीट लाइट भी एजेंडे में

चांडिल बाजार और डैम रोड समेत पूरे अनुमंडल क्षेत्र में बिजली के झूलते तारों और बिजली से जुड़ी समस्याओं को जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। पूजा समितियों ने तांती बांध से अर्जुन ताल तक स्ट्रीट लाइट लगाने और नालियों में जमा गंदे पानी की सफाई की मांग भी रखी।

पूजा समितियों ने मांगा पर्याप्त पुलिस बल

चांडिल बाजार क्षेत्र की पूजा समितियों ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की मांग की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, थाना प्रभारी, पूजा समितियों के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें विश्वरंजन महतो उर्फ कार्तिक महतो, गणेश वर्मा और अरुण बगड़िया समेत कई प्रतिनिधि शामिल हुए।

प्रशासन का फोकस साफ है-दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को किसी भी स्तर पर कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version