ताजा खबर
दुर्गापूजा में हुड़दंग किया तो खैर नहीं! सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की नजर•गर्भवती महिलाओं की जांच में ढिलाई नहीं, चक्रधरपुर अस्पताल में एसडीओ ने दिए निर्देश•पीएंडएम मॉल का पिछला गेट सील, ₹2.23 करोड़ के बकाया विवाद में पहुंची संयुक्त टीम•दिल्ली की पाबंदियों पर सुप्रीम कोर्ट में सवाल, विरोध के अधिकार और कानून में संतुलन पर जोर•31,926 डिग्रियां, 104 गोल्ड मेडल, बीबीएमकेयू में उपलब्धियों का उत्सव•भर्ती विवाद में फैसले का इंतजार, CGL पर बहस पूरी; JPSC की सुनवाई आगे•पूर्वी सिंहभूम में इस बार लहलहाएगी धान की फसल, छठ के बाद शुरू होगी कटाई; किसानों के चेहरे खिले•मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्म, नेमरा में परिजनों के साथ किया संस्कार•रियाद की हवाई यात्रा पर संकट, एयरपोर्ट पर हमले की खबर के बीच 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द•रांची टी-20 में ओस बदल सकती है खेल, स्टेडियम जाने से पहले जान लें नियमदुर्गापूजा में हुड़दंग किया तो खैर नहीं! सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की नजर•गर्भवती महिलाओं की जांच में ढिलाई नहीं, चक्रधरपुर अस्पताल में एसडीओ ने दिए निर्देश•पीएंडएम मॉल का पिछला गेट सील, ₹2.23 करोड़ के बकाया विवाद में पहुंची संयुक्त टीम•दिल्ली की पाबंदियों पर सुप्रीम कोर्ट में सवाल, विरोध के अधिकार और कानून में संतुलन पर जोर•31,926 डिग्रियां, 104 गोल्ड मेडल, बीबीएमकेयू में उपलब्धियों का उत्सव•भर्ती विवाद में फैसले का इंतजार, CGL पर बहस पूरी; JPSC की सुनवाई आगे•पूर्वी सिंहभूम में इस बार लहलहाएगी धान की फसल, छठ के बाद शुरू होगी कटाई; किसानों के चेहरे खिले•मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्म, नेमरा में परिजनों के साथ किया संस्कार•रियाद की हवाई यात्रा पर संकट, एयरपोर्ट पर हमले की खबर के बीच 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द•रांची टी-20 में ओस बदल सकती है खेल, स्टेडियम जाने से पहले जान लें नियम
दुर्गापूजा में हुड़दंग किया तो खैर नहीं! सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की नजर - aksharsamvad.com
Spread the love

  • लेस्लीगंज थाना में शांति समिति की बैठक, पूजा पंडालों में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर जोर; सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

नीलांबर-पीतांबरपुर (पलामू) : दुर्गापूजा के दौरान हुड़दंग मचाने, भ्रामक संदेश फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की अब खैर नहीं। पुलिस सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी। त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी शुक्रवार को लेस्लीगंज थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने दी।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गापूजा आस्था, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पर्व है। सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी भ्रामक या भड़काऊ संदेश पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे प्रसारित करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

पूजा पंडालों में सुरक्षा और रोशनी पर जोर

बैठक में पूजा समितियों को पंडालों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने, रोशनी और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने और सड़कों पर आवागमन बाधित नहीं होने देने को कहा गया, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

संवेदनशील इलाकों पर रहेगी विशेष निगरानी

पुलिस ने संवेदनशील स्थानों, पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी रखने पर जोर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। पूजा समितियों और स्थानीय लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक की अध्यक्षता तारकेश्वर पासवान ने की, जबकि संचालन तनवीर आलम ने किया। इस मौके पर एएसआई बाबूलाल यादव, शशि रंजन पांडेय, रामानंदन प्रसाद, मुखिया संगीता देवी, गुड्डू पासवान और द्वारिका साव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version