ताजा खबर
हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन से चल रहा था इलाज; रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस•कुपोषण की समय पर पहचान, हर बच्चे तक मदद, लेस्लीगंज में सेविकाओं को प्रशिक्षण•वियतनाम हादसे में बेटे को खोया, परिवार को मिली ₹5 लाख की सहायता•रांची पहुंचे क्रिकेट सितारे, भारत–वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले बढ़ी हलचल•महिलाएं साष्टांग प्रणाम क्यों नहीं करतीं? जानिए परंपरा के पीछे की मान्यता•सर्दियों में ट्रेन पर ब्रेक, विरोध तेज, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस चलाने की मांग•झारखंड कैबिनेट की बैठक अचानक टली, आज होने वाले बड़े फैसलों पर लगा ब्रेक; नई तारीख का इंतजार•नौकरी का झांसा, घर पहुंचा पूर्व डाककर्मी; दो चेक चुराकर खाते से उड़ाए ₹60 हजार•20 अक्टूबर को मोरहाबादी और अरगोड़ा में रावण दहन, CM हेमंत सोरेन को सपरिवार शामिल होने का न्योता•चाईबासा में अचानक कांपी धरती, कुछ पल के लिए थम गई लोगों की सांसेंहेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन से चल रहा था इलाज; रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस•कुपोषण की समय पर पहचान, हर बच्चे तक मदद, लेस्लीगंज में सेविकाओं को प्रशिक्षण•वियतनाम हादसे में बेटे को खोया, परिवार को मिली ₹5 लाख की सहायता•रांची पहुंचे क्रिकेट सितारे, भारत–वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले बढ़ी हलचल•महिलाएं साष्टांग प्रणाम क्यों नहीं करतीं? जानिए परंपरा के पीछे की मान्यता•सर्दियों में ट्रेन पर ब्रेक, विरोध तेज, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस चलाने की मांग•झारखंड कैबिनेट की बैठक अचानक टली, आज होने वाले बड़े फैसलों पर लगा ब्रेक; नई तारीख का इंतजार•नौकरी का झांसा, घर पहुंचा पूर्व डाककर्मी; दो चेक चुराकर खाते से उड़ाए ₹60 हजार•20 अक्टूबर को मोरहाबादी और अरगोड़ा में रावण दहन, CM हेमंत सोरेन को सपरिवार शामिल होने का न्योता•चाईबासा में अचानक कांपी धरती, कुछ पल के लिए थम गई लोगों की सांसें
हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन से चल रहा था इलाज; रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस - aksharsamvad.com
Spread the love

  • तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों की टीम ने संभाला मोर्चा, मुख्यमंत्री समेत कई नेता अस्पताल पहुंचे

जमशेदपुर/रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार रात निधन हो गया। उन्होंने रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले करीब 20 दिनों से अस्वस्थ थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से झामुमो परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है।

अचानक बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों की टीम ने संभाली कमान

रूपी सोरेन की तबीयत बुधवार को अचानक ज्यादा बिगड़ गई थी। बताया गया कि उनका हार्ट रेट अनियंत्रित हो गया था और लगातार गिरावट के बाद चिकित्सकों ने तत्काल आपात बैठक कर आगे के उपचार पर चर्चा की। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया।

न्यूरो मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. उज्ज्वल राय समेत अन्य चिकित्सक अस्पताल पहुंचे। वहीं कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक गुप्ता भी शाम करीब छह बजे अस्पताल पहुंचे थे। चिकित्सकों ने हृदय गति को नियंत्रित करने के लिए टेंपरेरी पेसमेकर लगाने का निर्णय लिया था।

मां की तबीयत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे हेमंत सोरेन

रूपी सोरेन की गंभीर हालत की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली। कल्पना सोरेन भी अस्पताल में मौजूद रहीं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री योगेंद्र प्रसाद और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर उरांव समेत कई नेता भी अस्पताल पहुंचे।

झामुमो परिवार में शोक की लहर

रूपी सोरेन लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। 18 सितंबर को सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी था। बुधवार को हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

रूपी सोरेन के निधन की खबर सामने आते ही झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन से सोरेन परिवार और समर्थकों में गहरा दुख है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version