ताजा खबर
टाटा स्टील में 1 नवंबर से बदलेगा ड्यूटी टाइम, 2,800 कर्मचारियों के लिए लागू होगा नया नियम•जमशेदपुर की पहली दुर्गापूजा: तब 5 रुपये में होता था आयोजन, अब 50 लाख तक पहुंचा पंडाल का बजट•जमशेदपुर में अपराधियों पर बड़ा एक्शन, बिल्ला पाठक समेत 10 पर सीसीए•दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त•जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद तनाव! पत्थरबाजी में 6 घायल, भारी पुलिस बल तैनात; SP बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं•विकास कार्यों में देरी पर कड़ा रुख, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश•काला बिल्ला, काम जारी, एसीबी कार्रवाई पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल•टाटा स्टील का बड़ा ग्लोबल दांव! भारत-ब्रिटेन मिलकर बनाएंगे भविष्य का ग्रीन मटेरियल, ₹30 करोड़ से ज्यादा की रिसर्च साझेदारी•बिरसानगर में हथियारों की डील पर पुलिस का छापा! पिस्तौल और दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार•‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में सियासी घमासान, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष का मार्चटाटा स्टील में 1 नवंबर से बदलेगा ड्यूटी टाइम, 2,800 कर्मचारियों के लिए लागू होगा नया नियम•जमशेदपुर की पहली दुर्गापूजा: तब 5 रुपये में होता था आयोजन, अब 50 लाख तक पहुंचा पंडाल का बजट•जमशेदपुर में अपराधियों पर बड़ा एक्शन, बिल्ला पाठक समेत 10 पर सीसीए•दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त•जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद तनाव! पत्थरबाजी में 6 घायल, भारी पुलिस बल तैनात; SP बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं•विकास कार्यों में देरी पर कड़ा रुख, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश•काला बिल्ला, काम जारी, एसीबी कार्रवाई पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल•टाटा स्टील का बड़ा ग्लोबल दांव! भारत-ब्रिटेन मिलकर बनाएंगे भविष्य का ग्रीन मटेरियल, ₹30 करोड़ से ज्यादा की रिसर्च साझेदारी•बिरसानगर में हथियारों की डील पर पुलिस का छापा! पिस्तौल और दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार•‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में सियासी घमासान, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष का मार्च
जमशेदपुर में अपराधियों पर बड़ा एक्शन, बिल्ला पाठक समेत 10 पर सीसीए - aksharsamvad.com
Spread the love

  •  परामर्शदात्री समिति के समक्ष हुई सुनवाई, डीसी और एसएसपी ने रखा पक्ष; जिला प्रशासन के आदेश पर टिकी नजर

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने 10 अपराधियों के खिलाफ क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) के तहत कार्रवाई की पहल की है। इनमें गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती निवासी प्रदीप पाठक उर्फ बिल्ला पाठक समेत कई चर्चित नाम शामिल हैं। सोमवार को हाईकोर्ट स्थित परामर्शदात्री समिति के समक्ष इन मामलों की सुनवाई हुई।

सुनवाई के लिए सभी संबंधित अपराधियों को घाघीडीह सेंट्रल जेल से हाईकोर्ट ले जाया गया था। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारीब भी समिति के समक्ष उपस्थित हुए। इस दौरान जिले में संबंधित अपराधियों के खिलाफ चल रहे मामलों और उनकी वर्तमान स्थिति से समिति को अवगत कराया गया।

गोलमुरी से आजादनगर तक के अपराधी सूची में

सीसीए के तहत कार्रवाई के लिए जिन 10 अपराधियों के नाम सामने आए हैं, उनमें गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती निवासी प्रदीप पाठक उर्फ बिल्ला पाठक, बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गाड़ाबासा निवासी संजीत साव, गोलमुरी क्षेत्र के रामदेव बगान निवासी करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा परसुडीह के कीताडीह ग्वालापट्टी निवासी रवि यादव, आजादनगर थाना क्षेत्र के मोहम्मद तौफिक उर्फ बाबू, नूर कॉलोनी निवासी मोहम्मद इमरान उर्फ कटप्पा, उलीडीह थाना क्षेत्र के मून सिटी के सामने स्थित शिवजी सिंह कॉम्प्लेक्स निवासी विक्की सिंह गिल उर्फ कुंडी, आजादनगर निवासी इस्माइल आलम उर्फ इस्माइल उर्फ चौंच, मोहम्मद सलमान उर्फ जम्मू बच्चा और जुगसलाई थाना क्षेत्र की गरीब नवाज कॉलोनी निवासी जाहिद हुसैन उर्फ विक्की शामिल हैं।

अब आदेश पर टिकी नजर

परामर्शदात्री समिति ने जिला प्रशासन और पुलिस का पक्ष सुना। प्रशासन की ओर से संबंधित अपराधियों के मामलों की जानकारी और उपलब्ध तथ्यों को रखा गया। अब इस मामले में समिति के निर्णय और आगे जारी होने वाले आदेश पर नजर है।

सीसीए के तहत कार्रवाई का उद्देश्य अपराध नियंत्रण के लिए कानूनी प्रावधानों का इस्तेमाल करना है। हालांकि, सुनवाई के बाद अंतिम आदेश जारी होने की पुष्टि होने पर ही यह स्पष्ट होगा कि किन अपराधियों के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई प्रभावी होगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version