ताजा खबर
बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी•गांवों में रोजगार को मिलेगी रफ्तार, हर पंचायत में प्रतिदिन 100 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य•तिरूलडीह में हाथियों का कहर, छह घर क्षतिग्रस्त, अनाज बर्बाद, महिला घायल•मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली; इलाके में मचा हड़कंप•‘लव एंड वॉर’ में आलिया का 70s अंदाज छाया, दिग्गज अभिनेत्री ने बांधे तारीफों के पुलबिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी•गांवों में रोजगार को मिलेगी रफ्तार, हर पंचायत में प्रतिदिन 100 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य•तिरूलडीह में हाथियों का कहर, छह घर क्षतिग्रस्त, अनाज बर्बाद, महिला घायल•मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली; इलाके में मचा हड़कंप•‘लव एंड वॉर’ में आलिया का 70s अंदाज छाया, दिग्गज अभिनेत्री ने बांधे तारीफों के पुल
ईद-उल-फितर पर देशभर में दिखी रौनक, नमाज़ और मुबारकबाद के साथ मनाया गया भाईचारे का त्योहार - aksharsamvad.com
Spread the love

देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। एक महीने के पवित्र रमजान के बाद आई इस ईद ने हर ओर खुशियों का माहौल बना दिया है। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। तय समय के अनुसार ईद की विशेष नमाज़ अदा की गई, जहां लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कहा और भाईचारे का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला, सभी नए कपड़ों में नजर आए। घर-घर में सेवइयां, शीर खुरमा और कई तरह के लजीज पकवान बनाए गए। बाजारों में भी ईद को लेकर पहले से ही रौनक देखने को मिली थी।

ईद का यह पर्व आपसी प्रेम, एकता और दान की भावना को मजबूत करता है। इस दिन जकात और फितरा देना बेहद अहम माना जाता है, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोग भी इस खुशी में शामिल हो सकें।

error: Content is protected !!
Exit mobile version