ताजा खबर
चाईबासा में अचानक कांपी धरती, कुछ पल के लिए थम गई लोगों की सांसें•मैदान में मुकाबला, थाली में झारखंड का स्वाद, क्रिकेट सितारों के लिए खास मेन्यू•सुनने की परेशानी में मिला सहारा, शांति लता को मिली ₹10 हजार की मशीन•दो एयरलाइनों में नहीं मिली नौकरी, फ्लाईदुबई पहुंचा कैसे? आरोपी को-पायलट की भर्ती पर सवाल•बचपन पर ऑफलाइन और ऑनलाइन खतरे, सुरक्षा के लिए एकजुट होने की पुकार•रांची जाने निकले थे, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई जान•पंडाल दर्शन होगा आसान, रांची में मुफ्त बस सेवा की तैयारी•14 साल की उम्र में राष्ट्रीय चैंपियन, जमशेदपुर के अधिराज ने रचा इतिहास•नगर निगम या इंडस्ट्रियल टाउनशिप? सुप्रीम कोर्ट में जमशेदपुर के भविष्य पर सुनवाई टली•टाटा कमांड एरिया में बड़ा बदलाव, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की पाबंदी; अब सभी को मिलेगा पानी-बिजली कनेक्शनचाईबासा में अचानक कांपी धरती, कुछ पल के लिए थम गई लोगों की सांसें•मैदान में मुकाबला, थाली में झारखंड का स्वाद, क्रिकेट सितारों के लिए खास मेन्यू•सुनने की परेशानी में मिला सहारा, शांति लता को मिली ₹10 हजार की मशीन•दो एयरलाइनों में नहीं मिली नौकरी, फ्लाईदुबई पहुंचा कैसे? आरोपी को-पायलट की भर्ती पर सवाल•बचपन पर ऑफलाइन और ऑनलाइन खतरे, सुरक्षा के लिए एकजुट होने की पुकार•रांची जाने निकले थे, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई जान•पंडाल दर्शन होगा आसान, रांची में मुफ्त बस सेवा की तैयारी•14 साल की उम्र में राष्ट्रीय चैंपियन, जमशेदपुर के अधिराज ने रचा इतिहास•नगर निगम या इंडस्ट्रियल टाउनशिप? सुप्रीम कोर्ट में जमशेदपुर के भविष्य पर सुनवाई टली•टाटा कमांड एरिया में बड़ा बदलाव, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की पाबंदी; अब सभी को मिलेगा पानी-बिजली कनेक्शन
चाईबासा में अचानक कांपी धरती, कुछ पल के लिए थम गई लोगों की सांसें - aksharsamvad.com
Spread the love

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई। करीब 10:38 बजे महसूस किए गए झटकों के दौरान तेज गड़गड़ाहट जैसी आवाज सुनाई देने की बात स्थानीय लोगों ने बताई। कुछ क्षणों के लिए लोगों को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है।

कंपन महसूस होते ही कई लोग घरों और दुकानों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर चले गए। बहुमंजिली इमारतों में मौजूद लोगों ने भी झटके महसूस किए। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

तेज आवाज के साथ महसूस हुआ कंपन, लोगों में मची अफरा-तफरी

स्थानीय लोगों के अनुसार, जमीन में कंपन से ठीक पहले तेज गड़गड़ाहट जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद कुछ देर तक कंपन महसूस हुआ। पंखे और खिड़कियों के हिलने से लोगों को भूकंप का अंदेशा हुआ।

अचानक हुए इस घटनाक्रम से चाईबासा के कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए। लोग एक-दूसरे से घटना की जानकारी लेने लगे और मोबाइल पर भी इसकी पुष्टि करने की कोशिश करते रहे।

राहत की खबर, नुकसान की सूचना नहीं

भूकंप के झटकों के बाद राहत की बात यह रही कि शुरुआती जानकारी में किसी व्यक्ति के घायल होने या मकान, दुकान अथवा अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। प्रशासन की ओर से स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।

कितनी तीव्रता का था भूकंप, आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार

भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता, केंद्र और गहराई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। संबंधित वैज्ञानिक एजेंसी की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि चाईबासा में महसूस किए गए झटकों की वास्तविक तीव्रता कितनी थी और इसका केंद्र कहां था।

आसपास के इलाकों में भी जुटाई जा रही जानकारी

चाईबासा के अलावा पश्चिमी सिंहभूम के दूसरे हिस्सों में भी कंपन महसूस किए जाने की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल शुरुआती स्थिति में किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version