ताजा खबर
पलामू में दर्दनाक हादसा: बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, दो घायल; मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक ने बचाई जान!•जमशेदपुर में पहली बार मिला दो आयुष अस्पतालों का तोहफा, सोमवार से मरीजों का इलाज शुरू•निखार हत्याकांड में बड़ा खुलासा? राघव-कन्हैया आमने-सामने, गैंगवार की साजिश खंगाल रही पुलिस!•‘बम्बई में का बा’ ने डॉ. सागर को बना दिया बॉलीवुड का सितारा, 3 लाख रुपये में मिला एक रैप सॉन्ग!•14 साल से खाली पड़ी टाटा पावर की 437 एकड़ जमीन, अब बसेगा उद्योगों का नया शहर!•टाटा स्टील के 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान के साथ विदाई, टाटा वर्कर्स यूनियन ने दिया गिफ्ट कूपन•अवैध बालू पर खनन विभाग का बड़ा प्रहार, 30 हजार CFT बालू जब्त; चौका में आईसर भी पकड़ा गया•‘लड़ने वाला नेता चुनिए, ठेकेदार नहीं’, रामचंद्र सहिस का हरेलाल महतो पर तीखा हमला•कुष्ठ रोग पर 100 दिन का महाअभियान, डीसी ने दिया ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ का संदेश•मानसिक परेशानी छिपाएं नहीं, मदद लें! डालसा ने मानगो चौक पर लोगों को किया जागरूकपलामू में दर्दनाक हादसा: बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, दो घायल; मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक ने बचाई जान!•जमशेदपुर में पहली बार मिला दो आयुष अस्पतालों का तोहफा, सोमवार से मरीजों का इलाज शुरू•निखार हत्याकांड में बड़ा खुलासा? राघव-कन्हैया आमने-सामने, गैंगवार की साजिश खंगाल रही पुलिस!•‘बम्बई में का बा’ ने डॉ. सागर को बना दिया बॉलीवुड का सितारा, 3 लाख रुपये में मिला एक रैप सॉन्ग!•14 साल से खाली पड़ी टाटा पावर की 437 एकड़ जमीन, अब बसेगा उद्योगों का नया शहर!•टाटा स्टील के 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान के साथ विदाई, टाटा वर्कर्स यूनियन ने दिया गिफ्ट कूपन•अवैध बालू पर खनन विभाग का बड़ा प्रहार, 30 हजार CFT बालू जब्त; चौका में आईसर भी पकड़ा गया•‘लड़ने वाला नेता चुनिए, ठेकेदार नहीं’, रामचंद्र सहिस का हरेलाल महतो पर तीखा हमला•कुष्ठ रोग पर 100 दिन का महाअभियान, डीसी ने दिया ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ का संदेश•मानसिक परेशानी छिपाएं नहीं, मदद लें! डालसा ने मानगो चौक पर लोगों को किया जागरूक
निखार हत्याकांड में बड़ा खुलासा? राघव-कन्हैया आमने-सामने, गैंगवार की साजिश खंगाल रही पुलिस! - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में पुलिस अब अखिलेश सिंह और गणेश सिंह गिरोह के बीच पुरानी दुश्मनी, वर्चस्व की लड़ाई और संभावित गैंगवार की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इसी क्रम में निखार हत्याकांड के कथित मुख्य साजिशकर्ता सोनारी निवासी अशोक सिंह उर्फ राघव और बागबेड़ा प्रधान टोला निवासी कन्हैया सिंह को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। पुलिस दोनों के बयानों का मिलान कर हत्याकांड के पीछे की कथित साजिश और अन्य वारदातों से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

टेंथ माइल स्टोन के पास हुई थी निखार की हत्या

कदमा के विजया हेरिटेज निवासी निखार सबलोक की चांडिल स्थित टेंथ माइल स्टोन होटल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आठ आरोपित न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस अब तक सामने आए बयानों, पुराने विवादों और संभावित साजिश के तथ्यों को जोड़कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां तलाश रही है।

राघव के बयान के बाद कन्हैया से पूछताछ

पुलिस पूछताछ के दौरान राघव ने दावा किया था कि निखार सबलोक की हत्या अखिलेश सिंह के कहने पर कराई गई। उसने बागबेड़ा सिदो-कान्हू बस्ती निवासी मोनू सिंह की हत्या की कथित योजना का भी जिक्र किया था। मोनू को गणेश सिंह गिरोह से जुड़ा बताया जाता है।

इन दावों के बाद पुलिस ने राघव को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसके बयानों की पुष्टि और संभावित कड़ियों का पता लगाने के लिए कन्हैया सिंह से भी पूछताछ शुरू की गई है। हालांकि, राघव के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

मोनू सिंह की हत्या की कथित योजना भी जांच के घेरे में

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि चांडिल के कांदरबेड़ा में मोनू सिंह की हत्या की कथित योजना किसने बनाई थी, शूटरों को किसने लगाया और वारदात को अंजाम देने में वे क्यों नाकाम रहे। जांच में बागबेड़ा क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर कन्हैया और मोनू के बीच पहले हुए विवाद तथा फायरिंग की घटनाओं के पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

पुराने विवाद से गैंगवार तक की कड़ियां तलाश रही पुलिस

निखार हत्याकांड की जांच अब केवल गोलीबारी की घटना तक सीमित नहीं है। पुलिस कथित गिरोहबाजी, आपसी रंजिश, वर्चस्व की लड़ाई और संभावित टारगेट की जानकारी जुटाकर पूरे नेटवर्क को समझने की कोशिश कर रही है। राघव और कन्हैया से पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मामले की अगली तस्वीर साफ हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version