ताजा खबर
टाटा स्टील के कर्मचारियों की सेहत पर फोकस, कैंटीन में मिलेंगे कई पौष्टिक नाश्ते•जमशेदपुर में फूड विभाग की बड़ी कार्रवाई, खराब मिठाई-तेल और मिलावटी पनीर मिलने से मचा हड़कंप•पोटका विधायक संजीव सरदार पर इंजीनियरों से मारपीट का आरोप, जल संसाधन विभाग में उबाल; सार्वजनिक माफी की मांग•जमशेदपुर में 70 साल पुराने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र होंगे डिजिटल, 10.50 लाख रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की तैयारी•दुर्गापूजा-दीपावली पर रेलवे की सौगात, टाटानगर से बक्सर के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन•दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 280 लीटर अवैध शराब जब्त•टाटा स्टील की कैंटीन में बड़ा बदलाव, ₹1.50 में मिलेगी ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी•बिष्टुपुर झड़प पर सियासी उबाल, मरांडी बोले—विरोध में हिंसा की जगह नहीं•पोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला•झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामदटाटा स्टील के कर्मचारियों की सेहत पर फोकस, कैंटीन में मिलेंगे कई पौष्टिक नाश्ते•जमशेदपुर में फूड विभाग की बड़ी कार्रवाई, खराब मिठाई-तेल और मिलावटी पनीर मिलने से मचा हड़कंप•पोटका विधायक संजीव सरदार पर इंजीनियरों से मारपीट का आरोप, जल संसाधन विभाग में उबाल; सार्वजनिक माफी की मांग•जमशेदपुर में 70 साल पुराने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र होंगे डिजिटल, 10.50 लाख रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की तैयारी•दुर्गापूजा-दीपावली पर रेलवे की सौगात, टाटानगर से बक्सर के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन•दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 280 लीटर अवैध शराब जब्त•टाटा स्टील की कैंटीन में बड़ा बदलाव, ₹1.50 में मिलेगी ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी•बिष्टुपुर झड़प पर सियासी उबाल, मरांडी बोले—विरोध में हिंसा की जगह नहीं•पोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला•झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामद
जमशेदपुर में फूड विभाग की बड़ी कार्रवाई, खराब मिठाई-तेल और मिलावटी पनीर मिलने से मचा हड़कंप - aksharsamvad.com
Spread the love

  • 48 घंटे में कई जगहों पर जांच, बहरागोड़ा में 11 किलो खराब मिठाई और 10 लीटर खराब तेल जब्त

जमशेदपुर : दुर्गापूजा के दौरान खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। पिछले 48 घंटे के दौरान जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कहीं मिलावटी पनीर तो कहीं खराब मिठाई, खाद्य तेल और एक्सपायरी खाद्य उत्पाद मिलने के मामले सामने आए हैं। बहरागोड़ा में एक मिठाई दुकान से 11 किलोग्राम खराब मिठाई और 10 लीटर खराब खाद्य तेल जब्त किया गया। वहीं, बिष्टुपुर की खाऊ गली में मिलावटी पनीर से खाद्य पदार्थ तैयार किए जाने का मामला सामने आया। विभाग ने मौके पर पनीर को नष्ट करा दिया।

बिष्टुपुर, कदमा और साकची में जांच

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों भोला शंकर और मासूम अंसारी ने बिष्टुपुर की खाऊ गली में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों और स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक स्टाल पर मिलावटी पनीर का इस्तेमाल कर खाद्य पदार्थ तैयार किए जाने की जानकारी मिली। अधिकारियों ने मौके पर ही पनीर को नष्ट करा दिया। इसके बाद कदमा क्षेत्र के विभिन्न होटलों, खाद्य प्रतिष्ठानों और स्टालों की भी जांच की गई। अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की स्थिति का जायजा लिया।

बहरागोड़ा में खराब मिठाई और तेल जब्त

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान बहरागोड़ा स्थित कोलकाता स्वीट्स में 11 किलोग्राम खराब मिठाई और 10 लीटर खराब खाद्य तेल मिला। विभाग ने दोनों खाद्य सामग्रियों को जब्त किया। वहीं, ट्रीमी डिलाइट में एक्सपायरी खाद्य उत्पाद पाए जाने पर उन्हें नष्ट कराया गया। अधिकारियों ने संबंधित प्रतिष्ठानों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और साफ-सफाई के निर्धारित मानकों का पालन करने का निर्देश दिया।

जुगसलाई के मेगा मार्ट के चावल में मिला कीड़ा

इससे पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जुगसलाई स्थित विशाल मेगा मार्ट में बासमती चावल में कीड़ा मिलने के मामले में कार्रवाई की। विभाग ने संबंधित चावल को बिक्री से तत्काल हटाने का निर्देश दिया और उसका नमूना जब्त कर लिया। नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

साकची की खाऊ गली में भी चला अभियान

साकची स्थित जुबली पार्क की खाऊ गली में चाट, छोला, गोलगप्पा, डोसा और अन्य फास्ट फूड स्टालों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने भोजन तैयार करने और परोसने की प्रक्रिया, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की। दुकानदारों और ठेला संचालकों को वैध खाद्य पंजीकरण अथवा अनुज्ञप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही भोजन तैयार करते समय हेड गियर और एप्रन पहनने, नाखूनों की नियमित सफाई करने तथा आसपास स्वच्छता बनाए रखने की हिदायत दी गई।

एक ही तेल का बार-बार इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान खाद्य तेल के बार-बार इस्तेमाल पर भी विशेष जोर दिया गया। संचालकों को एक ही तेल का अधिकतम दो बार उपयोग करने के बाद उसे दोबारा खाद्य पदार्थ तैयार करने में इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा खाद्य पदार्थों में अखाद्य या अनधिकृत कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल नहीं करने और मिलावट से बचने की हिदायत दी गई।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version