ताजा खबर
टाटा स्टील के कर्मचारियों की सेहत पर फोकस, कैंटीन में मिलेंगे कई पौष्टिक नाश्ते•जमशेदपुर में फूड विभाग की बड़ी कार्रवाई, खराब मिठाई-तेल और मिलावटी पनीर मिलने से मचा हड़कंप•पोटका विधायक संजीव सरदार पर इंजीनियरों से मारपीट का आरोप, जल संसाधन विभाग में उबाल; सार्वजनिक माफी की मांग•जमशेदपुर में 70 साल पुराने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र होंगे डिजिटल, 10.50 लाख रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की तैयारी•दुर्गापूजा-दीपावली पर रेलवे की सौगात, टाटानगर से बक्सर के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन•दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 280 लीटर अवैध शराब जब्त•टाटा स्टील की कैंटीन में बड़ा बदलाव, ₹1.50 में मिलेगी ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी•बिष्टुपुर झड़प पर सियासी उबाल, मरांडी बोले—विरोध में हिंसा की जगह नहीं•पोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला•झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामदटाटा स्टील के कर्मचारियों की सेहत पर फोकस, कैंटीन में मिलेंगे कई पौष्टिक नाश्ते•जमशेदपुर में फूड विभाग की बड़ी कार्रवाई, खराब मिठाई-तेल और मिलावटी पनीर मिलने से मचा हड़कंप•पोटका विधायक संजीव सरदार पर इंजीनियरों से मारपीट का आरोप, जल संसाधन विभाग में उबाल; सार्वजनिक माफी की मांग•जमशेदपुर में 70 साल पुराने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र होंगे डिजिटल, 10.50 लाख रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की तैयारी•दुर्गापूजा-दीपावली पर रेलवे की सौगात, टाटानगर से बक्सर के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन•दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 280 लीटर अवैध शराब जब्त•टाटा स्टील की कैंटीन में बड़ा बदलाव, ₹1.50 में मिलेगी ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी•बिष्टुपुर झड़प पर सियासी उबाल, मरांडी बोले—विरोध में हिंसा की जगह नहीं•पोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला•झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामद
टाटा स्टील के कर्मचारियों की सेहत पर फोकस, कैंटीन में मिलेंगे कई पौष्टिक नाश्ते - aksharsamvad.com
Spread the love

  • लिट्टी, पोहा, मूंग दाल चीला और ओट्स उपमा समेत कई विकल्प शामिल; सुबह 8 से 10 बजे तक मिलेगा नाश्ता

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों की सेहत और खानपान की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कैंटीन के मेन्यू में बदलाव करने का फैसला लिया है। नए मेन्यू में पारंपरिक व्यंजनों के साथ कई पौष्टिक नाश्ते के विकल्प शामिल किए गए हैं। अब कर्मचारियों को नाश्ते में लिट्टी, पोहा, उपमा, मूंग दाल चीला और ओट्स उपमा जैसे व्यंजन मिलेंगे। इसके अलावा उबला चना, दलिया उपमा और उबले अंडे भी मेन्यू का हिस्सा होंगे।

टाटा स्टील वर्क्स जनरल ऑफिस में चीफ एचआरएम यशवंत पांडेय की अध्यक्षता में सेंट्रल कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी (सीसीएमसी) की बैठक हुई। बैठक में नए मेन्यू और कैंटीन सेवाओं को बेहतर बनाने से जुड़े कई फैसले लिए गए। नए वर्क ऑर्डर के तहत कर्मचारियों को नाश्ते में अधिक पौष्टिक और पसंदीदा व्यंजन उपलब्ध कराने पर सहमति बनी।

नाश्ते में मिलेंगे कई विकल्प

नए मेन्यू में ब्लैक कॉफी, ग्रीन टी, मिल्क कॉफी, झालमुड़ी, दाल पीठी, उबला चना, दलिया उपमा, ओट्स उपमा, मेदू वड़ा, सेवई उपमा, उबला शकरकंद, मूंग दाल चीला, पकोड़ा, ढोकला, पोहा और लिट्टी शामिल हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों को पूरे साल उबले अंडे उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाएगी। मेन्यू में इन विकल्पों को शामिल करने का उद्देश्य कर्मचारियों को अपनी पसंद के अनुसार नाश्ता चुनने की सुविधा देना है।

नाश्ते का समय निर्धारित, ट्रॉली सेवा भी होगी बेहतर

कैंटीन में कर्मचारियों को समय पर नाश्ता उपलब्ध कराने के लिए समय-सारिणी निर्धारित की गई है। सभी कैंटीन में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक नाश्ता मिलेगा। वहीं, ट्रॉली प्वाइंट पर सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक नाश्ते की व्यवस्था रहेगी।

ट्रॉली सेवा में होने वाली देरी को कम करने के लिए रेल और सड़क की आवाजाही के अनुसार जोन का स्पष्ट बंटवारा किया गया है। इससे कैंटीन सेवाओं को अधिक सुचारु और समयबद्ध बनाने में मदद मिलेगी।

लंच के लिए भी तीन तरह की प्लेट

कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोपहर के भोजन के लिए हाफ प्लेट, फुल प्लेट और एक अन्य प्लेट विकल्प रखने का फैसला लिया गया है। इससे कर्मचारी अपनी जरूरत के अनुसार भोजन का विकल्प चुन सकेंगे।

बैठक में सीसीएमसी के चेयरमैन सह चीफ एचआरएम यशवंत पांडेय, वाइस चेयरमैन सह टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज, कमेटी सदस्य पीके चौधरी, उमाशंकर पटनायक, हेड कैंटीन रिचा केडिया, सीनियर मैनेजर शौकत खान समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version