ताजा खबर
टाटा स्टील के कर्मचारियों की सेहत पर फोकस, कैंटीन में मिलेंगे कई पौष्टिक नाश्ते•जमशेदपुर में फूड विभाग की बड़ी कार्रवाई, खराब मिठाई-तेल और मिलावटी पनीर मिलने से मचा हड़कंप•पोटका विधायक संजीव सरदार पर इंजीनियरों से मारपीट का आरोप, जल संसाधन विभाग में उबाल; सार्वजनिक माफी की मांग•जमशेदपुर में 70 साल पुराने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र होंगे डिजिटल, 10.50 लाख रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की तैयारी•दुर्गापूजा-दीपावली पर रेलवे की सौगात, टाटानगर से बक्सर के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन•दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 280 लीटर अवैध शराब जब्त•टाटा स्टील की कैंटीन में बड़ा बदलाव, ₹1.50 में मिलेगी ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी•बिष्टुपुर झड़प पर सियासी उबाल, मरांडी बोले—विरोध में हिंसा की जगह नहीं•पोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला•झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामदटाटा स्टील के कर्मचारियों की सेहत पर फोकस, कैंटीन में मिलेंगे कई पौष्टिक नाश्ते•जमशेदपुर में फूड विभाग की बड़ी कार्रवाई, खराब मिठाई-तेल और मिलावटी पनीर मिलने से मचा हड़कंप•पोटका विधायक संजीव सरदार पर इंजीनियरों से मारपीट का आरोप, जल संसाधन विभाग में उबाल; सार्वजनिक माफी की मांग•जमशेदपुर में 70 साल पुराने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र होंगे डिजिटल, 10.50 लाख रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की तैयारी•दुर्गापूजा-दीपावली पर रेलवे की सौगात, टाटानगर से बक्सर के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन•दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 280 लीटर अवैध शराब जब्त•टाटा स्टील की कैंटीन में बड़ा बदलाव, ₹1.50 में मिलेगी ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी•बिष्टुपुर झड़प पर सियासी उबाल, मरांडी बोले—विरोध में हिंसा की जगह नहीं•पोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला•झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामद
पोटका विधायक संजीव सरदार पर इंजीनियरों से मारपीट का आरोप, जल संसाधन विभाग में उबाल; सार्वजनिक माफी की मांग - aksharsamvad.com
Spread the love

  • सहायक अभियंता विजय तिर्की और कार्यपालक अभियंता शिवराम गगराई ने लगाए गंभीर आरोप, इंजीनियर संगठनों की बैठक में उठा मामला

जमशेदपुर : पोटका विधायक संजीव सरदार पर जल संसाधन विभाग की स्वर्णरेखा परियोजना में कार्यरत सहायक अभियंता विजय तिर्की और कार्यपालक अभियंता शिवराम गगराई के साथ गाली-गलौज, बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना को लेकर विभागीय इंजीनियरों में आक्रोश है। मामले को लेकर डिप्लोमा अभियंता संघ झारखंड और झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ के पदाधिकारियों ने निर्मल गेस्ट हाउस में बैठक कर विरोध जताया। संघ के पदाधिकारियों ने विधायक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

आवास पर बुलाकर मारपीट करने का आरोप

पीड़ित अधिकारियों के अनुसार, विधायक संजीव सरदार ने उन्हें सुंदरनगर स्थित तुरामडीह आवास पर बुलाया था। वहां विधायक ने कथित तौर पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वे उनकी अनुमति के बिना क्षेत्र में काम कैसे कर रहे हैं। इंजीनियरों का आरोप है कि इसके बाद उनके साथ गाली-गलौज, बदसलूकी और मारपीट की गई।

सहायक अभियंता विजय तिर्की और कार्यपालक अभियंता शिवराम गगराई ने पूरी घटना संघ के पदाधिकारियों के सामने रखी। दोनों अधिकारियों के आरोपों के बाद विभागीय इंजीनियरों में नाराजगी बढ़ गई है।

इंजीनियर संगठनों की बैठक, सार्वजनिक माफी की मांग

मामले को गंभीरता से लेते हुए डिप्लोमा अभियंता संघ झारखंड और झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ ने निर्मल गेस्ट हाउस में बैठक की। बैठक में पीड़ित अधिकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले पर चर्चा हुई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस पूरे मामले में विधायक को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

इंजीनियरों के सम्मान का मुद्दा उठा

इस मामले ने जनप्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों के बीच कार्यस्थल पर सम्मान एवं व्यवहार को लेकर सवाल खड़े किए हैं। इंजीनियर संगठनों ने पीड़ित अधिकारियों के आरोपों को गंभीर बताते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version