ताजा खबर
बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी•गांवों में रोजगार को मिलेगी रफ्तार, हर पंचायत में प्रतिदिन 100 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य•तिरूलडीह में हाथियों का कहर, छह घर क्षतिग्रस्त, अनाज बर्बाद, महिला घायल•मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली; इलाके में मचा हड़कंप•‘लव एंड वॉर’ में आलिया का 70s अंदाज छाया, दिग्गज अभिनेत्री ने बांधे तारीफों के पुलबिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी•गांवों में रोजगार को मिलेगी रफ्तार, हर पंचायत में प्रतिदिन 100 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य•तिरूलडीह में हाथियों का कहर, छह घर क्षतिग्रस्त, अनाज बर्बाद, महिला घायल•मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली; इलाके में मचा हड़कंप•‘लव एंड वॉर’ में आलिया का 70s अंदाज छाया, दिग्गज अभिनेत्री ने बांधे तारीफों के पुल
साउथ की यादों में खोईं जेनेलिया डिसूजा, शेयर किया सुपरहिट गाना ‘नल्ला नल्लानी कल्ला’ - aksharsamvad.com
Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा एक बार फिर अपनी पुरानी यादों में खोती नजर आईं। अपने चुलबुले अंदाज और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली जेनेलिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी तेलुगु फिल्म का गाना शेयर किया, जिसने फैंस को भी nostalgic कर दिया।

जेनेलिया ने अपनी सुपरहिट फिल्म सई के मशहूर गाने नल्ला नल्लानी कल्ला को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इस गाने के साथ उन्होंने अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वह पारंपरिक साड़ी लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका यह देसी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

पोस्ट के साथ जेनेलिया ने अपनी भावनाएं भी जाहिर कीं और बताया कि यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है। खासकर तेलुगु दर्शकों के बीच यह गाना आज भी काफी लोकप्रिय है और सोशल मीडिया पर लोग इस पर रील्स बनाकर अपनी यादों को ताजा करते हैं।

गौरतलब है कि इस गाने को मशहूर संगीतकार एम.एम. कीरावानी ने कंपोज किया था, वहीं उन्होंने ही दिग्गज गायिका के.एस. चित्रा के साथ मिलकर इसे अपनी आवाज दी थी। ‘नल्ला नल्लानी कल्ला’ का अर्थ ‘काली-काली आंखें’ होता है, जिसमें जेनेलिया की खूबसूरत आंखों को बेहद आकर्षक अंदाज में दिखाया गया है।

भले ही जेनेलिया ने बाद में बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दीं, लेकिन साउथ सिनेमा से उनका जुड़ाव आज भी उतना ही मजबूत है। यही वजह है कि उनकी यह पोस्ट फैंस के दिलों को छू रही है और पुराने दिनों की यादें ताजा कर रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version