ताजा खबर
थाना से 200 मीटर दूर एक करोड़ की डकैती, पिस्टल सिर पर सटाकर बेटे को डराया•टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय सम्मान, जल संरक्षण से 4,820 लोगों की जिंदगी में आया बदलाव•चांडिल में थाने से 100 मीटर दूर डकैती, बंदूक की नोक पर परिवार को बनाया बंधक; सोना-चांदी लूटकर फरार हुए 8 नकाबपोश•हेमंत सोरेन ने निभाई मां रूपी सोरेन के श्राद्ध की पारंपरिक रस्म, नेमरा में परिवार संग किया संस्कार•गोलमुरी बैंक डकैती: फरार पांच आरोपितों पर 10 लाख का इनाम, बिहार-बंगाल तक पुलिस की छापेमारी•जमशेदपुर में 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, 2500 बच्चों को नहीं मिला पोषाहार•AI नहीं छीन सकता लेखक की कलम! जमशेदपुर के ‘छाप 3.0’ में साहित्यकारों ने बताई किताबों की ताकत•जमशेदपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, एक के मामले में पारिवारिक विवाद का आरोप तो दूसरा तलाश रहा था रोजगार•जमशेदपुर में लगा झारखंड का पहला ग्रेन ATM, अंगूठा लगाते ही मिलेगा गेहूं-चावल; बिचौलियों का खेल होगा खत्म!•20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, जमशेदपुर लाकर पान मसाला फैक्ट्री मालिक को भेजा जेलथाना से 200 मीटर दूर एक करोड़ की डकैती, पिस्टल सिर पर सटाकर बेटे को डराया•टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय सम्मान, जल संरक्षण से 4,820 लोगों की जिंदगी में आया बदलाव•चांडिल में थाने से 100 मीटर दूर डकैती, बंदूक की नोक पर परिवार को बनाया बंधक; सोना-चांदी लूटकर फरार हुए 8 नकाबपोश•हेमंत सोरेन ने निभाई मां रूपी सोरेन के श्राद्ध की पारंपरिक रस्म, नेमरा में परिवार संग किया संस्कार•गोलमुरी बैंक डकैती: फरार पांच आरोपितों पर 10 लाख का इनाम, बिहार-बंगाल तक पुलिस की छापेमारी•जमशेदपुर में 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, 2500 बच्चों को नहीं मिला पोषाहार•AI नहीं छीन सकता लेखक की कलम! जमशेदपुर के ‘छाप 3.0’ में साहित्यकारों ने बताई किताबों की ताकत•जमशेदपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, एक के मामले में पारिवारिक विवाद का आरोप तो दूसरा तलाश रहा था रोजगार•जमशेदपुर में लगा झारखंड का पहला ग्रेन ATM, अंगूठा लगाते ही मिलेगा गेहूं-चावल; बिचौलियों का खेल होगा खत्म!•20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, जमशेदपुर लाकर पान मसाला फैक्ट्री मालिक को भेजा जेल
टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय सम्मान, जल संरक्षण से 4,820 लोगों की जिंदगी में आया बदलाव - aksharsamvad.com
Spread the love

  • किसानों की आय में 33% की बढ़ोतरी, 207 हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन को मिली सिंचाई सुविधा

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन को जल संरक्षण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम के लिए सीआइआइ नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन वाटर मैनेजमेंट 2026 से सम्मानित किया गया है। फाउंडेशन को ओडिशा के कलिंगनगर में संचालित इंटीग्रेटेड वाटरशेड मैनेजमेंट एंड क्लाइमेट चेंज अडॉप्टेशन प्रोजेक्ट के लिए ‘बियॉन्ड द फेंस’ श्रेणी में विजेता घोषित किया गया। इस परियोजना ने जल संरक्षण के साथ खेती और ग्रामीण परिवारों की आजीविका को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

12 गांवों में जल संरक्षण की पहल, 4,820 लोगों को मिला लाभ

ओडिशा के जाजपुर जिले के दानागड़ी और सुकिंदा प्रखंडों में संचालित यह परियोजना ब्राह्मणी नदी बेसिन के जलग्रहण क्षेत्र में फैली है। इसके तहत 12 गांवों और नौ ग्राम पंचायतों में कुल 3,270.87 हेक्टेयर क्षेत्र को शामिल किया गया। परियोजना का उद्देश्य वर्षा पर निर्भर खेती, भूमि क्षरण, कम कृषि उत्पादकता और ग्रामीण परिवारों की आजीविका से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करना था।

207 हेक्टेयर जमीन को मिली अतिरिक्त सिंचाई सुविधा

परियोजना के तहत जल संरक्षण और भूमि सुधार के लिए कई स्तरों पर काम किया गया। चार वर्षों के दौरान 207 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचाई सुविधा के दायरे में लाया गया। वहीं, 427 हेक्टेयर भूमि का उपचार किया गया और करीब 143 हेक्टेयर अनुपजाऊ जमीन को फिर से कृषि उपयोग के योग्य बनाया गया।

इन प्रयासों से खेती के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ाने, भूमि की उत्पादकता सुधारने और किसानों को अधिक टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने में मदद मिली।

भूजल स्तर में करीब एक मीटर का सुधार

जल संरक्षण की इस पहल का असर भूजल स्तर पर भी देखने को मिला। परियोजना के अनुसार, क्षेत्र में भूजल स्तर में लगभग एक मीटर का सुधार दर्ज किया गया। इसके साथ ही टिकाऊ कृषि, फसल विविधीकरण और प्राकृतिक संसाधनों के सामुदायिक प्रबंधन को बढ़ावा दिया गया।

इन पहलों के परिणामस्वरूप परिवारों की औसत वार्षिक आय में आधार स्तर की तुलना में 33.13 प्रतिशत की वृद्धि हुई। परियोजना से कुल 4,820 लोगों को लाभ पहुंचा, जिनमें बड़ी संख्या वंचित और सीमांत समुदायों के लोगों की है।

राष्ट्रीय मंच पर सम्मान, जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री रहे मौजूद

सीआइआइ नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन वाटर मैनेजमेंट 2026 के समारोह में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी, नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के महानिदेशक राजीव कुमार मित्तल और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के संयुक्त सचिव डी. सेंथिल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और क्षेत्र के विशेषज्ञ मौजूद रहे।

इस समारोह में टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से सीओओ देवदूत मोहंती, कृषि प्रमुख अनंत सिंह और फाउंडेशन के अन्य अधिकारियों ने प्रतिनिधित्व किया।

समुदाय की भागीदारी को बताया सफलता का आधार

टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय ने कहा कि यह सम्मान कलिंगनगर में जल और आजीविका से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए समुदायों के सामूहिक प्रयासों और टीम की तकनीकी क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आगे भी जल सुरक्षा मजबूत करने, ग्रामीण आजीविका को जलवायु परिवर्तन के प्रति अधिक सक्षम बनाने और सतत विकास को बढ़ावा देने के प्रयास जारी रहेंगे।

फाउंडेशन स्थानीय संस्थाओं, सरकारी एजेंसियों और समुदायों के साथ मिलकर जल प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दीर्घकालिक और टिकाऊ समाधान विकसित करने पर काम कर रहा है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version