ताजा खबर
दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त•जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद तनाव! पत्थरबाजी में 6 घायल, भारी पुलिस बल तैनात; SP बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं•विकास कार्यों में देरी पर कड़ा रुख, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश•काला बिल्ला, काम जारी, एसीबी कार्रवाई पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल•टाटा स्टील का बड़ा ग्लोबल दांव! भारत-ब्रिटेन मिलकर बनाएंगे भविष्य का ग्रीन मटेरियल, ₹30 करोड़ से ज्यादा की रिसर्च साझेदारी•बिरसानगर में हथियारों की डील पर पुलिस का छापा! पिस्तौल और दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार•‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में सियासी घमासान, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष का मार्च•बिष्टुपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, लाठी-पत्थर चलने की सूचना, पुलिस तैनात•26 अक्टूबर को भक्ति जागरण, 50 से अधिक पूजा समितियों का होगा सम्मान•जेल से अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन, नाबालिग से कथित यौन शोषण मामले में जांच जारीदुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त•जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद तनाव! पत्थरबाजी में 6 घायल, भारी पुलिस बल तैनात; SP बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं•विकास कार्यों में देरी पर कड़ा रुख, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश•काला बिल्ला, काम जारी, एसीबी कार्रवाई पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल•टाटा स्टील का बड़ा ग्लोबल दांव! भारत-ब्रिटेन मिलकर बनाएंगे भविष्य का ग्रीन मटेरियल, ₹30 करोड़ से ज्यादा की रिसर्च साझेदारी•बिरसानगर में हथियारों की डील पर पुलिस का छापा! पिस्तौल और दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार•‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में सियासी घमासान, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष का मार्च•बिष्टुपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, लाठी-पत्थर चलने की सूचना, पुलिस तैनात•26 अक्टूबर को भक्ति जागरण, 50 से अधिक पूजा समितियों का होगा सम्मान•जेल से अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन, नाबालिग से कथित यौन शोषण मामले में जांच जारी
दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त - aksharsamvad.com
Spread the love

  • सीतारामडेरा, भालूबासा, ट्यूबगेट बस्ती और गोलपहाड़ी समेत कई इलाकों में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, आरोपी फरार

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा त्योहार के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीम ने सीतारामडेरा, भालूबासा, बर्मामाइंस और परसुडीह थाना क्षेत्रों में कई अवैध शराब बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। परसुडीह थाना क्षेत्र के बाहा मैदान नया बस्ती और गोलपहाड़ी इलाके से करीब 320 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है।

शिकायत के बाद कई ठिकानों पर छापेमारी

प्राप्त परिवाद पत्र के आलोक में उत्पाद विभाग की टीम ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ओल्ड सीतारामडेरा और भालूबासा में अवैध शराब बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की। इसके अलावा बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की ट्यूबगेट बस्ती में भी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक उत्पाद, घाटशिला प्रक्षेत्र ने किया। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद हुई।

परसुडीह और गोलपहाड़ी में 320 लीटर शराब जब्त

अभियान को आगे बढ़ाते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने परसुडीह थाना क्षेत्र के बाहा मैदान नया बस्ती और गोलपहाड़ी में संचालित अवैध शराब बिक्री केंद्रों पर भी छापेमारी की। यहां से करीब 320 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। हालांकि, छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए।

फरार आरोपियों पर दर्ज होगा मामला

उत्पाद विभाग की ओर से फरार आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ अभियान जारी रखा है। त्योहार के दौरान अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version